5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 26 Feb 2026 07:33:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अचानक क्या हुआ जो फोन में कैमरा कम और मैमोरी कम के बाद 5G के दाम पर 4G फोन मिलने लगे? https://www.91mobiles.com/hindi/wy-are-the-memory-and-camera-being-reduced-in-phones-and-4g-phones-available-at-the-price-of-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/wy-are-the-memory-and-camera-being-reduced-in-phones-and-4g-phones-available-at-the-price-of-5g/#respond Thu, 26 Feb 2026 07:33:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190862 6GB रैम प्राइस में अब फिर से 4GB और 128GB मैमोरी की जगह 64GB मैमोरी वाले फोन आ चुके हैं। वहीं जिस प्राइस में 5G फोन उपलब्ध थे अब फिर से 4G फोन लॉन्च किए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या बदलाव हुआ जो मोबाइल बाजार अचानक से बदल गया?

The post अचानक क्या हुआ जो फोन में कैमरा कम और मैमोरी कम के बाद 5G के दाम पर 4G फोन मिलने लगे? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दौर था 2018-19 का जब मोबाइल फोन में दो-तीन नहीं, बल्कि चार और 5 कैमरे आने लगे थे और उस दौरान कैमरे का नंबर बताना शान की बात होती थी। वहीं 2020 के बाद फोन में मैमोरी और रैम वॉर शुरू हो गया और 4GB रैम फोन पिक्चर से गायब होने लगे और 6GB और 8GB रैम फोन कॉमन हो गए। वहीं 2024-25 आते-आते 12 हजार के बजट में 8GB रैम फोन आने लगे और बड़े फोन में तो 16GB रैम को भी उपयोग किया जाने लगा। वहीं बेसिक 4G फोन के प्राइस में 5G फोन ने जगह बना ली थी।

परंतु अब ऐसा लग रहा है कि समय ने एक बार फिर से करवट बदल ली है और चीजें फिर से महंगी होने लगी हैं। महंगे फोन में भी कंपनियां डुअल कैमरा देने लगी हैं, 6GB रैम प्राइस में अब फिर से 4GB और 128GB मैमोरी की जगह 64GB मैमोरी वाले फोन आ चुके हैं। वहीं जिस प्राइस में 5G फोन उपलब्ध थे अब फिर से 4G फोन लॉन्च किए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या बदलाव हुआ जो मोबाइल बाजार अचानक से बदल गया? तो चलिए आपको आगे बताते हैं।

AI बना सबसे बड़ा कारण

पूरे विश्व में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर हलचल मची हुई है। हर कोई AI की बातें कर रहा है। वैसे तो फिलहाल हम फोन में मिलने वाले ज्यादातर AI सर्विस का उपयोग मुफ्त में कर रहे हैं, लेकिन आपको मालूम नहीं है कि इसी AI सर्विस की वजह से ही आज फोन की कीमत में आग लगी हुई है।

पूरी दुनिया AI की तैयारी कर रही है और इसके लिए बड़े-बड़े डाटा सेंटर बनाए जा है। इन डाटा सेंटर्स के लिए बड़ी मात्रा में मैमोरी की आवश्यकता होती है जिनमें खासकर रैम की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं स्टोरेज मैमोरी की डिमांड भी AI डाटा सेंटर के लिए इतनी बढ़ गई है कि कंपनियों के लिए उसे पूरा करना मुश्किल हो रहा है। AI के लिए मैमोरी चिप में आए बेतहाशा मांग की वजह से आज मैमोरी चिप की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बारे में मेरी बात एक ऐसे व्यक्ति से हो रही थी जो इंडस्ट्री को बहुत सालों से जानते हैं, उन्होंने बताया कि हमने पहली बार फोन मैमोरी को लेकर ऐसी मांग देखी है। पहले जो मैमोरी चिप 6 डॉलर या 7 डॉलर के हुआ करते थे अब वे 27 और 30 डॉलर के हो गए हैं। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि कीमत में किस तरह का इजाफा है।

वहीं इंडस्ट्री के एक अन्य जानकार का कहना था कि पहले फोन के लिए जब मैमोरी चिप के आर्डर दिये जाते थे, तो कीमत पहले से तय होती थीं, लेकिन फिलहाल हालत यह है कि मैमोरी चिप का ऑर्डर ले लिया जाता है कब मिलेगा और किस प्राइस में मिलेगा इस बारे में जानकारी नहीं दी जाती है, सिर्फ अंदाजा दिया जाता है कि इतने प्राइस का हो सकता है, लेकिन ऐसा भी होता है कि मैमोरी मिलने के दौरान कीमत और ज्यादा हो। इन्हीं वजहों से फोन की कीमत बढ़ रही है और जिस कीमत पर आपको पहले ज्यादा मैमोरी और ज्यादा रैम वाले फोन मिलता था उस पर आज कम कीमत और कम मैमोरी से संतोष करना पड़ता है।

कम कैमरे का राज

वैसे तो मोबाइल में कैमरा शुरू से ही हॉट फेवरेट फीचर रहा है, लेकिन 2010-11 के बाद इसमें काफी बूम देखने को मिला। फोन में हाई रिजॉल्यूशन कैमरे का उपयोग होने लगा। पिक्चर डिटेलिंग बढ़ने लगी और नाइट फोटोग्राफी में भी मोबाइल कैमरा बेहतर रिजल्ट देने लगा। परंतु लोगों को चाहिए थी डीएसएलआर जैसी फोटोग्राफी, ऐसे में मोबाइल कैमरे में मल्टी कैमरे यानी कि दो या दो से अधिक कैमरे की शुरुआत हुई। सबसे पहले LG Optimus 3D और फिर HTC ने EVO 3D को लॉन्च किया जिनमें डुअल रियर कैमरे थे। इसके बाद फोन में कैमरे की संख्या बढ़ने लगी और सबसे पहले सैमसंग ने 4 कैमरे वाला फोन Galaxy A9 को लॉन्च किया। उसके बाद बाजार में 4 कैमरे वाले फोन की होड़ लग गई। ये चार कैमरे अलग-अलग फीचर के लिए उपयोग होते थे।

मेन कैमरा नॉर्मल फोटोग्राफी के लिए होता था, वहीं दूसरा कैमरा वाइड एंगल के तौर पर उपयोग होता था। इसके अलावा, तीसरा कैमरा डेप्थ इफेक्ट के लिए और चौथा कैमरा मैक्रो लेंस यानी कि बिल्कुल नजदीक से फोटोग्राफी के लिए उपयोग होता था। इन फीचर्स ने कैमरे की उपयोगिता को और बढ़ा दिया और लोग फोन के फोटो की तुलना डीएसएलआर कैमरे से करने लगे।

परंतु कैमरे कुछ सालों बाद या कहें कि अब कैमरे की संख्या फिर से घटने लगी है और इसके पीछे भी दो कारण है। पहला कि कंपनियां कॉस्ट में कमी करना चाहती हैं और दूसरा कि अब सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इतने सक्षम हो गए हैं कि कैमरे के कुछ फीचर इनबिल्ट हार्डवेयर से संभालने में सक्षम है। फिलहाल ज्यादातर फोन से मैक्रो कैमरे को हटा दिया गया है और अब कुछ फोन में सॉफ्टवेयर की मदद से मेन कैमरा ही मैक्रो की तरह उपयोग हो पाता है। वहीं कई फोन में वाइड एंगल तो कई में डेप्थ कैमरे को हटा दिया गया है, ज्यादातर फोन में अब डुअल कैमरे ही मिल रहे हैं यानी कंपनियों ने फोन बनाने में खर्च भी कम कर लिया और यूजर्स को फीचर्स भी दे दिया। इसलिए अब धीरे-धीरे फोन में कैमरे की संख्या कम होने लगी है।

