Haier | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 12 Dec 2025 13:28:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Haier ने पेश किया Gravity AI Series AC लाइनअप, AI-AtmoX तकनीक के साथ मिलेगी स्मार्ट कूलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/haier-gravity-ai-series-ac-india-launched-price-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/haier-gravity-ai-series-ac-india-launched-price-features/#respond Sat, 13 Dec 2025 06:35:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187055 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Haier ने अपने ‘AI फॉर Air’ इवेंट में नई Gravity AI Series Air Conditioners को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी इसे अब तक की अपनी सबसे प्रीमियम और AI-इंटीग्रेटेड AC सीरीज बता रही है। यह AI-AtmoX प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें भारतीय मौसम, ग्राहकों के पैटर्न और रियल-टाइम पर्यावरण के हिसाब से एडजस्टमेंट हो […]

The post Haier ने पेश किया Gravity AI Series AC लाइनअप, AI-AtmoX तकनीक के साथ मिलेगी स्मार्ट कूलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Haier ने अपने ‘AI फॉर Air’ इवेंट में नई Gravity AI Series Air Conditioners को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी इसे अब तक की अपनी सबसे प्रीमियम और AI-इंटीग्रेटेड AC सीरीज बता रही है। यह AI-AtmoX प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें भारतीय मौसम, ग्राहकों के पैटर्न और रियल-टाइम पर्यावरण के हिसाब से एडजस्टमेंट हो सकते हैं। जिससे कूलिंग और एनर्जी सेविंग दोनों शानदार मिल सकती है। कंपनी का दावा है कि यह AI-AC लाइनअप भारत में इंटेलिजेंट कूलिंग का नया स्टैंडर्ड बना सकता है। आइए, आगे फुल फीचर्स और प्राइस जानते हैं।

नए Gravity AI Series ACs तीन कोर पिलर्स पर आधारित हैं। जिसमें AI फॉर सेविंग , AI फॉर कम्फर्ट और AI फॉर सर्विस शामिल हैं। इन ACs में AI Climate Control 2.0 तकनीक है, जो ग्राहक के कूलिंग पैटर्न सीखकर पर्सनलाइज्ड कम्फर्ट दे सकती है। इसके साथ ही Dynamic Environmental Adaptation फीचर कमरे और बाहर के तापमान के हिसाब से AC की परफॉरमेंस को रियल-टाइम में बदल सकता है।

Haier ने दावा किया है कि वह भारत की पहली कंपनी है जिसने ऑटो क्लीन आउटडोर तकनीक दी है। जिसमें ODU खुद ही reverse-airflow से साफ हो सकता है। वहीं, इनडोर यूनिट हर 240 घंटे में AI Frost Self-Clean प्रक्रिया से खुद को पूरी तरह क्लीन कर सकती है। सीरीज में AI Target Cooling दिया गया है जो एयरफ्लो को वहां डाइरेक्ट करता है जहां यूजर बैठा हो और AI Pre-Cooling 100 मीटर जियोफेंस के अंदर आते ही कमरा पहले से ठंडा कर देता है। इन फीचर्स के साथ मल्टी-लेवल AI Eco मोड रियल-टाइम एनर्जी ऑप्टिमाइजेशन दे सकता है।

नई Gravity AI Series ACs की शुरुआती कीमत 49,990 रुपये से शुरू होती है। यह ACs Morning Mist, Moon Stone Grey, Midnight Dream और White रंगों में आने वाले चार मॉडल्स में उपलब्ध होंगे। इनमें HSU19G-MZAIM5BN-INV, HSU19G-MZAIS5BN-INV, HSU19G-MZAID5BN-INV और HSU19G-MZAIW5BN-INV शामिस हैं। ये मॉडल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

