
अपने ताकतवर कैमरे के लिए चर्चा में बनी रही स्मार्टफोन कंपनी सोनी ने मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस के मंच से आज अपने दो नए डिवाईस एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम और एक्सपीरिया एक्सज़ेड एस को पेश कर दिया है। सोनी द्वारा प्रस्तुत किए गए ये दोनों स्मार्टफोन आर्कषक फ़ीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। जिनमें से एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम 4के एचडीआर डिसप्ले से लैस विश्व का पहला स्मार्टफोन है।
12-एमपी डुअल फोकस कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5 प्लस, दाम भी होगा कम
एमडब्ल्यूसी 2017 में सोनी द्वारा पेश किए गए इन फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका स्पीड सेंसिंग फ़ीचर से लैस मोशन आई कैमरा है। इस फोन का कैमरा विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन कैमरा है जो एक सेकेंड में 960 फ्रेम कैप्चर करने की क्षमता रखता है। यह कैमरा रियल टाईम वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ इसी फ्रेमरेट पर स्लो मोशन वीडियो बनाने में भी सक्षम है।
मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2017 में सैमसंग ने लॉन्च किए तीन बड़ी स्क्रीन वाले डिवाईस
एक्सज़ेड के दोनों मॉडल में डुअल फ्लैश के साथ मोशन आई सेंसर से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 19-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सेल्फी के लिए फोन में फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

सोनी एक्सपीरिया एक्स ज़ेड प्रीमियम
इस फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन विश्व की पहली 4के एचडीआर डिसप्ले के साथ 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड है। यह डिसप्ले बेहरतीन कलर फिल्टर व पिक्सल से साथ यूजर्स को उम्दा विजुअल अनुभव देती है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर पेश किया गया है।
फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर सेल के लिए लिस्ट किया जा सकता है तथा कंपनी के दावेनुसार फोन का एलटीई सपोर्ट 1गीगाबिट प्रति सेकेंड की स्पीड देने में सक्षम है। आईपी68 सर्टिफाइड होने के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य आधुनिक फ़ीचर्स से लैस है तथा पावर बैकअप के इसमें क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 3,230एमएएच की बैटरी दी गई है।
सोनी एक्सपीरिया एक्स ज़ेड एस
सोनी द्वारा पेश किया गया है यह नया स्मार्टफोन 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच ट्राईलुमिनियस डिसप्ले पर पेश किया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर कार्य करता है।
इस फोन को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी या 64जीबी स्टोरेज के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। आईपी68 सर्टिफाइड होने के साथ ही फोन में 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है तथा विभिन्न मार्केट्स में इसके फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस वेरिएंट्स सेल के लिए लॉन्च किए जा सकते है






