5G की जगह अब 4जी फोन क्यों आ रहे हैं

आपने गौर किया होगा कि पिछले साल तक 9 हजार रुपये से ऊपर लॉन्च होने वाले लगभग सभी फोन 5G फीचर्स से लैस थे लेकिन इस साल 12 हजार रुपये के बजट में भी 4G फोन लॉन्च किया जा रहा है। हाल में लॉन्च रियलमी पी4 लाइट का उदाहरण आप ले सकते हैं। परंतु ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसे में आपको बता दूं मैमोरी कॉस्ट सिर्फ बड़े फोन में ही नहीं, बल्कि छोटे फोन में बढ़ा है। परंतु बड़े फोन में तो कीमत में थोड़ा इजाफा कर उसे लॉन्च किया जा सकता है। परंतु छोटे फोन में उस तरह से कीमत में इजाफा नहीं किया जा सकता है। इसलिए कंपनियां फोन फीचर्स के साथ थोड़ा समझौता कर रही हैं। 5G की जगह आपको पुराने 4जी चिप वाले फोन दिए जा रहे हैं।

इन सभी कारणों की वजह से आज फोन में आपको कम रैम, कम कैमरा और 5G की जगह 4G सर्विस देखने को मिल रही है।

The post अचानक क्या हुआ जो फोन में कैमरा कम और मैमोरी कम के बाद 5G के दाम पर 4G फोन मिलने लगे? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/wy-are-the-memory-and-camera-being-reduced-in-phones-and-4g-phones-available-at-the-price-of-5g/feed/ 0
5G कैसे activate करें (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड) https://www.91mobiles.com/hindi/5g-kaise-activate-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-kaise-activate-kare/#respond Thu, 28 Dec 2023 10:19:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=126262 फोन में 5जी एक्टिवेट करने के लिए 5जी स्मार्टफोन के साथ-साथ 5जी इनेबल सिम का होना भी जरूरी है। जानें अपने फोन में 5जी कैसे एक्टिवेट करें (5G Kaise Activate Kare)

The post 5G कैसे activate करें (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 5जी को लॉन्च हुए एक वर्ष से अधिक का वक्त हो गया है। इस दौरान जियो और एयरटेल की 5जी सर्विस देश के अधिकतर हिस्सों में पहुंच गई है। अगर आपके पास 5जी फोन (5G Phone) है, तो फिर जियो और एयरटेल की 5जी सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। वहीं वोडाफोन-आइडिया ने भी 5जी सर्विस को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि फोन में 5जी एक्टिवेट करने के लिए 5जी स्मार्टफोन के साथ-साथ 5जी इनेबल सिम का होना भी जरूरी है। आइए आपको बताते हैं 5जी कैसे एक्टिवेट करें (5G Kaise Activate Kare) अपने फोन में…

कैसे चेक करें फोन में 5G का सपोर्ट है या नहीं?

भले ही देश में 5जी सर्विस को शुरू हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन 5जी फोन पिछले कई वर्षों में देश में बिक रहे हैं। आपका फोन 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है या नहीं, इसे आप आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप-1: पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।
स्टेप-2: इसके बाद फोन में Wi-Fi and Network सर्च करें, कुछ फोन में यह Network and Internet, Mobile Network के नाम से भी हो सकता है। उस पर क्लिक करें।

How to activate 5g

स्टेप-3: फिर आपको ‘SIM’ या ‘SIM and Network’ पर क्लिक करना है।

How to activate 5g
स्टेप-4: अब आपको preferred network type में जाना है।

How to activate 5g

स्टेप-5: अगर आपका डिवाइस 5जी को सपोर्ट कर रहा है, तो यहां पर 5G दिखाई देगा। इसका मतलब है कि आप नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क का उपयोग अपने फोन पर कर पाएंगे।

How to activate 5g

Android स्मार्टफोन में 5G को कैसे एक्टिवेट करें?

देश के अधिकतर शहरों में 5जी नेटवर्क की पहुंच हो गई है। इस सर्विस और फास्ट स्पीड के लिए अपने एंड्रॉयड फोन  पर 5जी नेटवर्क को एक्टिवेट करना होगा। जानें इसका तरीकाः

Samsung स्मार्टफोन

सैमसंग स्मार्टफोन में 5G सर्विस एक्टिवेट करने के लिए आपको Settings> Connections> Mobile networks> Network Mode> 5G/LTE/3G/2G (auto connect) करना होगा।

Xiaomi/Redmi/POCO मोबाइल

शाओमी-रेडमी-पोको के फोन में 5G सर्विस इनेबल करने के लिए आपको फोन की Settings> SIM card and mobile networks> Preferred network type > Prefer 5G में जाना होगा।

OPPO स्मार्टफोन

ओप्पो के फोन में 5G एक्टिवेट करने के लिए Settings> Connection & Sharing > SIM 1/SIM 2> Preferred network type> 2G/3G/4G/5G में जाना होगा।

Vivo/iQOO स्मार्टफोन

वीवो और आइकू के फोन में 5जी एक्टिवेट करने के लिए Settings> SIM 1/SIM 2> Mobile network> Network Mode> 5G करना होगा।

Realme स्मार्टफोन

रियलमी के स्मार्टफोन में 5जी एक्टिवेट करने के लिए आपको Settings > Connection & Sharing> SIM 1/ SIM 2> Preferred network type> 2G/3G/4G/5G वाले ऑप्शन को इनेबल करना होगा।

OnePlus स्मार्टफोन

वनप्लस फोन में 5जी एक्टिवेट करने के लिए Settings> mobile Networks > SIM and Network > Preferred network type > 2G/3G/4G/5G (automatic) में जाना होगा।

Motorola स्मार्टफोन

मोटोरोला स्मार्टफोन में 5जी को एक्टिवेट करने के लिए Settings> Network & Internet> SIMs > Preferred network type > 5G पर जाना होगा।

iPhones में 5G नेटवर्क को एक्टिवेट कैसे करें?

iPhones में 5जी को एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: इसके लिए आईफोन में सेटिंग्स ऐप को ओपन करें।
स्टेप-2: अब Cellular पर टैप करें और Cellular Data ऑप्शन को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-3: फिर Voice & Data ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-4: इसके बाद 5जी को इनेबल करने के लिए 5G पर टैप करें। यहां आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे-5G On, 5G Auto, LTE or 4G।
स्टेप-5: अब 5G इनेबल करने के लिए 5G Auto या 5G On को सलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद 5जी सिम के जरिए 5जी नेटवर्क का उपयोग कर पाएंगे।

सवाल-जवाब (FAQs)

कैसे पता चलेगा कि मेरा आईफोन 5जी से कनेक्टेड है?

सबसे पहले तो आपको यह पता लगाना होगा कि रिचार्ज प्लान 5जी एक्टिवेटेड है या नहीं। जियो और एयरटेल की 5जी सर्विस देश के अधितकर हिस्सों तक पहुंच चुकी है, जबकि वोडाफोन-आइडिया की 5जी सर्विस कुछ शहरों में शुरू हुई है। यदि आपका फोन 5जी को सपोर्ट करता है और आपके एरिया में भी 5जी सपोर्ट उपलब्ध है, तो डिवाइस के status bar पर आपको 5G का लोगो दिखाई देगा।

क्या 5G सर्विस के लिए नए सिम की जरूरत पड़ेगी?

