
सैमसंग का बढिया और प्रीमियम फोन पसंद करते हैं तो बेहद जल्द भारत में दो और नए मोबाइल आने वाले हैं। बीते दिनों इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर Galaxy M56 और Galaxy F56 स्पॉट हुए थे। अब ये दोनों Samsung 5G Phone कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी और गैलेक्सी एफ56 5जी का सपोर्ट पेज लाइव हो गया है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy M56 5G और Galaxy F56 सपोर्ट पेज डिटेल
गैलेक्सी एम56 और गैलेक्सी एफ56 5जी फोन का सपोर्ट सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाइव हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार यहां एम56 को SM-M566B/DS मॉडल नंबर और एफ56 को SM-E566B/DS लिस्ट किया गया है। इन दोनों मॉडल नंबर में मौजूद ‘डीसी’ का मतलब डुअल सिम सपोर्ट से है। फोन में दोनों ही 5G SIM लगाई जा सकेगी। फिलहाल सपोर्ट पेज पर मोबाइल्स से जुड़ी अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही Galaxy M56 5G और Galaxy F56 5G को इंडिया में लॉन्च करने वाली है।
Samsung Galaxy A56 5G प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹41,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹44,999
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹47,999
सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है जिसे 41,999 रुपये से लेकर 47,999 रुपये तक की रेंज में खरीदा जा सकता है। इन दिनों कंपनी 8जीबी+256जीबी वेरिएंट पर 3 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इस मेमोरी वेरिएंट रेट 128जीबी स्टोरेज जितना ही पड़ेगा। इसके अलावा Samsung Shop App से यह फोन खरीदने पर कंपनी 2 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है।

Samsung Galaxy A56 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ Super AMOLED Display
- 12GB RAM + 256GB Storage
- Samsung Exynos 1580
- 50MP Triple Rear Camera
- 12MP Front Camera
- 45W 5,000mAh Battery
डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिट-ओ एचडीआर डिस्प्ले दी गई है। यह सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा स्क्रीन को Gorilla Glass Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy A56 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सीनोस 1580 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए AMD Xclipse 540 GPU मिलता है। यह फोन 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट के साथ मिलेगा।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A56 5G फोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज के बाद 29 घंटे तक काम कर सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स
इस फोन में Eye Care स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है जो लंबे तक फोन यूज़ करने पर आंखों को सुरक्षित रखती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मौजूद है। फोन में आपको 3.5एमएम हेडफोन जैक देखने को नहीं मिलेगा तथा म्यूजिक के लिए USB Type-C audio और Stereo speakers मिलेंगे।












