Gizmore | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Jul 2023 05:59:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Gizmore Glow Z रिव्यू : बजट सेगमेंट में सबसे पावरफुल ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-glow-z-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-glow-z-review-in-hindi/#respond Sun, 11 Jun 2023 10:54:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106721 Gizmore Glow Z स्मार्टवॉच को इंडियन मार्केट में 1499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यहां हम आपको इस वॉच का डिटेल रिव्यू दे रहे हैं।

The post Gizmore Glow Z रिव्यू : बजट सेगमेंट में सबसे पावरफुल ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gizmore पिछले काफी समय से इंडियन गैजेट्स मार्केट में काफी एग्रीसिव है। कंपनी नियमित अंतराल में अपने नए-नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं, जिसमें Gizmore Glow Z स्मार्टवॉच भी शामिल है। यह स्मार्टवॉच बजट सेगमेंट में प्रीमियम लुक और फीचर्स के साथ आती है। इस वॉच में कंपनी ने AMOLED डिसप्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, मैटल डायल और कई सारे हेल्थ ट्रैकर दिए हैं। यहां हम आपको गिजमोर की यह बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच का रिव्यू लेकर आए हैं।

Gizmore Glow Z : रिव्यू
खूबियां खामियां
  1. अट्रैक्टिव डिजाइन
  2. स्पोर्टी लुक
  3. दमदार बिल्ड
  1. हेल्थ सेंसर
  2. चार्जिंग टाइम
  3. स्पीकर

Gizmore Glow Z: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Gizmore Glow Z स्मार्टफोन को देखने से लगता है कि यह प्रीमियम क्वालिटी की है, लेकिन यह बजट सेग्मेंट में पेश की गई है। कंपनी ने इस वॉच को सिर्फ 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

वॉच के बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो कंपनी ने हाई क्वालिटी मैटल का इस्तेमाल किया है। इसका डायल स्लिम बॉडी के साथ आता है। इसके साथ सिलिकन स्ट्रैप कलाई में कंफर्टेबल होने के साथ जबरदस्त लुक ऑफर करते हैं। इस वॉच के फ्रंट ऐज कर्वी शेप के हैं तो स्मूथ और एलिगेंट दिखती हैं।

Gizmore Glow Z : फीचर्स

डिसप्ले : गिजमोर की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 1.78 इंच की बड़ी HD डिसप्ले दिया गया है, जो AMOLED पैनल है और ऑल्वेज-ऑन-डिसप्ले (AOD) सपोर्ट के साथ आती है। इसके साथ ही वॉच की डिसप्ले की ब्राइटनेस की बात करें तो यह इंडोर हो या आउटडोर आपको निराश नहीं करती है। इसके साथ ही कलर्स भी काफी वाइब्रेंट हैं।

कनेक्टिविटी और कॉलिंग : Gizmore Glow Z को कंपनी ने ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ पेश किया है। इस वॉच से आप कॉल लगाने के साथ-साथ कॉल रिसीव भी कर सकते हैं। वॉच में दिए इन-बिल्ट स्पीकर और माइक की मदद से हैंड्सफ्री कॉलिंग कर सकते हैं। गिजमोर की इस स्मार्टवॉच की कॉलिंग क्वालिटी शानदार है। गिजमोर पिछले स्मार्टवॉच से इसके माइक्रोफोन में कंपनी ने काफी सुधार किया है।

इस वॉच के स्पीकर की बात करें तो कॉलिंग हो या म्यूजिक इसकी क्वालिटी डिसेंट है। साउंड आउटपुट इंडोर में तो बेहतर है, लेकिन आउटडोर या फिर थोड़े भी शोर-गुल में साउंड दब जाता है। गिजमोर ने जिस बजट में इस वॉच को लॉन्च किया है। ऐसे में यह ठीक हैं। लेकिन हमें उम्मीद है कि कंपनी आगे भी फीचर्स और हार्डवेयर को अपडेट करती रहेगी।

IP67 रेटिंग : Gizmore की लेटेस्ट Glow Z स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है, जो इस वॉच को पानी और धूल से सुरक्षित रखती हैं। यानी इसे आप बेफिक्र होकर आउटडोर-इंडोर वर्कआउट के दौरान पहन सकते हैं।