नहीं, आपको 5जी यूज करने के लिए नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि आपके 4जी सिम पर ही 5जी की सेवा मिलेगी, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका फोन भी 5जी को सपोर्ट करता हो।

आईफोन 5जी को सपोर्ट करता है या नहीं, कैसे चेक कर सकता हूं

अपने आईफोन में 5जी क्षमता को चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: फोन की सेटिंग्स ऐप में जाएं।
स्टेप-2: इसके बाद cellular/mobile data ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप-3: आपको यहां पर Data Roaming, Data mode और Voice & Data के ऑप्शन दिखाई देंगे।
स्टेप-4: फिर Voice & Data पर टैप करें। यदि आपको 5G का ऑप्शन दिखाई देता है, तो समझ लें कि फोन 5G इनेबल्ड है।

The post 5G कैसे activate करें (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-kaise-activate-kare/feed/ 0
4G SIM पर कैसे मिलेगी 5G सर्विस, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-on-4g-sim/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-on-4g-sim/#respond Mon, 11 Sep 2023 05:27:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90070 एयरटेल व जियो की ओर से 5G सर्विस को लाइव कर दिया गया है।

The post 4G SIM पर कैसे मिलेगी 5G सर्विस, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 5G Service की शुरुआत से हुए लगभग एक साल के आस-पास का समय हो गया है और Airtel व Jio की 5G सर्विस देश में लगभग सभी शहरों में लाइव भी हो चुकी है। वहीं, अगर आप अभी भी यह सोच रहे हैं कि 4G SIM card पर 5G सर्विस चलेगी या फिर इसके लिए नया 5G सिम लेना होगा? यदि आपके मन में भी ये सवाल उठ रहे हैं तो आइए आगे आपको इस सवाल का जवाब देते हैं…

क्या 5G सिम की होगी जरूरत!

सबसे पहले आपके इस सवाल का जवाब देते हैं कि क्या 5G सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको 5G SIM की जरूरत होगी या नहीं। तो आपको बता दें कि एयरटेल और जियो ने घोषणा कर दी है कि 5G का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को 5G सिम की जरूरत नहीं होगी, जिन लोगों के पास लेटेस्ट 4जी सिम है वह पहले से ही 5जी को सपोर्ट करता है। इसका मतलब 4G SIM पर ही 5G सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, यूजर्स को 5G सर्विस का लुत्फ लेने के लिए 5G स्मार्टफोन (5G Mobile) की जरूरत होगी।

5g-service-can-provide-on-4g-sim-know-the-reality

इसका मतलब साफ है कि Airtel और Reliance Jio के 5G का उपयोग करने के लिए नया सिम कार्ड खरीदना आवश्यक नहीं है। मौजूदा 4जी सिम 5जी के साथ काम करेगा। लेकिन, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके पास एक अपडेटेड नया सिम हो।

4G SIM पर 5G सर्विस का तरीका ?

अगर आपके एरिया में 5G रोल आउट हो चुका है और आप एक 5जी फोन यूजर हैं तो आपको अपने 4G SIM वाले 5G स्मार्टफोन में कुछ सेटिंग्स में बदलनी होंगी।

स्टेप 1- सबस पहले अपने स्मार्टफोन पर ‘सेटिंग’ ऐप खोलें।

स्टेप 2- इसके बाद, ‘मोबाइल नेटवर्क’ की सेटिंग को चुनें।

स्टेप 3- सिम को सिलेक्ट करें जिसमें आपको 4G की जगह 5G ऑन करना चाहते हैं।

स्टेप 4- यहां से ‘Preferred network type’ ऑप्शन को चुनें।

स्टेप 5- इसके बाद बस टैप करें और 5G नेटवर्क टाइप चुनें।

स्टेप 6- यदि 5G आपके क्षेत्र में शुरू हो गया है, तो ऐसा करने से आपको अगले कुछ मिनटों में स्टेटस बार पर 5G साइन मिलने लगेगा।

सवाल-जवाब (FAQ)

क्या हम 4G सिम को 5G में बदल सकते हैं?

जी हां आप यह काम आसनी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘सेटिंग’ > ‘मोबाइल नेटवर्क’ > सिम > ‘Preferred network type’ ऑप्शन को चुनें।

क्या मुझे 5g के लिए अपना सिम कार्ड बदलने की आवश्यकता है?

नहीं, जियो व एयरटेल के 4G सिम कार्ड 5G नेटवर्क के साथ कंपेटिबल हैं । आप अपने मौजूदा 4G सिम से 5G डाटा यूज कर सकते हैं।

क्या 2023 में 4g फोन काम करेंगे?

4जी फोन अभी भी 4जी एलटीई नेटवर्क पर काम करते हैं। अगर आप 5जी डाटा यूज नहीं करना चाहते तो नया 4जी फोन ले सकते हैं।

The post 4G SIM पर कैसे मिलेगी 5G सर्विस, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-on-4g-sim/feed/ 0
जल्द शुरू होने वाली है Vodafone Idea की 5G सर्विसेस, कंपनी ने खुद दी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-will-roll-out-5g-in-india-soon-says-kumar-mangalam-birla/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-will-roll-out-5g-in-india-soon-says-kumar-mangalam-birla/#respond Thu, 13 Apr 2023 06:02:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102933 कंपनी ने अभी भी भारत में Vi 5G रोलआउट के लिए किसी टाइमलाइन की जानकारी नहीं दी है।

The post जल्द शुरू होने वाली है Vodafone Idea की 5G सर्विसेस, कंपनी ने खुद दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा Vi जल्द ही भारत में 5G लॉन्च करेगा।
  • कंपनी ने फिलहाल 5जी रोलआउट के लिए किसी टाइमलाइन का जिक्र नहीं किया है।
  • दूसरी ओर जियो और एयरटेल देश में तेजी से 5जी नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं।

Vodafone idea के 5G का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला का कहना है कि वोडाफोन आइडिया जल्द ही भारत में 5जी सेवाएं शुरू करेगी। हालांकि, उन्हनों लान्ट टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। बिड़ला ने AIMA अवार्ड्स के मौके पर कहा, “5G रोलआउट जल्द ही शुरू होगा।” वहीं, दूसरी ओर इंडिया में Airtel और Jio तेजी से 5जी नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं।

वीआई 5G लाइव करने के लिए कर रही तैयारी

गौरतलब है कि कुछ माह पहले वीआई कंपनी की कस्टमर सपोर्ट टीम ने ट्विटर पर पुष्टि की थी कि “Vi कई शहरों में 5G लाने के लिए सक्रिय रूप से अपने भागीदारों के साथ काम कर रहा है” और यह जल्द ही अपनी प्लानिंग का खुलासा करेगा।

50000 rupee fine vodafone pay to user for blocking mobile number

Vi इंडिया कर रही संघर्ष

आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया 5G सेवाओं को लाइव न करने के कारण अपने ग्राहकों को खो सकता है, क्योंकि अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों ने पहले ही कई राज्यों में अपनी 5G सेवाएं शुरू कर चुकी हैं। वोडाफोन आइडिया ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए 7,990 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया।

कंपनी ने सितंबर तिमाही में 7,595.5 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। वहीं, दिसंबर तिमाही और समीक्षाधीन अवधि में कुल राजस्व 10,620.6 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर तिमाही के 10,614.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.1 प्रतिशत अधिक है।

एयरटेल और जियो को हो रहा लाभ

दूसरी ओर एक रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल ने दिसंबर 2022 में हरियाणा और ओडिशा सर्कल में 0.1 मिलियन और 0.2 मिलियन सक्रिय यूजर्स को जोड़े। यह विश्वास करने के लिए एक अच्छा संकेत के रूप में काम कर सकता है कि एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर में रिलायंस जियो के सक्रिय यूजर्स आधार में 3 मिलियन की वृद्धि हुई, जबकि इसी अवधि के दौरान एयरटेल 6 मिलियन की वृद्धि करने में सफल रहा।

The post जल्द शुरू होने वाली है Vodafone Idea की 5G सर्विसेस, कंपनी ने खुद दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-will-roll-out-5g-in-india-soon-says-kumar-mangalam-birla/feed/ 0
इन शहरों में शुरू हुई Airtel 5G+ सर्विसेज, क्या आपका शहर है शामिल? देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-5g-city-list-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-5g-city-list-in-india/#respond Tue, 17 Jan 2023 09:12:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96241 एयरटेल 5G+ की स्पीड 4G से 20-30 गुना ज्यादा है।