तकनीक की बात करें तो AI-AtmoX Power Manager एक स्मार्ट ऊर्जा विश्लेषण सिस्टम है जो ग्राफिकल ट्रैकिंग, मोड वाइज पावर यूसेज, रियल-टाइम कॉस्ट डिस्प्ले और कस्टम एनर्जी सेविंग टारगेट्स दे सकता है। AI Climate Control 2.0 यूजर की आदतें, कमरा, मौसम और तापमान को एक साथ समझ के ओवरकूलिंग रोक सकता है। साथ ही जरूरत के हिसाब से कूलिंग दे सकता है। AI Target Cooling और AI Pre-Cooling जैसे फीचर्स पर्सनलाइजेशन को नए स्तर पर ले जाते हैं। वहीं, Supersonic Cooling सिर्फ 10 सेकंड में इंस्टेंट कूलिंग देने का दावा करती है।

The post Haier ने पेश किया Gravity AI Series AC लाइनअप, AI-AtmoX तकनीक के साथ मिलेगी स्मार्ट कूलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/haier-gravity-ai-series-ac-india-launched-price-features/feed/ 0
Haier M92 और M96 QD-Mini LED AI TVs भारत में लॉन्च, मिलेगी 100 इंच स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/haier-m92-m96-qd-mini-led-ai-tvs-launched-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/haier-m92-m96-qd-mini-led-ai-tvs-launched-india/#respond Sat, 27 Sep 2025 03:30:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183309 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Haier ने भारत में अपनी नई M92 और M96 सीरीज QD-Mini LED AI TVs लॉन्च कर दी हैं। इन टीवीज में एआई अल्ट्रा सेंस प्रोसेसर, डॉल्बी विजन आईक्यू, क्यूडी मिनी एलईडी तकनीक और KEF साउंड के साथ 6.2.2 चैनल साउंड सिस्टम और Dolby Atmos का सपोर्ट है। यह टीवी श्रृंखला न सिर्फ शानदार विज़ुअल्स बल्कि […]

The post Haier M92 और M96 QD-Mini LED AI TVs भारत में लॉन्च, मिलेगी 100 इंच स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Haier ने भारत में अपनी नई M92 और M96 सीरीज QD-Mini LED AI TVs लॉन्च कर दी हैं। इन टीवीज में एआई अल्ट्रा सेंस प्रोसेसर, डॉल्बी विजन आईक्यू, क्यूडी मिनी एलईडी तकनीक और KEF साउंड के साथ 6.2.2 चैनल साउंड सिस्टम और Dolby Atmos का सपोर्ट है। यह टीवी श्रृंखला न सिर्फ शानदार विज़ुअल्स बल्कि प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करती है। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।

Haier QD Mini LED का डिजाइन और स्क्रीन की बात करें तो कंपनी ने M92 सीरीज को 65 और 75 इंच स्क्रीन में पेश किया है। जबकि M96 सीरीज को 100 इंच में लाया गया है। इसे जल्द ही 85 इंच स्क्रीन विकल्प में लाया जाएगा। दोनों टीवीज का डिजाइन अल्ट्रा-स्लिम और जीरो-गैप वाला है, जो किसी भी कमरे या हॉल में लगाने पर स्टाइलिश और आधुनिक लुक दे सकता है। इसके अलावा टीवी का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 98% है।

Haier M92 और M96 TVs में AI Ultra Sense प्रोसेसर के साथ AI Center MAX भी मिल रहा है, जो विज़ुअल, साउंड, गेमिंग और एंटरटेनमेंट को स्मार्टली ऑप्टिमाइज करके बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। इसके अलावा, टीवी में कई अन्य फीचर्स जैसे AI Scene Detection, AI-Color Boost Pro, AI-HDR Enhancer Pro, AI-Motion और AI-SR शामिल हैं। यह सभी फीचर्स टीवी देखने के अनुभव को अलग लेवल पर ले जा सकते हैं।

टीवी में QD Mini LED बैकलाइटिंग को शामिल किया गया है। M92 75 इंच मॉडल में 576 इंडिपेंडेंट डिमिंग जॉन के साथ 16-बिट लाइट कंट्रोल, HDR10+ Adaptive और Dolby Vision IQ फीचर्स की मदद से हर सीन की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और कलर को परफेक्टली ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। M96 सीरीज में सिर्फ 2% रिफ्लेक्टेंस और 178° वाइड व्यूइंग एंगल है।