स्पोर्ट्स और हेल्थ : यह वॉच मल्टीपल सपोर्ट्स जैसे वॉकिंग, रनिंग, हाइकिंग, साइक्लिंग, बास्केटबॉ, स्वीमिंग, योगा और दूसरे एक्टिविटीज सपोर्ट करती है। इसके साथ ही वॉच में कई सारे हेल्थ ट्रेकिंग सेंसर जैसे SpO2, हार्ट रेट, पल्स मॉनीटर, स्लीप ट्रैकर मिलते हैं।

ये सेंसर कई बार डेटा कलेक्ट करने में समय लेते हैं। इसके साथ कई बार काफी इंतजार करना पड़ता है। हेल्थ सेंसर को थोड़ा बेहतर तरीके से ऑप्टमाइज किया जा सकता है। इस डेटा को स्मार्टवॉच में भी एक्सेस किया जा सकता है।

ऐप एक्सपीरियंस : Gizmore की स्मार्टवॉच को फोन से कनेक्ट करने किए FitCloudPro App को फोन में इंस्टॉल करना होता है। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। इस ऐप से आप अपने हेल्थ डाटा को गूगल फिट और हेल्थ कनेक्ट पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

यूजर इंटरफेस : वॉच के यूजर इंटरफेस की बात करें तो यह काफी बेहतर हैं। वॉच की स्क्रीन में काफी सारे स्क्रीन का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही वॉच में म्यूजिक कंट्रोल, कॉल डायल, ब्राइटनेस, टॉर्च और दूसरे कंट्रोल मिलते हैं। कंपनी ने वॉच को जिस प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया है, ऐसे में यह काफी शानदार हैं। Gizmore Glow Z वॉच में कंपनी ने कई सारे वॉचफेस का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक वॉचफेस को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

बैटरी लाइफ : सिंगल चार्ज में Gizmore Glow Z स्मार्टवॉच 12 से 13 दिनों का बैटरी बैकअप ऑफर करती है। हालांकि इस दौरान वॉच को सामान्य तौर पर इस्तेमाल किया था। वहीं ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के दौरान यह वॉच करीब 5 दिनों का बैकअप ऑफर करती है। गिजमोर की यह वॉच करीब 3 घंटे की चार्ज में फुल चार्ज हो जाती है। वॉच के साथ कंपनी ने मैग्नेटिक पिन चार्जर दिया है।

Gizmore Glow Z : रिव्यू वर्टिक्ट

Gizmore Glow Z के प्राइस सेगमेंट को देखें तो यह पैसा वसूल स्मार्टवॉच है। इसमें आपको शानदार AMOLED डिसप्ले मिलता है जो इस इस प्राइस सेगमेंट की वॉच में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। इसके साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग, फिटनेस और हेल्थ फीचर्स इस वॉच को बेहतर ऑप्शन बनाते हैं। बात करें बैटरी की तो यह भी काफी संतोषजनक है। अगर आपको बजट लिमिटेड हैं तो Gizmore Glow Z आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती हैं, जो कम पैसों में आपको कई सारे प्रीमियम फीचर्स ऑफर करती है।

The post Gizmore Glow Z रिव्यू : बजट सेगमेंट में सबसे पावरफुल ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-glow-z-review-in-hindi/feed/ 0
ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ GIZFIT Glow Z स्मार्टवॉच की धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/gizfit-glow-z-smartwatch-launched-with-bluetooth-calling/ https://www.91mobiles.com/hindi/gizfit-glow-z-smartwatch-launched-with-bluetooth-calling/#respond Mon, 22 May 2023 09:25:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=105026 GIZFIT Glow Z स्मार्टफोन को भारत में 1999 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि शुरुआती तीन दिन में वॉच को महज 1499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ GIZFIT Glow Z स्मार्टवॉच की धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • GIZFIT Glow Z फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई सेल
  • GIZFIT Glow Z ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ हुई लॉन्च
  • पहले तीन दिन मिलेगी 500 रुपये की छूट

इंडियन कंज्यूमर टेक्नोलोजी ब्रांड Gizmore ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। लेटेस्ट GIZFIT Glow Z स्मार्टवॉच को कंपनी ने 1.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिसप्ले के साथ लॉन्च किया है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइट 600 NITS है। इसके साथ ही वॉच में ब्लूटूथ वॉइस कल, वॉच फेस और स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट मिलता है। गिज्मोर की यह वॉच बजट प्राइस में लॉन्च की गई हैं। यहां हम आपको इसके बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