The post इन शहरों में शुरू हुई Airtel 5G+ सर्विसेज, क्या आपका शहर है शामिल? देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Airtel का वादा है कि मार्च 2024 तक कंपनी का 5G पूरे देश में लाइव हो जाएगा।
  • Airtel के 4G प्लान पर ही 5G सर्विस का मजा लिया जा सकता है।
  • Airtel 5G+ सर्विसेज चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

Reliance Jio और Airtel द्वारा भारत में तेजी के साथ 5जी सर्विस को पेश किया जा रहा है। दोनों ही कंपनियां 2024 तक पूरे देश को कवर करने के लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके 5G नेटवर्क सेवाएं लॉन्च कर रहे हैं। वहीं, इस रेस में Airtel एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर है जो कमर्शियल यूज के लिए अपने 5जी को लॉन्च कर चुका है। जबकि Jio अपने स्टैंडअलोन 5G कनेक्टिविटी ऑफर को बीटा में तैनात कर रहा है। अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में उन शहरों के नाम की जानकारी देने वाले हैं, जहां अभी तक एयरटेल 5जी सर्विस को लाइव कर दिया गया है। आइए जानते हैं…

Airtel 5G Plus यानी पांचवीं पीढ़ी की नेटवर्क कनेक्टिविटी को हाल ही में कंपनी ने यूपी के आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में लाइव किया है। वहीं, इससे पहले एयरटेल ने इससे पहले लखनऊ और वाराणसी में अपनी 5जी प्लस कनेक्टिविटी लॉन्च की थी। गौरतलब है कि 5जी सक्षम शहरों में रहने वाले एयरटेल यूजर्स बिना किसी एडिशनल प्राइस के 5जी का इस्तेमाल करने सकेंगे।

Airtel 5G services launch full list of cities where Airtel 5G Plus available 5G SIM 5G Plan

Airtel 5G cities: देखें फुल लिस्ट

  • Delhi
  • Mumbai
  • Chennai
  • Bengaluru
  • Hyderabad
  • Siliguri
  • Nagpur
  • Varanasi
  • Panipat
  • Gurugram
  • Guwahati
  • Patna
  • Lucknow
  • Shimla
  • Imphal
  • Ahmedabad
  • Vizag
  • Pune
  • Indore
  • Bhubaneswar
  • Hisar
  • Rohtak
  • Agra
  • Meerut
  • Gorakhpur
  • Kanpur
  • Prayagraj
  • Gandhinagar
  • Jaipur
  • Udaipur
  • Kota

आपको बता दें कि एयरटेल आने वाले दिनों में और शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेगा। टेलीकॉम ऑपरेटर का दावा है कि अगले साल मार्च 2024 तक 5G पैन इंडिया को तैनात कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर Jio 5G अबतक 100 से अधिक शहरों में अपनी 5G सर्विस को लाइव कर चुकी है।

20-30 गुना ज्यादा फास्ट 5G

कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि एयरटेल यूजर्स मौजूदा 4G गति से 20-30 गुना अधिक गति के साथ एक अत्यधिक तेज नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स अपनी 4G सिम पर ही 5G सर्विस का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर 4G प्लान में ही 5G का मजा ले पाएंगे अगर उनके शहर में 5G लाइव हो गया है।

airtel-5g

फोन में ऐसे ऑन करें 5G

आपको बता दें कि एक बार नेटवर्क लाइव होने के बाद अपने आप ही आपके 4G सिम के साथ आपके 5G स्मार्टफोन से जुड़ जाएगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप 5G स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं और आपने अपने फोन को नया सिस्टम अपडेट हो, जिसमें Airtel 5G का सपोर्ट हो। अगर ऐसा नहीं है तो आप अपने 5G फोन की सेटिंग में बदलाव कर 5G यूज कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, सेटिंग्स> फोन के बारे में> पर जाएं और सिस्टम अपडेट की चे करें और डाउनलोड करें।

The post इन शहरों में शुरू हुई Airtel 5G+ सर्विसेज, क्या आपका शहर है शामिल? देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-5g-city-list-in-india/feed/ 0
Jio और Airtel नंबर पर कटने लगे हैं फोन और हो रही है कॉल ड्रॉप! क्या आप भी भुगत रहे हैं खराब नेटवर्क? https://www.91mobiles.com/hindi/jio-and-airtel-users-in-india-suffering-from-poor-4g-network/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-and-airtel-users-in-india-suffering-from-poor-4g-network/#respond Fri, 06 Jan 2023 07:44:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95512 भारत में 5जी डिप्लॉमेंट के दौरान 4G Network की हालात बेहद ज्यादा खराब हो रही है तथा लोगों को लो नेटवर्क कवरेज, स्लो इंटरनेट तथा कॉल ड्रॉप जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

The post Jio और Airtel नंबर पर कटने लगे हैं फोन और हो रही है कॉल ड्रॉप! क्या आप भी भुगत रहे हैं खराब नेटवर्क? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • देश में कई जगहों पर 4G Network में दिक्कतें आ रही हैं।
  • Jio और Airtel नंबर पर लो नेटवर्क, स्लो इंटरनेट तथा कॉल ड्रॉप जैसी समस्या देखनें को मिल रही है।
  • कस्टमर्स की शिकायत है कि 5G के चक्कर में 4G सेवाएं खराब हो रही है।

5G Network इंडिया में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। Reliance Jio और Airtel दोनों ही कंपनियां हर दिन देश के किसी न किसी शहर में अपनी 5जी सेवाएं चालू कर रही है और मोबाइल यूजर्स को सुपरफास्ट 5G Internet Speed देने का दावा कर रही है। कितने लोगों को बेहतर 5G Services मिल रही है यह बात तो पता नहीं लेकिन इतना जरूर सामने आ रहा है कि भारत में 5जी डिप्लॉमेंट के दौरान 4G Network की हालात बेहद ज्यादा खराब हो रही है तथा लोगों को लो नेटवर्क कवरेज, स्लो इंटरनेट तथा कॉल ड्रॉप जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

jio-airtel-new

4G Services की गिर रही है क्वॉलिटी

रिलायंस जियो और एयरटेल कस्टमर्स को खराब 4जी सेवाएं झेलनी पड़ रही है। ऐसी ही दिक्कत हमें अपने नंबर पर भी देखने को मिली है और जब अन्य मोबाइल यूजर्स से बात की गई तो उनका जवाब भी ऐसा ही कुछ था। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उनकी मोबाइल सेवाएं काफी प्रभावित नज़र आ रही है। उपभोक्ताओं को नेटवर्क और इंटरनेट दोनों की क्वॉलिटी में गिरावट महसूस हो रही है। मोबाइल में सिग्नल काफी कम आ रहे हैं और कई बार तो सिग्नल होने के बावजूद इंटरनेट डाटा कनेक्टिविटी नहीं हो पा रही है।

How to check sar value of mobile phone in hindi

कॉल ड्रॉप से परेशान जिओ-एयरटेल यूजर

दिसंबर 2022 से ही Reliance Jio और Airtel कस्टमर्स को कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अपना खुद का अनुभव बताएं तो किसी भी नंबर पर कॉल लगने में ही लंबा समय लग रहा है और कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रही है। वहीं अगर फोन लग भी जाता है तो बात करते-करते बीच में ही कॉल कट हो जा रही है। यह कॉल ड्रॉप प्रॉब्लम बार-बार सामने आ रही है जो काफी झल्लाहट भरा है। फोन पर बात करने के दौरान भी वॉयस क्वॉलिटी ठीक नहीं आ रही है तथा दो यूजर्स के बीच ‘हैलो-हैलो’ जैसी स्थिति पैदा हो रही है।

jio and airtel users in india suffering from poor 4g network

इंटरनेट नहीं चल रहा है

लो नेटवर्क कवरेज व कॉल ड्रॉप जैसी समस्याओं के साथ ही मोबाइल यूजर्स को इंटरनेट से जुड़ी दिक्कतें भी झेलनी पड़ रही है। 4G recharge plan के बावजूद स्मार्टफोन पर 3G से भी कम इंटरनेट स्पीड प्राप्त हो रही है। फोन में इंटरनेट कनेक्टेड तो दिखा रहा है लेकिन जब ब्राउजर खोला जा रहा है कि कुछ ओपन नहीं होता। उस वक्त बड़ी दुविधा खड़ी होती है जब आपने कुछ खरीदा हो लेकिन ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए उसमें UPI Apps ही ना खुल रही हो।

jio and airtel users in india suffering from poor 4g network
Photo Credit: firstpoint-mg.com

क्या 5G बढ़ाने के चक्कर में खराब हो रहा 4G?