Haier ने KEF के साथ मिलकर M92 में 2.1 चैनल और M96 में 6.2.2 चैनल साउंड सिस्टम विकसित किया है। इसमें सबवूफर शामिल है और Dolby Atmos के साथ Total Sonics का सपोर्ट है। यह सेटअप हर मूवी, म्यूजिक और गेमिंग सीन को सिनेमाई अनुभव दे सकता है।

टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट, VRR और Auto Low Latency Mode (ALLM) से स्मूद और रेस्पॉन्सिव गेमिंग अनुभव मिल जाएगा। HDMI 2.1, Dolby Vision Gaming और AMD Free Sync Premium Pro की मदद से गेमिंग बिल्कुल फ्लिकर-फ्री और लो-लेटेंसी में हो सकती है। गेम मोड में FPS, RTS, RPG और रेसिंग जैसे जेनर के लिए कस्टम पिक्चर मोड्स मौजूद हैं।

M92 और M96 Google TV के साथ आते हैं, जो स्ट्रीमिंग, लाइव TV और YouTube के लिए AI-पावर्ड पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन देते हैं। HaiSmart इकोसिस्टम के जरिए स्मार्ट होम कंट्रोल भी किया जा सकता है। HaiCast और ब्लूटूथ स्पीकर मोड टीवी को मल्टी-फंक्शनल बनाते हैं।

M92 QD-Mini LED 4K TVs की शुरुआती कीमत 1,05,990 रुपये है। यह टीवी सभी प्रमुख रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स में उपलब्ध है। जबकि, M96 100” QD-Mini LED 4K TV की कीमत 3,99,999 रुपये तय की गई है। यह दोनों ही टीवी 30 सितंबर से मार्केट में उपलब्ध होंगे। बता दें, कंपनी दोनों मॉडल्स पर 3 साल की वारंटी दे रही है।

यदि आप प्रीमियम विज़ुअल्स और शानदार साउंड के साथ AI-स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो Haier M92 और M96 QD-Mini LED AI TVs आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। इनका मुकाबला Samsung QA55S85FAELXL 55 inch (139 cm) OLED 4K TV और LG OLED65B46LA 65 inch (165 cm) OLED 4K TV से हो सकता है। हालांकि ब्रांड वैल्यू के चलते सैमसंग और एलजी के दाम ज्यादा लग सकते हैं। जबकि अगर आपका बजट इन से कम है तो ये Haier टीवी लिए जा सकते हैं।

The post Haier M92 और M96 QD-Mini LED AI TVs भारत में लॉन्च, मिलेगी 100 इंच स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/haier-m92-m96-qd-mini-led-ai-tvs-launched-india/feed/ 0
Haier ने भारत में लॉन्च की नई प्रीमियम OLED TV सीरीज, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/haier-c90-and-c95-oled-tvs-launched-in-india-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/haier-c90-and-c95-oled-tvs-launched-in-india-price-specs/#respond Tue, 06 May 2025 09:23:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173169 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Haier Appliances India ने भारत में अपनी नई प्रीमियम OLED टीवी सीरीज लॉन्च की है। इसमें भारतीय ग्राहकों के लिए C90 और C95 OLED टीवी आए हैं। जो प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं। इन टीवी को खासतौर पर भारतीय मॉडर्न होम्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।आइए, आगे कीमत और […]

The post Haier ने भारत में लॉन्च की नई प्रीमियम OLED TV सीरीज, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Haier Appliances India ने भारत में अपनी नई प्रीमियम OLED टीवी सीरीज लॉन्च की है। इसमें भारतीय ग्राहकों के लिए C90 और C95 OLED टीवी आए हैं। जो प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं। इन टीवी को खासतौर पर भारतीय मॉडर्न होम्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Haier C90 और C95 OLED टीवी के स्पेसिफिकेशंस

