Haier ने पेश किया Gravity AI Series AC लाइनअप, AI-AtmoX तकनीक के साथ मिलेगी स्मार्ट कूलिंग

Join Us icon

Haier ने अपने ‘AI फॉर Air’ इवेंट में नई Gravity AI Series Air Conditioners को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी इसे अब तक की अपनी सबसे प्रीमियम और AI-इंटीग्रेटेड AC सीरीज बता रही है। यह AI-AtmoX प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें भारतीय मौसम, ग्राहकों के पैटर्न और रियल-टाइम पर्यावरण के हिसाब से एडजस्टमेंट हो सकते हैं। जिससे कूलिंग और एनर्जी सेविंग दोनों शानदार मिल सकती है। कंपनी का दावा है कि यह AI-AC लाइनअप भारत में इंटेलिजेंट कूलिंग का नया स्टैंडर्ड बना सकता है। आइए, आगे फुल फीचर्स और प्राइस जानते हैं।

नए Gravity AI Series ACs तीन कोर पिलर्स पर आधारित हैं। जिसमें AI फॉर सेविंग , AI फॉर कम्फर्ट और AI फॉर सर्विस शामिल हैं। इन ACs में AI Climate Control 2.0 तकनीक है, जो ग्राहक के कूलिंग पैटर्न सीखकर पर्सनलाइज्ड कम्फर्ट दे सकती है। इसके साथ ही Dynamic Environmental Adaptation फीचर कमरे और बाहर के तापमान के हिसाब से AC की परफॉरमेंस को रियल-टाइम में बदल सकता है।

Haier ने दावा किया है कि वह भारत की पहली कंपनी है जिसने ऑटो क्लीन आउटडोर तकनीक दी है। जिसमें ODU खुद ही reverse-airflow से साफ हो सकता है। वहीं, इनडोर यूनिट हर 240 घंटे में AI Frost Self-Clean प्रक्रिया से खुद को पूरी तरह क्लीन कर सकती है। सीरीज में AI Target Cooling दिया गया है जो एयरफ्लो को वहां डाइरेक्ट करता है जहां यूजर बैठा हो और AI Pre-Cooling 100 मीटर जियोफेंस के अंदर आते ही कमरा पहले से ठंडा कर देता है। इन फीचर्स के साथ मल्टी-लेवल AI Eco मोड रियल-टाइम एनर्जी ऑप्टिमाइजेशन दे सकता है।

नई Gravity AI Series ACs की शुरुआती कीमत 49,990 रुपये से शुरू होती है। यह ACs Morning Mist, Moon Stone Grey, Midnight Dream और White रंगों में आने वाले चार मॉडल्स में उपलब्ध होंगे। इनमें HSU19G-MZAIM5BN-INV, HSU19G-MZAIS5BN-INV, HSU19G-MZAID5BN-INV और HSU19G-MZAIW5BN-INV शामिस हैं। ये मॉडल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

तकनीक की बात करें तो AI-AtmoX Power Manager एक स्मार्ट ऊर्जा विश्लेषण सिस्टम है जो ग्राफिकल ट्रैकिंग, मोड वाइज पावर यूसेज, रियल-टाइम कॉस्ट डिस्प्ले और कस्टम एनर्जी सेविंग टारगेट्स दे सकता है। AI Climate Control 2.0 यूजर की आदतें, कमरा, मौसम और तापमान को एक साथ समझ के ओवरकूलिंग रोक सकता है। साथ ही जरूरत के हिसाब से कूलिंग दे सकता है। AI Target Cooling और AI Pre-Cooling जैसे फीचर्स पर्सनलाइजेशन को नए स्तर पर ले जाते हैं। वहीं, Supersonic Cooling सिर्फ 10 सेकंड में इंस्टेंट कूलिंग देने का दावा करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here