बार-बार नेटवर्क में समस्याएं आ रही है और ऐसा कई इलाकों में हो रहा है। परेशान यूजर्स इसकी वजह तो नहीं जान पा रहे हैं लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर अपने नेटवर्क को 5जी पर अपग्रेड करने में लगे है और इसी प्रक्रिया की वजह कंपनी के 4जी नेटवर्क में समस्याएं पैदा हो रही है। सबसे पहले, सबसे ज्यादा और सबसे फास्ट 5जी मुहैया कराने का तमगा पाने के चक्कर में ये प्राइवेट दूरसंचार कंपनियां लगता है यही भूल गई है कि उनके करोड़ों यूजर अभी भी बेहतर 4जी सेवा पाने के लिए तरस रहे हैं।

The post Jio और Airtel नंबर पर कटने लगे हैं फोन और हो रही है कॉल ड्रॉप! क्या आप भी भुगत रहे हैं खराब नेटवर्क? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-and-airtel-users-in-india-suffering-from-poor-4g-network/feed/ 0
इन शहरों में पहुंची Airtel और Jio की 5G सर्विस, फ्री मिलेगा रॉकेट की स्पीड वाला इंटरनेट https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-jio-5g-in-india-know-which-cities-have-5g-network/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-jio-5g-in-india-know-which-cities-have-5g-network/#respond Fri, 30 Dec 2022 05:01:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93403 आपको बता दें कि ताजनगरी Agra में क्रिसमस दे दिन 5जी का उपहार देने के लिए Airtel और Jio ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

The post इन शहरों में पहुंची Airtel और Jio की 5G सर्विस, फ्री मिलेगा रॉकेट की स्पीड वाला इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G इंडिया लाइव होने के बाद अब Airtel-Jio ग्राहकों हाई स्पीड में इंटरनेट मिलना शुरू हो गया है। Bharti Airtel- Reliance Jio देश के सभी राज्यों में धीरे-धीरे अपनी 5जी सर्विस को लाइव करनी की कोशिश में लगी हुई हैं। वहीं, आपको बता दें Jio और Airtel भारत के कई शहरों में अपनी 5G सर्विसेज पहुंचा चुकी हैं इसी को देखते हुए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल बताने वाले हैं कि आपको किन शहरों में इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों के 5G सर्विसेज देखने को मिलेगी, जहां आपन बिना सिम बदले और फ्री 5G सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Jio 5G कहां हुआ लाइव

jio-5g-activate

Jio 5G सर्विसेज देश के कई राज्यों में लाइव हो चुकी है। अगर बात करें राज्यों के नाम की तो जियो 5जी सर्विस दिल्ली एनसीआर, गुजरात, मुंबई, वाराणसी, नाथद्वारा (राजस्थान), पुणे, मध्य प्रदेश, हैदराबाद, बेंगलुर, चेन्नई, गुजरात के 33 डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर्स, कोच्ची, TIRUMALA, VISAKHAPATNAM, VIJAYAWADA और GUNTUR में 5G लाइव कर दिया है। इसके अलावा रिलायंस जियो ने कुछ समय पहले लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी जैसे 11 शहरों में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं को शुरू किया। मोहाली, पंचकुला, ज़ीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी के क्षेत्रों सहित त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़ ट्राइसिटी में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर बना। इसके अलावा अब कंपनी ने उड़ीसा के भुवनेश्वर और कटक में अपनी 5जी सर्विस शुरू कर दी है। वहीं, कंपनी का दावा है कि Jio अगले साल दिसंबर 2023 तक सभी पूरे देश में 5जी सेवाएं पहुंचा देगी।

  • दिल्ली एनसीआर
  • गुजरात
  • मुंबई
  • वाराणसी
  • नाथद्वारा (राजस्थान)
  • पुणे
  • मध्यप्रदेश
  • हैदराबाद
  • बेंगलुरु
  • चेन्नई 
  • कोच्ची
  • आंध्र प्रदेश
  • लखनऊ
  • त्रिवेंद्रम
  • मैसूर
  • नासिक
  • औरंगाबाद
  • चंडीगढ़
  • मोहाली
  • पंचकुला
  • जीरकपुर
  • खरड़
  • डेराबस्सी
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उड़ीसा
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • लुधियाना
  • सिलीगुड़ी

Note: देश भर के 72 शहरों में अब तक जियो ट्रू 5जी लॉन्च हो चुका है।

Airtel 5G कहां हुआ लाइव

Airtel 5G services launch full list of cities where Airtel 5G Plus available 5G SIM 5G Plan

अगर आप Airtel यूजर हैं तो आपको बता दें कि ऑफिशियल तौर पर इंडिया में 5G लाइव करने वाली पहली कंपनी थी। फिलहाल एयरटेल की 5G सर्विसेज हैदराबाद, लखनऊ (गोमतीनगर, हजरतगंज, अलीगंज, एशबाग, राजाजीपुरम, अमीनाबाद, जानकीपुरम, आलमबाग और विकास नगर सहित कुछ चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध है), दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, पानीपत, वाराणसी, पटना नागपुर और सिलीगुड़ी में मिल रही है। इसके साथ ही हाल में कंपनी ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी अपनी 5G Plus सर्विस की शु्रुआत कर दी है। वहीं अब श्रीनगर और जम्मू के साथ ही इंदौर में भी एयरटेल की 5G सर्विश शुरू हो गई है।

  • दिल्ली
  • सिलीगुड़ी
  • बेंगलुरू
  • हैदराबाद
  • वाराणसी
  • मुंबई
  • नागपुर
  • चेन्नई
  • गुरुग्राम
  • पानीपत
  • गुवाहाटी
  • पटना
  • हैदराबाद
  • शिमला
  • इंफाल
  • गांधीनगर
  • अहमदाबाद
  • विशाखापट्टनम
  • पुणे
  • श्रीनगर
  • जम्मू एंड कश्मीर
  • इंदौर

इसके अलावा गुड़गांव के DLF साइबर हब, DLF फेज 2, राजीव चौक, इफको चौक, एटलस चौक, उद्योग विहार, निर्वाना कंट्री, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन, सिविल लाइन्स, आरडी सिटी, हुड्डा सिटी सेंटर और गुरुग्राम नेशनल जैसी जगहों पर रहते हैं तो एयरटेल 5G सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही कंपनी का कहना है कि साल 2023 के अंत तक वे अपनी 5G सर्विसेज देश के सभी मेट्रो सिटीज तक पहुंचा देगी।