GIZFIT Glow Z कीमत और उपलब्ध

लेटेस्ट GIZFIT Glow Z स्मार्टवॉच को कंपनी ने 1,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस वॉच को फ्लिपकार्ट और Gizmore की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हालांकि परमोशनल ऑफर के दौरान इस स्मार्टवॉच को अगले तीन दिनों तक मात्र 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

GIZFIT Glow Z फीचर्स

डिसप्ले : GIZFIT Glow Z स्मार्टवॉच को ऑलवेज ऑन AMOLED डिसप्ले। के साथ पेश किया गया है। इस वॉच में 1.78 इंच (4.52 cm) 2.5D कर्वड HD AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजलूशन 368 x 448 पिक्सल, और टॉप ब्राइटनेस 600 NITS है। इस सेग्मेंट में यह वॉच सबसे ज्यादा ब्राइटनेस वाली डिसप्ले है, जो डायरेक्ट सनलाइट या आउटडोर एक्टिविटी में सहूलियत के साथ टाइम और नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

कॉलिंग फीचर्स : इस स्मार्टवॉच में कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस वॉच में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 दिया गया है। इसके साथ ही वॉच में बिल्ट इन माइक्रोफोन दिया गया है। इस वॉच से यूजर्स कॉल करने के साथ, कॉल आन्सर, कॉल रिजेक्ट और स्पीड डायल भी मिलता है।

बैटरी : गिज्मोर की लेटेस्ट स्मार्टवॉच को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 15 दिनों का बैकअप मिलता है।

हेल्थ/ फिटनेस फीचर्स : GIZFIT Glow Z स्मार्टवॉच में SpO2 सेंसर, हार्ट रेट सेंसर, कैलोरी और स्टेप काउंट जैसे हेल्द ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम : गिज्मोर की इस वॉच को एंड्रॉयड 5 से ऊपर और iOS 9.0 से ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाले फोन में कनेक्ट किया जा सकता है।

कलर : इस स्मार्टवॉच को तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, ब्लू और बर्गन में पेश किया गया है।

अन्य फीचर्स : म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल, फाइंड फोन, मेडिटेशन, स्टॉपवॉच, क्लॉक, वेदर फोरकास्ट, डेट डिस्प्ले, क्लाउड मल्टी डायल, ओटीए अपग्रेड, मल्टी लेंग्वेज यूआई, डाटा स्टोरेज, ऑल डे डाटा, कॉल नोटिफिकेशन, रिमाइंडर, अलार्म, पावर सेविंग मोड, फीमेल साइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

The post ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ GIZFIT Glow Z स्मार्टवॉच की धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gizfit-glow-z-smartwatch-launched-with-bluetooth-calling/feed/ 0
1199 रुपये में खरीदें ब्लूटूथ कॉलिंग वाली Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच, देखें फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/buy-gizmore-blaze-max-smartwatch-with-bluetooth-calling-for-rs-1199/ https://www.91mobiles.com/hindi/buy-gizmore-blaze-max-smartwatch-with-bluetooth-calling-for-rs-1199/#respond Tue, 17 Jan 2023 14:08:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96275 Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसमें स्टेप काउंट, SpO2 लेवल, हार्ट रेट सेंसर दिया गया है।

The post 1199 रुपये में खरीदें ब्लूटूथ कॉलिंग वाली Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच, देखें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Gizmore ने ब्लूटूथ कॉलिंग वाली सस्ती वॉच Blaze Max लॉन्च किया।
  • Gizmore Blaze Max 1199 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीदी जा सकती है।
  • गिजमोर ब्लेज मैक्स वॉच SpO2 लेवल और हार्ट रेट सेंसर के साथ आती ह

इंडियन लीडिंग स्मार्ट एक्सेसीरीज ब्रांड Gizmore ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Blaze Max को लॉन्च कर दिया है। Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच में 1.85-इंच का एज टू एज कर्व IPS डिस्प्ले दी गई है। गिजमोर ने दावा किया है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 15 दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इस स्मार्टवॉच की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 NITS निट्स है। इस स्मार्टवॉच को ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और हाई-एंड फ़ीचर्स के साथ पेश किया गया है।