दमदार OLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

Haier C90 OLED TV सीरीज को 55”, 65” और 77” इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है, जबकि C95 OLED TV को 55” और 65” इंच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। ये टीवीज बेजल-लेस अल्ट्रा-स्लिम मेटल फ्रेम, प्रीमियम स्विवल स्टैंड, और Dolby Vision IQ व HDR 10+ जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं, जो शानदार सिनेमा जैसा व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। Dolby Vision IQ और HDR 10+ टेक्नोलॉजी ब्राइटनेस और कलर को रियल-टाइम में एडजस्ट करती है। MEMC टेक्नोलॉजी एक्शन सीन्स को स्मूद बनाती है, और वाइड व्यूइंग एंगल्स से हर एंगल से शानदार दृश्य मिलते हैं।

शानदार साउंड क्वालिटी

Haier C95 OLED TV में 2.1 चैनल साउंड सिस्टम, Dolby Atmos और Harman Kardon ट्यूनिंग मिलती है, जिससे थ्री-डायमेंशनल साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। C90 का 77-इंच वैरियंट 65W साउंड आउटपुट, जबकि अन्य वेरिएंट्स 50W साउंड आउटपुट के साथ आते हैं। dbx-tv टेक्नोलॉजी से साउंड और भी क्लियर और रिच हो जाता है।

गेमर्स के लिए परफेक्ट टीवी

C95 OLED TV में 144Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM जैसे फीचर्स मिलते हैं जो गेमिंग को बेहद स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाते हैं। वहीं, C90 OLED TV में 120Hz रिफ्रेश रेट और AMD FreeSync Premium मिलता है, जिससे स्क्रीन टीयरिंग और लैगिंग जैसी समस्याएं नहीं होती।

स्मार्ट टीवी फीचर्स और कनेक्टिविटी

इन टीवीज में Google TV इंटरफेस, हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल, 3GB RAM, 32GB स्टोरेज, WiFi 6, Bluetooth 5.2, HAICAST, और Chromecast Built-in जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, पर्यावरण के अनुकूल सोलर-पावर्ड रिमोट भी दिया गया है जिसे USB Type-C से चार्ज किया जा सकता है।

Haier C90 और C95 OLED टीवी की कीमत और उपलब्धता

Haier C90 और C95 OLED टीवी की बिक्री भारत में 1 मई से शुरू हो चुकी है। ग्राहक इन्हें Haier India की वेबसाइट, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स, ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और देशभर के ऑफलाइन रिटेल चैनलों से खरीद सकते हैं।

  • Haier C90 OLED TV की शुरुआती कीमत 1,29,990 रुपये रखी गई है।
  • Haier C95 OLED TV की शुरुआती कीमत 1,56,990 रुपये है।

The post Haier ने भारत में लॉन्च की नई प्रीमियम OLED TV सीरीज, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/haier-c90-and-c95-oled-tvs-launched-in-india-price-specs/feed/ 0
Haier का नया धमाका, भारत में लॉन्च हुआ M80F 4K Mini LED TV https://www.91mobiles.com/hindi/haier-m80f-4k-mini-led-tv-launch-in-india-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/haier-m80f-4k-mini-led-tv-launch-in-india-price-sale/#respond Sun, 06 Apr 2025 04:30:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171003 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

घरेलू अप्लायंसेज और स्मार्ट टीवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी कंपनी Haier ने भारत में अपनी नई 4K Mini LED TV सीरीज़ – Haier M80F को लॉन्च कर दिया है। यह टीवी उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपने घर में सिनेमेटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं, वो भी दमदार फीचर्स के […]

The post Haier का नया धमाका, भारत में लॉन्च हुआ M80F 4K Mini LED TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