*Note: Jio और Airtel की 5G सर्विस यूज करने के लिए ग्राहकों को सिम चेंज करने की भी जरुरत नहीं है। वहीं, जियो व एयरटेल ग्राहकों को फ्री में 5जी यूज करने के लिए मिल रहा है। इतना ही नहीं दोनों ही कंपनियों के ग्राहक फिलहाल 4G प्लान पर ही 5G यूज कर सकते हैं।

Vi यूजर्स को 5G का इंतजार

आपको बता दें कि फिलहाल 5G सर्विस दो ही कंपनी मुहैय्या करा रही है, जिनमें Jio और Airtel शामिल है। इसके अलावा अगर बात करें Vodafone Idea की तो कंपनी ने अपनी 5G सर्विस को लाइव करने की कोई ऑफिशियल डेट की जानकारी नहीं दी है। लेकिन, वीआई यूजर्स को उम्मीद है कि कंपनी जल्द हगी 5G को लाइव करेगी।

The post इन शहरों में पहुंची Airtel और Jio की 5G सर्विस, फ्री मिलेगा रॉकेट की स्पीड वाला इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-jio-5g-in-india-know-which-cities-have-5g-network/feed/ 0
रॉकेट की रफ्तार में मिल रही 5G डाउनलोड स्पीड, 4G के मुकाबले 16.5 गुना है तेज https://www.91mobiles.com/hindi/5g-download-speed-faster-than-4g-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-download-speed-faster-than-4g-report/#respond Wed, 14 Dec 2022 06:16:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93994 इंडिया में IMC 2022 के दौरान 5G को पेश किया गया था।

The post रॉकेट की रफ्तार में मिल रही 5G डाउनलोड स्पीड, 4G के मुकाबले 16.5 गुना है तेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • अक्टूबर में भारत में 5जी डाउनलोड स्पीड 4जी से 16.5 गुना तेज दर्ज की गई है।
  • 5G डाउनलोड स्पीड की रिपोर्ट अक्टूबर महीने की है।
  • 5G के आने के बाद वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीप्लेयर गेमिंग में ज्यादा बूस्ट देखने को मिला है।

पूरे भारत में 5G Service को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। लेकिन, देश के जिन चुनिंदा शहरों में यह High-speed Internet सर्विस शुरु हो चुकी है वहां के यूजर्स को रॉकेट की स्पीड में डाटा यूज करने को मिल रहा है। वहीं, अब UK-based analytics company Opensignal ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि देश में 5G की उपलब्धता से उपयोगकर्ताओं के मोबाइल अनुभव में पहले ही काफी वृद्धि हुई है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अक्टूबर में भारत में 5G डाउनलोड स्पीड 4G की तुलना में 16.5 गुना तेज थी।

5G download/ upload speeds in India

5g-download-upload-speeds-in-india

रिपोर्ट के अनुसार इंडिया में 5G यूजर्स ने 242.1Mbps की औसत मोबाइल स्पीड दर्ज की, जो कि 4G के साथ अनुभव किए गए 14.7Mbps की तुलना में 16.5 गुना तेज है। वहीं, भारत में 5G के लिए टॉप डाउनलोड स्पीड 690.6Mbps थी, जो 4G के लिए टॉप डाउनलोड गति से 11.6 गुना फास्ट है। रिपोर्ट के अनुसार 4G सर्विस की तुलना में 5G ने यूजर्स को बेहतर औसत अपलोड स्पीड उपलब्ध कराई है। वहीं, 5G पर अपलोड 21.2Mbps के औसत के साथ 4G की तुलना में 5.4 गुना अधिक थीं। इसे भी पढ़ें: 5G in India: इन शहरों में फ्री मिल रहा Airtel और Jio 5G network, क्या आपके यहां पहुंचा 5जी

5G speed in India

5G से कनेक्ट होने पर भारत में यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव किया जो ‘बहुत अच्छा’ (65-75) था। 5G की तुलना में, 4G वीडियो एक्सपीरियंस ने ‘फेयर’ (40-55) स्कोर किया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि देश में मोबाइल मल्टीप्लेयर गेमिंग यूजर्स को 4जी की तुलना में 5जी के साथ बेहतर अनुभव हुआ है। इसके अलावा 5G से कनेक्ट होने पर यूजर्स के पास ‘फेयर’ (65-75) गेम्स का अनुभव था, जिसमें 67.9 स्कोर (100-पॉइंट स्केल पर) था। हालांकि, 4जी से कनेक्ट होने पर यह घटकर ‘खराब’ (40-65) हो गया। इसे भी पढ़ें: Jio-Airtel की छुट्टी करने को तैयार बीएसएनएल, सरकार ने बताई BSNL 5G लॉन्च डेट!

5G services in India

आपको बता दें कि भारत में लंबे समय से प्रतीक्षित 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी अगस्त 2022 में पूरी हुई और उसी वर्ष 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक तौर पर 5G सेवाओं की शुरुआत की थी। इसके अलावा भारत के तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से केवल दो ही अब 5G सेवाएं दे रही है। वहीं, नॉन-स्टैंडअलोन एक्सेस (एनएसए) टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए, एयरटेल व्यावसायिक शुरुआत करने वाली पहली कंपनी थी। इससे अलग Jio ने 5G स्टैंडअलोन एक्सेस (SA) को तैनात करने के लिए चुना है और वर्तमान में 700 MHz बैंड (5G लो-बैंड स्पेक्ट्रम) का उपयोग करने वाली अकेली भारतीय ऑपरेटर है।

The post रॉकेट की रफ्तार में मिल रही 5G डाउनलोड स्पीड, 4G के मुकाबले 16.5 गुना है तेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-download-speed-faster-than-4g-report/feed/ 0
खुशखबरी! अब इस शहर में लाइव हुआ Airtel 5G Plus, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगी रॉकेट जैसी इंटरनेट स्पीड https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-5g-plus-services-live-in-gurugram/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-5g-plus-services-live-in-gurugram/#respond Wed, 16 Nov 2022 04:59:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92162 एयरटेल 5G प्लस को एक महीने पहले आयोजित हुए IMC 2022 के दौरान लाइव किया गया था।

The post खुशखबरी! अब इस शहर में लाइव हुआ Airtel 5G Plus, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगी रॉकेट जैसी इंटरनेट स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Bharti Airtel ने Gurugram में अपनी 5G services को लॉन्च कर दिया है। अब हरियाणा के शहर Gurugram में रहने वाले कस्टमर्स भी Airtel 5G Plus का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, 5G यूज करने के लिए ग्राहकों के पास सिर्फ 5G  फोन होना चाहिए। साथ ही आपको बता दें कि एयरटेल गुरुग्राम से पहले Delhi, Chennai, Hyderabad, Varanasi, Siliguri, Nagpur, Mumbai और Bengaluru में अपनी 5G सर्विस को लाइव कर चुकी है, जहां के यूजर्स Thigh-speed Airtel 5G Plus का इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए आगे आपको एयरटेल 5G प्लस के बारे में और जानकारी देते हैं।

बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा 5G

एयरटेल का कहना है कि 5जी सेवाएं बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेंगी। वहीं, कंपनी ने ऐलान किया है कि डीएलएफ साइबर हब, डीएलएफ फेज 2, एमजी रोड, राजीव चौक, इफको चौक, एटलस चौक, उद्योग विहार, निर्वाण कंट्री, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस, आरडी सिटी, हुडा सिटी सेंटर, गुरुग्राम में 5G सर्विस उपलब्ध होंगी। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और कुछ अन्य चुनिंदा स्थान भी शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: 5G Supported Smartphones : Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड

airtel-5g

Airtel 5G Plus

साथ ही आपको बता दें कि Airtel 5G Plus के लिए यूजर्स को अपना सिम बदलने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे मौजूदा सिम कार्ड के साथ 5G का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा Airtel ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह केवल 30 दिनों में देश भर में 10 लाख से अधिक 5G ग्राहकों को जोड़ने में सफल हो पाई है। इसे भी पढ़ें: Jio 5G vs Airtel 5G : मुकेश अंबानी ने लगाई लंबी छलांग, शुरुआती दौड़ में ही पिछड़ा एयरटेल

airtel-5g

इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी का प्लान है कि साल 2024 तक भारत में 5G पूरी तरह से रोलआउट कर दिया जाए, जिसमें सभी शहरों और कस्बे भी शामिल होंगी। वहीं, दूसरी ओर Jio ने दिसंबर 2023 तक रोलआउट पूरा करने का वादा किया है। साथ ही 5G- सपोर्टेड हैंडसेट होने के अलावा कंपनियां अपने फोन्स को सॉफ़्टवेयर के माध्यम से 5G सपोर्ट प्रोवाइड करा रही हैं। Motorola, OPPO, OnePlus और अन्य ब्रांड पहले से ही आवश्यक अपडेट पर जोर दे रहे हैं। वहीं, Apple ने iOS 16 बीटा यूजर्स के लिए अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

The post खुशखबरी! अब इस शहर में लाइव हुआ Airtel 5G Plus, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगी रॉकेट जैसी इंटरनेट स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-5g-plus-services-live-in-gurugram/feed/ 0
5G फोन खरीदने से पहले समझें 5G स्पेक्ट्रम बैंड https://www.91mobiles.com/hindi/5g-spectrum-band-details-jio-5g-band-airtel-5g-band-5g-supported-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-spectrum-band-details-jio-5g-band-airtel-5g-band-5g-supported-phone/#respond Thu, 03 Nov 2022 09:46:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91203 5G NR को दो फ्रीक्वेंसी बैंड का डेवलपमेंट किया गया है जिसमें एक है फ्रीक्वेंसी रेंज 1 जिसे एफआर 1 नाम से भी जाना जाता है। वहीं दूसरा है फ्रीक्वेंसी रेंज 2 जिसे एफआर 2 कहा जाता है

The post 5G फोन खरीदने से पहले समझें 5G स्पेक्ट्रम बैंड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Image Source: venturebeat.com

यदि आप 5G फोन की खरीदारी कर रहे हैं तो फिर एक ऐसा फोन लेना चाहेंगे जो सभी नेटवर्क पर अच्छी तरह से काम करे। ऐसा न हो कि फोन एयरटेल 5जी में काम करें और जियो में नहीं या जियो 5जी सर्विस में काम करे तो एयरटेल में नहीं। इन सभी परेशानियों से दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप पहले 5जी नेटवर्क को समझिए और उसके बाद फोन लेने का फैसला कीजिए। क्योंकि हाल में जियो और एयरटेल ने अपनी 5जी सर्विस की ट्रायल शुरू की है और दोनों ने दो अलग-अलग 5जी बैंड और 5जी टेक्नोलॉजी पर इसे पेश किया है। एक ने 5G SA सर्विस पेश की है तो दूसरे ने 5G NSA। इसके साथ ही बैंड भी अलग है। इसलिए 5G फोन की खरीदारी से पहले इसे समझना जरूरी है। क्योंकि भारत में अब तक जो 5G फोन उपलब्ध हैं वे सभी नेटवर्क के मामले में एक समान नहीं हैं और किसी में सिर्फ Airtel और VI के लिए नेटवर्क सपोर्ट है तो किसी में सिर्फ Jio 5G नेटवर्क सपोर्ट है। हालांकि कुछ फोन हैं जिनमें दोनों नेटवर्क सपोर्ट है लेकिन खरीदारी से पहले आपको 5जी बैंड के बारे में जानना जरूरी है। यही वजह है कि आज इस लेख में हमने 5G बैंड को अच्छे से बताया है जिससे कि आप 5G फोन की खरीदारी में कोई गलती न करें।

क्या है 5G बैंड

यहां 5G बैंड को समझने के लिए आपको थोड़ा समय निकालना होगा। अक्सर 5G बैंड के साथ आपने NR को देखा होगा। जैसे 5G NR बैैंड-1 बैंड-2 आदि। यहां NR का आशय है न्यू रेडियो। एक ही स्पेक्ट्रम बैंड पे कई तरह की सर्विस दी जा सकती है लेकिन यदि एनआर लगा है तो आप समझ जाएं कि यह 5जी फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए उपयोग हो रहा है। इसे भी पढ़ें: Airtel 5G vs Jio 5G: यहां जानें, किस कंपनी का 5G है सबसे फास्ट

5G in India Jio Airtel Vi Adani 5G Spectrum Auction bid

5G NR को दो फ्रीक्वेंसी बैंड का डेवलपमेंट किया गया है जिसमें पहला है फ्रीक्वेंसी रेंज 1 जिसे एफआर 1 नाम से भी जाना जाता है। इस  फ्रीक्वेंसी रेंज में पहले सिर्फ sub-6 GHz फ्रीक्वेंसी बैंड का उपयोग किया जाता था लेकिन अब 410 MHz से लेकर 7125 MHz बैंड का भी उपयोग किया जाने लगा है।

वहीं दूसरा है फ्रीक्वेंसी रेंज 2 और यह एफआर 2 से जाना जाता है। इसमें 5जी सर्विस के लिए 24.25 GHz to 71.0 GHz तक के बैंड का उपयोग किया जाता है। यह न्यू फ्रीक्वेंसी रेंज है जो 5G सर्विस के तहत 1GBPs या उससे ऊपर की स्पीड के लिए उपयोग होता है।

जैसा कि हमने बताया कि एक ही स्पेक्ट्रम बैंड पर कई सेवाएं दी जा सकती हैं। जैसे यदि किसी के पास 1800MHz बैंड है तो वह उस पर 2G, 3G, 4G और अब 5G सर्विस भी दे सकता है। 3G और 2G सर्विस के लिए कंपनियां साधारण स्पेक्ट्रम की जानकारी दे देती है जैसे 1800, 1900MHz आदि। परंतु 4G और 5G सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम को बैंड 1 और 2 जैसे नाम से परिभाषित किया जाता है। जैसे यदि किसी फोन में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड पर 4जी सपोर्ट है तो बैंड 3 या फिर बी3 की जानकारी होगी। परंतु यदि इसी बैंड पर फोन में 5जी सर्विस का सपोर्ट है तो N3 बैंड का जिक्र होगा। 5जी बैंड के लिए एन का उपयोग किया जाता है।

भारत में 5G फ्रीक्वेंसी बैंड

भारत में 5जी सर्विस के लिए 12 फ्रीक्वेंसी बैंड को नीलामी में रखा गया था जिसमें रिलायंस जियो, एयरटेल, वीआई और अडानी जैसी कंपनियों ने भाग लिया। यहां 5जी सर्विस के लिए n71 (600MHz), n28 (700MHz), n20 (800MHz), n5 (850MHz), n8 (900MHz), n3 (1800MHz), n1 (2100MHz), n40 (2300MHz), n41 (2500MHz), n78 (3300 – 3800MHz), n77 (3300 – 4200MHz), n79 (4400 – 5000MHz) और n258 (26GHz (24.25 – 27.5 GHz)) बैंड्स को आवंटित किए गए है।

Airtel 5G launch in august in india signs 5G network agreements with Ericsson Nokia Samsung

