Samsung Galaxy S23 Ultra सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट! कैमरा, रैम, डिस्प्ले और बैटरी डिटेल्स आई सामने

Join Us icon
Highlights

 

  • Samsung Galaxy S23 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स सर्टिफिकेशन्स साइट पर लीक हो गई है।
  • इस फोन में 12जीबी तक की रैम और 1टीबी तक की स्टोरेज दी जाएगी।
  • सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में 200MP Rear Camera देखने को मिलेगा।
  • Samsung Galaxy S23 Ultra को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज का इंतजार हर किसी हो होता है। क्योंकि ये फोन न सिर्फ अपने हाई एंड स्पेसिफिकेशन से लोगों को वॉव करने पर मजबूर करते हैं बल्कि मोबाइल मार्केट में ट्रेंड सेटर का काम करते हैं। इसके बाद दूसरे ब्रांड इस फोन के फीचर की नकल करते हैं। नए साल में Samsung Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च होना है और इस फोन को लेकर पिछले कुछ समय से काफी लीक्स आ रहे थे। वहीं आज चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर इसे लिस्ट कर दिया गया है। यहां पर गैलेक्सी एस सीरीज का सबसे पावरफुल फोन Samsung Galaxy S23 Ultra आया है जहां से फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। आइए विस्तार से इस फोन के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra specifications leaked phone listed on tenaa
Samsung galaxy S22 Ultra

Samsung Galaxy S23 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले – सीधे सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स की ही बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार यह मोबाइल फोन 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1440 x 3088 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की लार्ज डिस्प्ले सपोर्ट करेगा। फोन की स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगी। इसमें 16.7एम कलर सपोर्ट भी मिलेगा।

Samsung Galaxy S23 Ultra specifications leaked phone listed on tenaa

रैम/स्टोरेज – इसके रैम व स्टोरेज डिटेल्स भी टेना पर सामने आ गई है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन को 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो टेना पर यह स्मार्टफोन 256जीबी स्टोरेज, 512जीबी स्टोरेज और 1टीबी स्टोरेज के साथ सामने आया है।

Samsung Galaxy S23 Series Launch details and specifications leaked

प्रोसेसर – सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने का खुलासा टेना पर हो गया है। यहां पर स्मार्टफोन में 3.36GHz, 2.8GHz और 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले कोर दिए जाने की बात कही गई है। जीपीयू डिटेल्स देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि Galaxy S23 Ultra को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra specifications leaked phone listed on tenaa
S22 Ultra

कैमरा – फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के रियर पैनल पर आपको क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। फोन का मेन सेंसर 200 मेगापिक्सल का होगा जबकि इसके साथ 108 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल सेंसर दिए जा सकते हैं जो वाइड एंगल, टेलीफोटो और मैक्रो लेंस हो सकते हैं। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy S23 Series Launch details and specifications leaked

बैटरी – Samsung Galaxy S23 Ultra को 4,885एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। टेना पर इस फोन का डायमेंशन 163.4 x 78.1 x 8.9एमएम और वजन 233ग्राम बताया गया है। बताते चलें कि सर्टिफिकेशन में यह सैमसंग स्मार्टफोन SM-S9180 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है जिसकी जानकारी हमें जीएसएम एरिना वेबसाइट के जरिये मिली है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here