Nothing Phone (1) स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले रेट हुए लीक, जानें क्या होगी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 778+ 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

Join Us icon

Nothing Phone (1) भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 12 जुलाई को लॉन्च होना है। यह नथिंग ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी अपने ट्रू वायरलेस स्टीरियो इयरबड्स Nothing EAR (1) को लॉन्च कर चुकी है। Nothing Phone (1) का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले MKBHD ने अपने यूट्यूब वीडियो में इस स्मार्टफोन का पूरा डिजाइन और Glyph LED लाइट इंटरफेस को शोकेश किया है। अब लॉन्च से ठीक पहले RootMyGalaxy ने अपनी एक रिपोर्ट में अपकमिंग Nothing Phone (1) स्मार्टफोन की कीमत को लेकर जानकारी शेयर की है।

Nothing Phone (1) : कीमत

रिपोर्ट की माने तो Nothing Phone (1) स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट – 8GB रैम + 128GB स्टोरे, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज, और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। बेस वेरिएंट की कीमत 397 डॉलर (करीब 31,000 रुपये), दूसरे 256GB वेरिएंट की कीमत 419 डॉलर (करीब 32,000 रुपये) और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 456 डॉलर (करीब 36,000 रुपये) हो सकती है।

Nothing Phone (1) Smartphone design leaked will launch soon

इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉयर्स को Nothing Phone (1) की सेल के लिए लॉन्च के बाद करीब दो सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है। भारत में यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकता है। नथिंग ब्रांड का यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर के ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा।

Nothing Phone (1) : स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.55-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेस रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि फोन में 90Hz का डिस्प्ले दिया जा सकता है। नथिंग ब्रांड के इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 778+ 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 12GB तक की LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS और NFC दिया जाएगा।

Nothing Phone (1) Pre-Order Details Leaked

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन में 4,500mAh बैटरी दी जाएगी। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इस फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमोस और स्टीरियो स्पीकर दिया जाएगा। नथिंग का यह फोन Android 12 पर आधारित Nothing OS कस्टम स्किन पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी संभालेंगे कमान

Nothing Phone (1) में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 16MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी और वीडियो कैमरा दिया जाएगा। RootMyGalaxy ने इस फोन के दो कलर वेरिएंट – ब्लैक और व्हाइट भी शो किए हैं। इस फोन का रियर पैनल काफी यूनीक है जिसमें LED लाइट दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here