घरेलू अप्लायंसेज और स्मार्ट टीवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी कंपनी Haier ने भारत में अपनी नई 4K Mini LED TV सीरीज़ – Haier M80F को लॉन्च कर दिया है। यह टीवी उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपने घर में सिनेमेटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं, वो भी दमदार फीचर्स के साथ किफायती कीमत पर। Haier M80F टीवी सिर्फ स्टाइल और साइज में बड़ा नहीं है, बल्कि यह अंदर से भी बेहद पावरफुल है। इसमें आपको Mini LED पैनल मिलता है जो आम LCD टीवी की तुलना में कहीं बेहतर कलर कॉन्ट्रास्ट, ब्राइटनेस और एनर्जी एफिशिएंसी देता है। साथ ही इसमें Dolby Vision IQ, Google TV सपोर्ट और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक परफेक्ट होम एंटरटेनमेंट पैकेज बनाते हैं।

Haier M80F टीवी: भारत में कीमत और उपलब्धता

  • Haier M80F टीवी की शुरुआती कीमत ₹67,990 रखी गई है, जो कि Mini LED टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए एक आकर्षक प्राइस पॉइंट है।
  • कंपनी का कहना है कि यह टीवी अप्रैल 2025 से भारत में प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
  • हालांकि, इस स्टोरी को लिखे जाने तक यह टीवी Haier India की आधिकारिक वेबसाइट या किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं हुआ था। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी लिस्टिंग शुरू हो जाएगी और उपभोक्ता इसे आसानी से खरीद सकेंगे।

Haier M80F की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Haier M80F टीवी चार स्क्रीन साइज में उपलब्ध है- 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच। इसमें QD-Mini LED (LCD) डिस्प्ले दी गई है, जो Dolby Vision IQ के साथ आती है। यह पैनल 800 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और MEMC (Motion Estimation, Motion Compensation) टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे फास्ट मूविंग सीन स्मूद दिखते हैं। इसके अलावा, TÜV-सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट फिल्टर भी मौजूद है, जो आंखों की सुरक्षा के लिए फायदेमंद है।

टीवी में 120Hz DLG रिफ्रेश रेट है और HDMI 2.1 पोर्ट्स के जरिए ALLM (Auto Low Latency Mode) और VRR (Variable Refresh Rate) जैसे फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है – खासतौर पर गेमर्स के लिए ये बड़े फायदे की बात है।

ऑडियो के मामले में यह टीवी 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम के साथ आता है, जिसमें KEF ब्रांड का सबवूफर और साउंड क्वालिटी बढ़ाने के लिए dbx-TV और Dolby Atmos सपोर्ट शामिल है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Haier M80F, Google TV OS पर चलता है, जिससे यूज़र्स को स्मार्ट फीचर्स और ऐप्स का सहज अनुभव मिलता है।

इसके अलावा, कंपनी ने इसमें HaiSmart ऐप का सपोर्ट भी दिया है, जिससे स्मार्ट होम डिवाइसेज़ को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, HaiCast फीचर के जरिए यूज़र अपने Windows या Android डिवाइस से वायरलेस स्क्रीन मिररिंग कर सकते हैं।

टीवी के साथ दिया गया रिमोट कंट्रोल भी खास है- इसे USB Type-C पोर्ट के ज़रिए या फिर सोलर एनर्जी से चार्ज किया जा सकता है, जिससे बैटरी बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इस मौके पर Haier Appliance India के प्रेसिडेंट श्री एन. एस. सतीश ने कहा कि M80F को “गर्व से भारत में बनाया गया है” और यह “उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक प्रीमियम और इमर्सिव होम एंटरटेनमेंट अनुभव चाहते हैं।”

The post Haier का नया धमाका, भारत में लॉन्च हुआ M80F 4K Mini LED TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/haier-m80f-4k-mini-led-tv-launch-in-india-price-sale/feed/ 0
Haier Front Load Fully Automatic Washing Machine 7.5 KG रिव्यू: क्वालिटी भी, स्मार्ट भी https://www.91mobiles.com/hindi/haier-front-load-fully-automatic-washing-machine-7-5-kg-review/ https://www.91mobiles.com/hindi/haier-front-load-fully-automatic-washing-machine-7-5-kg-review/#respond Thu, 19 Oct 2023 04:26:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=120723 Haier Front Load Fully Automatic Washing Machine 7.5 के बारे में सबकुछ जानने के बाद बारी आती है निष्कर्ष की तो यही कहूंगा कि बिल्ड क्वालिटी सॉलिड है।