Airtel 5जी बैंड

भारत में फिलहाल एयरटेल और जियो ने टेस्टिंग आधार पर अपनी 5जी सर्विस शुरू की है। एयरटेल के पास इसके लिए एफआर 1 बैंड में n8 (900MHz), n3 (1800MHz), n1 (2100MHz) और n78 (3300 MHz) स्पेक्ट्रम है जबकि एफआर 1 बैंड में कंपनी ने पास n258 (26 GHz) स्पेक्ट्रम उपलब्ध है। कंपनी ने 5जी के लिए फिलहाल एनएसए यानी कि नॉन स्टैंड-अलोन आर्किटेक्चर 5जी सर्विस शुरू की है। इसे भी पढ़ें: Airtel 5G Data Plan: 19 रुपये से शुरू होने वाले इन 5जी डाटा प्लान में मिलता है 50GB तक Data

jio is in talks with nokia and Ericsson for 5g network rollout in india

रिलायंस Jio 5G बैंड

रही बात रिलायंस की तो कंपनी ने 5जी के लिए एफआर 1 में n28 (700 MHz) और n78 (3300 MHz) स्पेक्ट्रम बैंड है। एफआर 2 में n258 (26 GHz) स्पेक्ट्रम बैंड है। जियो ने 5जी के लिए एन78 बैंड पर अपनी एसए यानी स्टैंड-अलोन आर्किटेक्चर 5जी शुरू की है। यानी कि फिलहाल एयरटेल से जियो की 5जी तकनीक अलग है।

क्या अंतर है Jio के 5G SA और Airtel के NSA 5G में

5जी एनएसए: जैसा कि हमने बताया कि एयरटेल ने 5जी एनएसए सर्विस शुरू की है। एनएसए यानी नॉन स्टैंड-अलोन आर्किटेक्चर। इस 5जी टेक्नोलॉजी को आप 4जी का एडवांस वर्जन भी कह सकते हैं। इसमें 5जी रेडियो सिग्नल को 4जी कोर पर पर ट्रांसफर किया जाता है। साधारण शब्दों में कहें तो इस टेक्नोलॉजी में नेटवर्क ऑपरेटर 5जी के लिए नए इन्फ्रास्ट्रक्चर को तैयार नहीं करते बल्कि 4जी नेटवर्क में ही थोड़ा बदलाव कर उसे 5जी सर्विस प्रदान करने में सक्षम बनाया जाता है।

5G Spectrum Auction Update jio airtel vi Adani 5g services network internet 5g sim

5जी एसए: भारत में 5जी एसए नेटवर्क की शुरुआत जियो ने की है। 5जी में एसए का आशय है स्टैंड-अलोन आर्किटेक्चर। यानी कि एक ऐसा आर्किटेक्चर जो खास कर 5जी नेटवर्क के लिए तैयार किया गया हो। इसमें 4जी कोर का कहीं भी उपयोग न किया गया हो। यही वजह है कि जियो 5जी सर्विस को ट्रू 5जी का नाम दिया गया है।

5G फ्रीक्वेंसी बैंड

रेंज और स्पीड के लिहाज से 5जी स्पेक्ट्रम बैंड को 3 भागों में बांटा गया है।

  • लो फ्रीक्वेंसी बैंड
  • मिड फ्रीक्वेंसी बैंड और
  • हाई फ्रीक्वेंसी बैंड

लो बैंड फ्रीक्वेंसी:  सब 1 गीगा हर्ट्ज फ्रीक्वेंसी बैंड को लो बैंड फ्रीक्वेंसी रेंज कहा जाता है। इनकी फ्रीक्वेंसी तो कम होती है लेकिन इसका वेवलेंथ लंबा होता है। ऐसे में इस नेटवर्क को खड़ा करने में कम लागत कम आता है। इसके साथ ही इंडोर कवरेज और एंड टू एंड कवरेज में लो बैंड फ्रीक्वेंसी रेंज काफी फायदेमंद होता है। हालांकि इसकी एक कमी है कि इसमें आप हाई स्पीड इंटरनेट नहीं दे सकते। 5जी सर्विस में भी इसकी क्षमता निम्न रहेगी। बावजूद इसके यह 4जी से काफी फास्ट होता है। भारत में इसके लिए n5 (850MHz), n8 (900MHz), n20 (800MHz) और n28 (700MHz) स्पेक्ट्रम बैंड लो फ्रीक्वेंसी बैंड में आते हैं। जियो के पास n28 (700MHz) स्पेक्ट्रम बैंड उपलब्ध है। इस बैंड का उपयोग कम आबादी वाले क्षेत्र के लिए किया जाता है।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

मिड फ्रीक्वेंसी बैंड: 1 से लेकर 6 गीगाहर्ट्ज के फ्रीक्वेंसी बैंड को मिड बैंड कहा जाता है। इस फ्रीक्वेंसी बैंड की में कवरेज एरिया काफी बड़ा होता है। हालांकि इसमें वेवलेंथ थोड़ा छोटा होता है लेकिन इसकी स्पीड काफी बेहतर होती है। इसमें आपको 4जी सर्विस के मुकाबले 10 गुना से ज्यादा की स्पीड मिलती है। शहरी इलाके जहां आबादी ज्यादा होती है और इंटरनेट कनेक्शन बहुत ज्यादा वहां इस सर्विस का उपयोग किया जाता है। भारत में n1 (2100MHz), n3 (1800MHz), n40 (2300MHz), n41 (2500MHz), n77 (3300 – 4200MHz) और n78 (3300 – 3800MHz) 5जी बैंड इसके लिए निर्धारित है। जियो और एयरटेल दोनों के पास n78 (3300 – 3800MHz) 5जी बैंड उपलब्ध है। वहीं एयरटेल के पास एन3 बैंड भी है।

हाई फ्रीक्वेंसी बैंड : हाई फ्रीक्वेंसी बैंड को मिलीमीटर वेब भी कहा जाता है। इस बैंड में आपको 5जी में अल्ट्रा स्पीड मिलती है। हालांकि इसका वेवलेंथ छोटा होता है इसलिए इसे तैयार करने में लागत ज्यादा आती है। परंतु 4जी के मुकाबले इस बैंड में 5जी पर 50 से 100 गुना ज्यादा स्पीड पाई जा सकती है। इसके तहत 24 से लेकर 52 गीगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम बैंड आते हैं। भारत में n258 (26GHz (24.25 – 27.5 GHz)) बैंड्स को आवंटित किए गए हैं। यह बैंड फिलहाल जियो और अडानी ग्रुप के पास है। हालांकि कहा जा रहा है ये कंपनियां इस बैंड का उपयोग आम लोगों के लिए न करके व्यावसायिक कार्यों को लिए करेंगी।

भारत में 5G सपोर्टेड फोन

अब तक आपने देख लिया कि भारत में 5जी नेटवर्क बैंड की क्या स्थिति है। कौन सी कंपनी किस तरह की सेवा दे रही है और किसके पास कौन सा 5जी बैंड उपलब्ध है। परंतु अब बारी आती है 5जी स्मार्टफोन की। भारत में 5जी स्मार्टफोन के नाम पर कई फोन लॉन्च कर दिए गए हैं। परंतु सवाल यही है कि क्या वे काम करेंगे और यदि करेंगे भी तो किन बैंड्स पर करेंगे या फिर यूं कहें कि किस ऑपरेटर के साथ करेंगे?

Top 5 5G Phones Under Rs 15,000: Extreme Performance Test

Redmi 11 Prime 5G phone launching in india on 6 september check price specifications

इन सवालों का जवाब यही है कि यदि आप आप 5जी स्मार्टफोन खरीदारी के लिए जा रहे हैं तो सबसे पहले उस फोन में उपलब्ध बैंड को चेक करें। पता करें कि किस फोन में कितने बैंड सपोर्ट हैं। उनमें n71, n28, n20, n5, n8, n3, n1, n40, n41, n78, n77 और n79 5जी बैंड का सपोर्ट होना जरूरी है। भारत में उपलब्ध 5जी फोन की लिस्ट आप यहां से देख सकते हैं।

The post 5G फोन खरीदने से पहले समझें 5G स्पेक्ट्रम बैंड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-spectrum-band-details-jio-5g-band-airtel-5g-band-5g-supported-phone/feed/ 0