1199 रुपये में खरीदें ब्लूटूथ कॉलिंग वाली Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच, देखें फीचर्स

Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसमें स्टेप काउंट, SpO2 लेवल, हार्ट रेट सेंसर दिया गया है।

Join Us icon
Highlights

  • Gizmore ने ब्लूटूथ कॉलिंग वाली सस्ती वॉच Blaze Max लॉन्च किया।
  • Gizmore Blaze Max 1199 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीदी जा सकती है।
  • गिजमोर ब्लेज मैक्स वॉच SpO2 लेवल और हार्ट रेट सेंसर के साथ आती ह

इंडियन लीडिंग स्मार्ट एक्सेसीरीज ब्रांड Gizmore ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Blaze Max को लॉन्च कर दिया है। Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच में 1.85-इंच का एज टू एज कर्व IPS डिस्प्ले दी गई है। गिजमोर ने दावा किया है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 15 दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इस स्मार्टवॉच की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 NITS निट्स है। इस स्मार्टवॉच को ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और हाई-एंड फ़ीचर्स के साथ पेश किया गया है।

Gizmore Blaze Max के फीचर्स

Gizmore Blaze Max के फीचर्स की बात करें तो यह JYOU PRO Health Suit इनेबल स्मार्टवॉच है। इस स्मार्टवॉच में स्टेप काउंट, SpO2 लेवल, हार्ट रेट सेंसर, कैलोरी बर्न, हाइड्रेशन अलर्ट, मैनुअल ट्रैकर और स्ट्रेस मैनेजमेंट और स्लीप मॉनीटर दिए गए हैं। इसके साथ ही स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आता है।

Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच में इनबिल्ट गेम और कैलकुलेटर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच हिंदी लैग्वेज सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच में Bluetooth कॉलिंग फीचर्स और BT म्यूजिक फीचर के साथ पेश किया गया है। इस वॉच में कॉल म्यूट, अनम्यूट, कॉल स्विच फोन, वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 Update Download apk 2023 : PUBG Mobile के इंडियन वर्जन Battlegrounds Mobile India का लेटेस्ट वर्जन करें डाउनलोड, यहां देखें डिटेल्स

गिजमोर की यह स्मार्टवॉच तीन कलर – ब्लैक, बर्गन्डी और ग्रे में पेश किया गया है। यह स्मार्टवॉच मल्टीपल वॉच फ़ेस के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile 2.4 Update Download : पबजी मोबाइल अपडेट एंड्रॉयड और iOS यूजर्स यहां से करें डाउनलोड, यहां मिलेगा सबकुछ

Gizmore Blaze Max की कीमत

Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच को 1199 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस वॉच को Flipkart से खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here