The post Haier Front Load Fully Automatic Washing Machine 7.5 KG रिव्यू: क्वालिटी भी, स्मार्ट भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल आने से एक बड़ा भी बदलाव लोगों की सोच में देखने को मिला है। अब वे हरेक चीज का कंट्रोल अपनी अंगुलियों पर चाहते हैं। चाहे वह बैकिंग हो, गेमिंग हो या, ट्रैवल हो या फिर होम अप्लायंसेज। अच्छी बात यह कही जा सकती टेक वर्ल्ड ने इन चीजों को मुमकिन भी कर दिखाया है। आज सारी चीजें स्मार्ट हो चुकी हैं और आप उन्हें ऐप के माध्यम से अपने फोन से कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक स्मार्ट होम अप्लायंस Haier Front Load Fully Automatic Washing Machine, जो हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और लगभग 1 महीने तक हमने उसका उपयोग किया और जो अनुभव रहा उसे इस आर्टिकल में साझा कर रहा हूं।

वाशिंग मशीन का डिजाइन

हमारे पास जो मॉडल आया था वह 7.5 लीटर का था। कंपनी ने इसे Ore Silver कलर में पेश किया है, जो देखने में काफी खूबसूरत है। बॉडी फुल मैटल है और काफी टफ है। इसे छूकर आप क्वालिटी का अहसास कर सकते हैं। हालांकि जहां सभी वॉशिंग मशीन में साइड में प्लेन बॉडी का उपयोग किया जाता है, वहीं इसमें आपको थोड़ा डिजाइन देखने मिलेगा। ऐसे में यह वेरिएशन तो लाता है, लेकिन इसमें थोड़ी पानी की बूंदे रुकती जरूर हैं, जो बाद में दाग बन जाते हैं। ऐसे में आपको साफ करने की जरूरत पड़ेगी। हां, एक बात अच्छी कहेंगे कि इसका रंग बहुत अच्छा है और भारत जैसे देश में जहां धूल काफी ज्यादा है। ऐसी स्थिति में भी यह कम गंदा दिखता है।

सामने में ऊपर की ओर कंपनी ने ब्लैक ग्लास फिनिश प्लेट दिया है, जहां पर बायीं ओर डिटर्जेंट बॉक्स दिया गया है। वहीं दायीं ओर मैनुअल कंट्रोल के लिए डायलर ,है जबकि बीच में टच कंट्रोल कंट्रोल उपलब्ध है यानी कि आपको वॉशिंग ऑप्शन सलेक्ट करने के लिए दो-दो विकल्प मिलते हैं। रही बात साइज की तो यह मशीन 595*550*850mm में आती है और आपके घर के किसी भी कोने में आसानी से फिट हो जाती है।

नीचे की ओर आते हैं, तो फ्रंट गेट है जिसमें थोड़ा-सा खांच बना है उसमें हाथ लगाकर आप गेट को खोल सकते हैं। इसे खोलते ही आपको चमचमाता हुआ स्टेनलेस स्टील का ड्रम दिखाई देगा। कुल मिलाकर कहें, तो डिजाइन अच्छा है और क्वालिटी काफी प्रीमियम देखने को मिलती है।

वाशिंग मशीन के फीचर और परफॉर्मेंस

जब भी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन खास कर फ्रंट लोड की बात आती है, तो आपका पहला सवाल यही होता है कि इसमें कितने वॉशिंग प्रोग्राम मोड्स हैं। तो बता दूं कि इतने हैं जितना आप शायद डेली यूज के दौरान उपयोग भी न करें। कंपनी ने इसे 16 वॉश प्रोग्राम मोड्स के साथ पेश किया है, जिसमें कॉटन और वूलेन सहित बच्चों के कपड़ों के लिए भी प्रोग्राम सेट कर सकते हैं।

