Gizmore Slate स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Gizmore Slate स्मार्टवॉच को स्नेपडील पर 2699 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

Join Us icon

इंडियन स्मार्ट एक्सेसरीज ब्रांड Gizmore ने नया फ़िटनेस बैंड Gizmore Slate लॉन्च किया है। Gizmore Slate फिटनेस बैंड फ़र्स्ट वीमेन सेंट्रिक स्मार्टवॉच है। Gizmore Slate स्मार्टवॉच के डिज़ाइन काफ़ी दमदार है। Gizmore Slate स्मार्ट बैंड में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और प्रीमियम सिलिकन स्ट्रैप के साथ पेश किया गया है। Gizmore Slate को कंपनी ने स्नेपडील के प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च किया है। यहां हम आपको Gizmore Slate स्मार्टवॉच के फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Gizmore Slate की कीमत

Gizmore Slate स्मार्टवॉच को भारत में 2699 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म स्नेपडील में इस वॉच को शुरुआती 1000 कस्टमर सिर्फ 2,299 रुपये की क़ीमत में ख़रीद सकते हैं। गिजमोर का यह फिटनेस ट्रेकर पिंक, ग्रे और ब्लैक कलर के ऑप्शन में पेश किया गया है।

Gizmore Slate फीचर्स

Gizmore Slate

Gizmore Slate स्मार्टवॉच को खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह फिटनेस ट्रैकर कई सारे वेलनेस फीचर के साथ आता है। इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनीटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनीटरस स्लीप ट्रैकर, हाइड्रेशन अलर्ट, मेडिटेटिव ब्रीथिंग और मैन्सुअल ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले रेट हुए लीक, जानें क्या होगी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्ट वॉच में मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड, रनिंग, योगा, स्वीमिंग, बास्केटबॉट, साइकलिंग, ट्रैकिंग, एयरोबिक्स दिया गया है। इस फ़ोन में बॉडी टेम्प्रेचर, ब्लूटूथ कॉलिंग और एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट जैसे फ़ीचर मिलता है। यह भी पढ़ें : HTC ने लॉन्च किया पहला मेटावर्स स्मार्टफोन Desire 22 Pro, मिलेगा 64MP कैमरा और 8GB रैम

Gizmore Slate स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही स्मार्ट वॉच में पावरफुल बैटरी दी गई है, जो सात दिनों तक नॉल स्टॉप परफ़ॉर्मेंस ऑफ़र करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here