Gizmore Blaze Max के फीचर्स

Gizmore Blaze Max के फीचर्स की बात करें तो यह JYOU PRO Health Suit इनेबल स्मार्टवॉच है। इस स्मार्टवॉच में स्टेप काउंट, SpO2 लेवल, हार्ट रेट सेंसर, कैलोरी बर्न, हाइड्रेशन अलर्ट, मैनुअल ट्रैकर और स्ट्रेस मैनेजमेंट और स्लीप मॉनीटर दिए गए हैं। इसके साथ ही स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आता है।

Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच में इनबिल्ट गेम और कैलकुलेटर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच हिंदी लैग्वेज सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच में Bluetooth कॉलिंग फीचर्स और BT म्यूजिक फीचर के साथ पेश किया गया है। इस वॉच में कॉल म्यूट, अनम्यूट, कॉल स्विच फोन, वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 Update Download apk 2023 : PUBG Mobile के इंडियन वर्जन Battlegrounds Mobile India का लेटेस्ट वर्जन करें डाउनलोड, यहां देखें डिटेल्स

गिजमोर की यह स्मार्टवॉच तीन कलर – ब्लैक, बर्गन्डी और ग्रे में पेश किया गया है। यह स्मार्टवॉच मल्टीपल वॉच फ़ेस के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile 2.4 Update Download : पबजी मोबाइल अपडेट एंड्रॉयड और iOS यूजर्स यहां से करें डाउनलोड, यहां मिलेगा सबकुछ

Gizmore Blaze Max की कीमत

Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच को 1199 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस वॉच को Flipkart से खरीदा जा सकता है।

The post 1199 रुपये में खरीदें ब्लूटूथ कॉलिंग वाली Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच, देखें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/buy-gizmore-blaze-max-smartwatch-with-bluetooth-calling-for-rs-1199/feed/ 0
Gizmore ने मात्र 1799 रुपये में पेश की बड़ी डिस्प्ले, कॉलिंग और वायरलेस चार्ज लैस स्मार्टवॉच https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-introduced-big-display-calling-and-wireless-charge-equipped-smartwatch-for-just-rs-1799/ https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-introduced-big-display-calling-and-wireless-charge-equipped-smartwatch-for-just-rs-1799/#respond Mon, 26 Dec 2022 17:54:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94866 Gizmore GizFit PLASMA स्मार्टवॉच में 24X7 हार्ट रेट मॉनीटर, बॉडी टेंप्रेचर, स्लीप, SpO2, और स्टेप ट्रैकिंग जैसे सेंसर मिलते हैं।

The post Gizmore ने मात्र 1799 रुपये में पेश की बड़ी डिस्प्ले, कॉलिंग और वायरलेस चार्ज लैस स्मार्टवॉच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Gizmore GizFit PLASMA स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट से ख़रीदा जा सकता है।
  • इस वॉच में बिल्ट इन GPS और कॉलिंग फीचर दिया गया है।
  • यह स्मार्टवॉच तीन कलर ब्लैक, नेवी ब्लू और गर्गेंडी में पेश की गई है।

Gizmore ने भारत में अपनी लेटेस्ट GizFit PLASMA स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। यह पहली स्मार्टवॉच है जिसमें 1.9-इंच का सुपर ब्राइट मेगा स्क्रीन डिस्प्ले, बिल्ट इन GPS, मल्टी फंशनल क्राउन और क्विक वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। यहां हम आपको Gizmore GizFit PLASMA स्मार्टवॉच के फ़ीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Gizmore GizFit PLASMA : कीमत

Gizmore GizFit PLASMA स्मार्टवॉच को Flipkart पर लॉन्च किया गया है। फ्लिपकार्ट पर वॉच की बिक्री 26 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस फ़ोन को इंट्रोडक्टरी प्राइस 1799 रुपये है। हालाँकि वॉच की रेगुलर प्राइस 1,999 रुपये है।

Gizmore GizFit PLASMA : फीचर्स

गिजमोर की लेटेस्ट GizFit PLASMA वॉच यूजर्स की फिटनेस के साथ-साथ स्टायल का भी ख्याल रखता है। इस वॉच में 1.9-इंच का Ultra-Sharp 2.5D डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 240×280 पिक्सल है। GizFit PLASMA में यूजर्स को मल्टीपल वॉचफेस के ऑप्शन मिलते हैं। यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें रोटेटिंग क्राउन दिया गया है जिससे यूजर्स मैन्यू और दूसरे फीचर्स एक्सेस कर पाते हैं।

watch

GizFit PLASMA स्मार्टवॉच में GPS दिया गया है। इस वॉच में मल्टीपल स्पोर्ट्स फीचर दिया गया है। इस वॉच में मल्टी स्पोर्ट्स मोड – जैसे योगा, स्वीमिंग, रनिंग, आउटडोर वॉल्किंग, बास्केट बॉल, बेडमेंटिन, फुटबॉल, साइक्लिंग, हाइकिंग और ट्रैकिंग दिए गए हैं। इस वॉच में 24X7 हार्ट रेट मॉनीटर, बॉडी टेंप्रेचर, स्लीप, SpO2, और स्टेप ट्रैकिंग जैसे सेंसर दिया गया है।

GizFit PLASMA स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन वॉइस असिस्टेंट दिया गया है। इसके साथ ही इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। यह स्मार्टवॉच वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। गिजमोर का दावा है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में सात दिन का बैकअप ऑफर करता है। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है। इस वॉच में सिलिकन स्ट्रेट दिया गया है। वॉच को तीन कलर – ब्लैक, नेवी ब्लू और गर्गेंडी कलर में आती है। यह भी पढ़ें : 6,999 रुपये में भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया दमदार स्मार्टफोन, चाइनीज ब्रांड का होगा डब्बा गोल

Gizmore ने हाल ही में Tres Care के साथ पार्टनरशिप करते हुए AI-आधारित हेल्द ट्रैकिंग सॉल्यूशन पेश किया है। यह मेड-इन-इंडिया ऐप की मदद से यूजर्स रियल टाइम हेल्थ मॉनीटर कर सकते हैं। इसके साथ ही यह ऐप ग्रुप मॉनीटरिंग और इन-डेप्थ एनालिसिस कर सकते हैं।

The post Gizmore ने मात्र 1799 रुपये में पेश की बड़ी डिस्प्ले, कॉलिंग और वायरलेस चार्ज लैस स्मार्टवॉच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-introduced-big-display-calling-and-wireless-charge-equipped-smartwatch-for-just-rs-1799/feed/ 0
ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ बेहद कम कीमत में लॉन्च हुई Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-glow-luxe-smartwatch-with-bluetooth-calling-feature-launched-at-rs-3499/ https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-glow-luxe-smartwatch-with-bluetooth-calling-feature-launched-at-rs-3499/#respond Thu, 20 Oct 2022 13:56:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90630 Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच में बॉडी टेंप्रेचर सेंसर, 24x7 हेल्थ हार्ट रेट मॉनीटर, मैन्सुअल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनीटर, SpO2 मॉनीटर और 100 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड़ का सपोर्ट दिया गया है।

The post ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ बेहद कम कीमत में लॉन्च हुई Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gizmore ने भारत में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच Gizmore Glow Luxe को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट Gizmore Glow Luxe कंपनी की मेड इन इंडिया स्मार्टवॉच है, जो लग्जरी और प्रीमियम लुक ऑफर करता है। Gizmore स्मार्टवॉच में सर्कूलर एमोलेट डिस्प्ले के साथ पेशकिया गया है। इसके साथ ही इस वॉच में यूज़र्स को बॉडी टेंप्रेचर समेत कई सारे फ़िटनेस, हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। यहां हम आपको लेटेस्ट Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Gizmore Glow Luxe : दमदार हैं फीचर

Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच में 1.32-इंच की सर्कुलर Full Touch HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और रेजलुशन 390 x 390 पिक्सल है। इस स्मार्टवॉच में Zync-Alloy डायल दिया है, जो इस वॉच को प्रीमियम लुक ऑफर करता है। गिजमोर की यह स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है।

gizmore1

Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच में कई सारे हेल्थ फ़ीचर्स जैसे – बॉडी टेंप्रेचर सेंसर, 24×7 हेल्थ हार्ट रेट मॉनीटर, मैन्सुअल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनीटर, SpO2 मॉनीटर और 100 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड़ का सपोर्ट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो गिजमोर Glow Luxe स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 15 दिनों का बैकअप मिलता है। इसके साथ ही इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी मिलता है। यह भी पढ़ें : BGMI 2.2 Update Download Apk : BGMI का लेटेस्ट वर्जन ऐप डाउनलोड करें, यहां जानें सब कुछ

इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में प्राइवेसी के लिए लॉक ऑप्शन भी मिलता है। इसके साथ ही वॉच में डायरेक्ट मैन्यू और स्पोर्ट्स मोड के लिए कई सारे यूजर फ्रेंडली फीचर्स मिलते हैं। इस वॉच की मदद से यूजर्स म्यूजिक भी सुन सकते हैं। इस वॉच में वॉइस असिस्टेंट के लिए गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही वॉच में यूजर्स को पूरी तरह से कस्टमाइजेशन का ऑप्शन मिलता है। इस वॉच में 200 वॉच फेस का ऑप्शन मिलता है। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile 2.2 Update : PUBG Mobile Strange Town में हुई लेवल इनफिनिटी की वापसी, डिटेल में जाने सबकुछ

Gizmore Glow Luxe : कीमत

Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच को Flipkart और Gizmore की ऑफिशियल वेबसाइट से 3,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस वॉच में लेटर और स्टील स्ट्रिप मिलती है।

The post ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ बेहद कम कीमत में लॉन्च हुई Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-glow-luxe-smartwatch-with-bluetooth-calling-feature-launched-at-rs-3499/feed/ 0
Gizmore ने ब्लूटूथ कॉलिंग और दमदार डिजाइन के साथ लॉन्च की GIZFIT Glow स्मार्टवॉच, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-gizfit-glow-smartwatch-launch-check-price-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-gizfit-glow-smartwatch-launch-check-price-and-features/#respond Sun, 25 Sep 2022 02:30:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89009 Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान Gizmore की लेटेस्ट स्मार्टवॉच GIZFIT Glow को मात्र 2,499 रुपये रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post Gizmore ने ब्लूटूथ कॉलिंग और दमदार डिजाइन के साथ लॉन्च की GIZFIT Glow स्मार्टवॉच, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gizmore ने भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच GIZFIT Glow को लॉन्च किया है। गिजमोर की यह स्मार्टवॉच को 1.37 इंच ऑलवेज ऑन AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टवॉच को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रही एनुअल फेस्टिवल सीजन सेल Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान धमाकेदार ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको Gizmore की लेटेस्ट स्मार्टवॉच GIZFIT Glow के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

GIZFIT Glow स्पेसिफिकेशंस

Gizmore की लेटेस्ट स्मार्टवॉच GIZFIT Glow को AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट करती है। इस वॉच में 1.37-इंच का सर्कूलर डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही शानदार लुक के लिए इस वॉच में प्रीमियम लेदर स्ट्रैप दिया गया है। इस वॉच में दी AMOLED डिस्प्ले का रेजलूशन 420X420 पिक्सल और ब्राइटनेस 550 निट्स है। कंपनी का दावा है कि धूप में भी वॉच की डिस्प्ले में शार्प पिक्चर देखें जा सकते हैं।

gizmore-1

GIZFIT Glow : फीचर्स

GIZFIT Glow स्मार्टवॉच में यूजर्स को शानदार बैटरी बैकअप मिलता है। यह वॉच IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इस वॉच को वाटर, स्वेट, और डस्टप्रूफ बनाता है। GIZFIT Glow में अनलिमिटेड वॉच फेस और कस्टमाइजेशन के ऑप्शन मिलते हैं। GIZFIT Glow में वॉच फंशन को क्विक एक्सेस के लिए इंटेलीजेंट स्लिप्ट स्क्रीन फ़ीचर दिया गया है। इसके साथ ही वॉच में नेविगेशन के लिए रोटेटिंग क्राउन कंट्रोल दिया गया है। इसके साथ ही बटन प्रेस कर यूज़र्स सीधे स्पोर्ट्स मोड़ एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही डबल टैप के साथ UI चेंज कर आते हैं। GIZFIT Glow में गूगल वॉइस असिस्टेंट और ऐप्पल सिरी (Apple Siri) का सपोर्ट दिया गया है।

gizmore-2

Gizmore की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में SpO2 मॉनीटर, Heart Rate मॉनीटर, ब्लड प्रेशर मॉनीटर, स्ट्रेस मॉनीटर, स्लीप ट्रैकर और मेडिटेटिव ब्रीथिंग फीचर दिया गया है। इसके साथ ही GIZFIT Glow में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। इस वॉच में बिल्ट इन माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। यह भी पढ़ें : BGMI Unban Date : Battlegrounds Mobile India की भारत में वापसी, जानें क्या है लेटेस्ट खबर

GIZFIT Glow : क़ीमत

GIZFIT Glow स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट पर चल रही Big Billion Days Sale के दौरान 2,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल के बाद गिजमोर की यह वॉच 3,499 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसके साथ ही यह वॉच ब्लैक, ब्राउन, बरगंडी और दूसरे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : BGMI Unban Date : खुशखबरी! BGMI की वापसी को लेकर कंपनी जल्द करेगी ऐलान, जानें पूरी खबर

Flipkart Big Billion Days Sale

फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज सेल के दौरान GIZFIT Glow वॉच के अलावा कंपनी की दूसरी स्मार्टवॉच भी सस्ते में खरीदी जा सकती हैं। गिजमोर की GIZFIT Ultra और GIZFIT Blaze स्मार्टवॉच को सेल के दौरान 1,499 रुपये की स्पेशल क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

The post Gizmore ने ब्लूटूथ कॉलिंग और दमदार डिजाइन के साथ लॉन्च की GIZFIT Glow स्मार्टवॉच, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-gizfit-glow-smartwatch-launch-check-price-and-features/feed/ 0
Gizmore Slate स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-slate-smartphone-launched-in-india-check-price-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-slate-smartphone-launched-in-india-check-price-and-features/#respond Wed, 29 Jun 2022 11:34:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83246 Gizmore Slate स्मार्टवॉच को स्नेपडील पर 2699 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

The post Gizmore Slate स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्ट एक्सेसरीज ब्रांड Gizmore ने नया फ़िटनेस बैंड Gizmore Slate लॉन्च किया है। Gizmore Slate फिटनेस बैंड फ़र्स्ट वीमेन सेंट्रिक स्मार्टवॉच है। Gizmore Slate स्मार्टवॉच के डिज़ाइन काफ़ी दमदार है। Gizmore Slate स्मार्ट बैंड में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और प्रीमियम सिलिकन स्ट्रैप के साथ पेश किया गया है। Gizmore Slate को कंपनी ने स्नेपडील के प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च किया है। यहां हम आपको Gizmore Slate स्मार्टवॉच के फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Gizmore Slate की कीमत

Gizmore Slate स्मार्टवॉच को भारत में 2699 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म स्नेपडील में इस वॉच को शुरुआती 1000 कस्टमर सिर्फ 2,299 रुपये की क़ीमत में ख़रीद सकते हैं। गिजमोर का यह फिटनेस ट्रेकर पिंक, ग्रे और ब्लैक कलर के ऑप्शन में पेश किया गया है।

Gizmore Slate फीचर्स

Gizmore Slate

Gizmore Slate स्मार्टवॉच को खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह फिटनेस ट्रैकर कई सारे वेलनेस फीचर के साथ आता है। इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनीटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनीटरस स्लीप ट्रैकर, हाइड्रेशन अलर्ट, मेडिटेटिव ब्रीथिंग और मैन्सुअल ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले रेट हुए लीक, जानें क्या होगी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्ट वॉच में मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड, रनिंग, योगा, स्वीमिंग, बास्केटबॉट, साइकलिंग, ट्रैकिंग, एयरोबिक्स दिया गया है। इस फ़ोन में बॉडी टेम्प्रेचर, ब्लूटूथ कॉलिंग और एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट जैसे फ़ीचर मिलता है। यह भी पढ़ें : HTC ने लॉन्च किया पहला मेटावर्स स्मार्टफोन Desire 22 Pro, मिलेगा 64MP कैमरा और 8GB रैम

Gizmore Slate स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही स्मार्ट वॉच में पावरफुल बैटरी दी गई है, जो सात दिनों तक नॉल स्टॉप परफ़ॉर्मेंस ऑफ़र करता है।

The post Gizmore Slate स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gizmore-slate-smartphone-launched-in-india-check-price-and-features/feed/ 0