हालांकि इस वॉशिंग मशीन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको 525 एमएम डायमीटर का ड्रम साइज मिलता है। अब तक जो मशीन हैं उनमें 500 या उससे नीचे के ही ड्रम साइज उपलब्ध हैं। ऐसे में इसे कंपनी द्वारा काफी अच्छी कोशिश कही जाएगी। बड़े ड्रम का फायदा यह है कि इसमें कपड़े काफी फ्रिली मूव होते हैं और मशीन डिटर्जेंट और पानी को भी काफी अच्छे से मिक्स कर पाता है, जिससे कपड़े काफी अच्छे से साफ होते हैं।

वहीं इसके फ्रंट लोड में भी पोर्ट होल साइज 360 एमएम का मिलता है। ऐसे में आप एक साथ ज्यादा कपड़े डाल सकते हैं और उसे अच्छे से ड्रम में सेट भी कर सकते हैं।

रही बात ड्रम डिजाइन की, तो कंपनी ने इसमें यूनीफ्लो डिजाइन का उपयोग किया है। ऐसे में एक फ्लो में होने की वजह से कपड़े फंसते नहीं हैं और साफ भी अच्छे से होते हैं। उपयोग के दौरान हमने इसे हर मोड पर उपयोग किया और यह काफी अच्छे से काम कर रहा था।

रही बात स्पिन की तो कंपनी ने इसमें 1400 आरपीएम स्पीड वाला मोटर दिया है, जो काफी अच्छे से काम कर रहा था और वास्तव में कपड़े अच्छे से सूख रहे थे।

अक्सर वाशिंग मशीन में देखा जाता है कि वॉश के दौरान काफी शोर करते हैं, लेकिन Haier ने अपने नए वॉशिंग मशीन के साथ इस समस्या को दूर कर दिया है। इसमें अधिकतम 70 डीबी तक की आवाज आती है जिससे आपको कम शोर महसूस होता है और वाइब्रेशन भी इसमें कम है।

वाशिंग मशीन के स्मार्ट फीचर्स

हमने डिजाइन और फीचर्स की बात कर ली अब बारी आती है स्मार्ट फीचर्स की तो बता दूं कि यह वॉशिंग मशीन वाईफाई फीचर्स से लैस है और आप हाई स्मार्ट ऐप के माध्यम से इसे फोन से कंट्रोल कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने फोन से ही उसे ऑन-ऑफ कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रोग्राम और टाइमर सलेक्ट करने के अलावा आप देख सकते हैं कि कितने समय में वॉश हो जाएगा। यह फीचर मशीन के उपयोग को और भी आसान बना देता है।

ऐप में शुरुआत में कनेक्ट करने में हमें थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन एक बार कनेक्ट हो जाने के बाद फिर ज्यादा समस्या देखने को नहीं मिली।

हायर वाशिंग मशीन की कीमत

Haier Front Load Fully Automatic Washing Machine 7.5 की एमआरपी 58,000 रुपये है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर यह 39,800 रुपये में उपलब्ध है।

निष्कर्ष

Haier Front Load Fully Automatic Washing Machine 7.5 के बारे में सबकुछ जानने के बाद बारी आती है निष्कर्ष की तो यही कहूंगा कि बिल्ड क्वालिटी सॉलिड है। ड्रम स्पेस काफी ज्यादा मिलता है और मोटर स्पीड भी अच्छी है। नॉइज वास्तव में काफी कम है। इसके साथ ही इसका स्मार्ट फीचर काफी अच्छा है और टच रिस्पॉन्स भी बेहतर लगा। परंतु सबकुछ देखने के बाद यही कहूंगा कि 39,800 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में यह काफी अच्छा कहा जाएगा।

The post Haier Front Load Fully Automatic Washing Machine 7.5 KG रिव्यू: क्वालिटी भी, स्मार्ट भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/haier-front-load-fully-automatic-washing-machine-7-5-kg-review/feed/ 0