सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/01/Samsung-Galaxy-On7-Prime.jpg

सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम 3जीबी रैम, 32जीबी मैमोरी प्राइस: 12,999 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम 4जीबी रैम, 64जीबी मैमोरी प्राइस: 14,999 रुपये

भारतीय बाजार में इस सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 12,99 रुपये है जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन 14,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

सैमसंग का गैलेक्सी आॅन सीरीज मध्य रेंज सेग्मेंट में काफी लोकप्रिय है। पिछले साल कंपनी ने गैलेक्सी आॅन7 प्राइम को पेश किया था। वहीं नए साल में सैमसंग ने इसका अपग्रेड संस्करण गैलेक्सी आॅन7 प्राइम को लॉन्च किया है। फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स शानदार हैं और कंपनी ने इसे कुछ फीचर्स से भी लैस किया है। भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम का प्राइस 12,990 रुपये से शुरू है और यह आॅनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। आगे हमने इस फोन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है।

डिजाइन
पिछले साल तक सैमसंग के मघ्य रेंज वाले फोन पॉलिकार्बोनेट बॉडी में उपलब्ध होते थे लेकिन इस फोन को कंपनी ने मैटल यूनिबॉडी के साथ पेश किया है। फोन देखने में स्लिम है और बिल्ट क्वालिटी अच्छी है। फोन के होम पैनल पर आपको एक हार्डवेयर बटन देखने को मिलेगा जिसके दोनों ओर दो टच बटन हैं। इस तरह के डिजाइन हम पहले भी सैमसंग फोन में देख चुके हैं।

डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन का डिसप्ले बहुत अच्छा है और आपको पसंद आएगा। हालांकि कंपनी ने अब तक प्रोटेशन की जानकारी नहीं दी है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और आपको होम बटन पर ही यह प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा।

हार्डवेयर
गैलेक्सी आॅन7 प्राइम को सैमसंग के ही एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में आपको 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। भारतीय बाजार में आॅन7 प्राइम 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर
यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है। हालांकि इसमें आपको सैमसंग का अपना यूआई देखने को मिलेगा। आॅन7 प्राइम को कंपनी ने कुछ खास ऐप्स से लैस किया है। इस फोन में आपको सैमसंग मॉल और सैमसंग पे जैसे ऐप्स दिए हैं। सैमसंग मॉल से आप अपनी पसंद के समान खरीद सकते हैं। इसमें आप प्रोडक्ट सर्च के लिए टेक्सट के अलावा कैमरे का भी सहारा ले सकते हैं।

कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। वहीं कंपनी ने एफ/1.9 कैमरा सेंसर से लैस किया है। कंपनी का दावा है कि यह वाइड एंगल फोटोग्राफी में सक्षम है और इसे लो लाइट फोटोग्राफी से भी लैस किया गया है।

कनेक्टिविटी
इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप इसमें 2जी, 3जी के साथ 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए सैमसंग गेलेक्सी आॅन7 प्राइम में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है।

सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल समसैंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शन
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल एक्सनोस 7870
प्रोसेसर 1.6गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली—टी830
मैमोरी
रैम 3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी 32जीबी/64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 13-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1 (नुगट)
यूआई सैमसंग य़ूआई
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,300 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1-नैनो, सिम2-नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी/यूएसबी ओटीजी माइक्रो यूएसबी/हां
जायरोस्कोप नहीं
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 151.7 x 75 x 8एमएम
वज़न 170 ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड