
Haier Appliances India ने भारत में अपनी नई प्रीमियम OLED टीवी सीरीज लॉन्च की है। इसमें भारतीय ग्राहकों के लिए C90 और C95 OLED टीवी आए हैं। जो प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं। इन टीवी को खासतौर पर भारतीय मॉडर्न होम्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Haier C90 और C95 OLED टीवी के स्पेसिफिकेशंस
दमदार OLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Haier C90 OLED TV सीरीज को 55”, 65” और 77” इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है, जबकि C95 OLED TV को 55” और 65” इंच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। ये टीवीज बेजल-लेस अल्ट्रा-स्लिम मेटल फ्रेम, प्रीमियम स्विवल स्टैंड, और Dolby Vision IQ व HDR 10+ जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं, जो शानदार सिनेमा जैसा व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। Dolby Vision IQ और HDR 10+ टेक्नोलॉजी ब्राइटनेस और कलर को रियल-टाइम में एडजस्ट करती है। MEMC टेक्नोलॉजी एक्शन सीन्स को स्मूद बनाती है, और वाइड व्यूइंग एंगल्स से हर एंगल से शानदार दृश्य मिलते हैं।
शानदार साउंड क्वालिटी
Haier C95 OLED TV में 2.1 चैनल साउंड सिस्टम, Dolby Atmos और Harman Kardon ट्यूनिंग मिलती है, जिससे थ्री-डायमेंशनल साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। C90 का 77-इंच वैरियंट 65W साउंड आउटपुट, जबकि अन्य वेरिएंट्स 50W साउंड आउटपुट के साथ आते हैं। dbx-tv टेक्नोलॉजी से साउंड और भी क्लियर और रिच हो जाता है।
गेमर्स के लिए परफेक्ट टीवी
C95 OLED TV में 144Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM जैसे फीचर्स मिलते हैं जो गेमिंग को बेहद स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाते हैं। वहीं, C90 OLED TV में 120Hz रिफ्रेश रेट और AMD FreeSync Premium मिलता है, जिससे स्क्रीन टीयरिंग और लैगिंग जैसी समस्याएं नहीं होती।
स्मार्ट टीवी फीचर्स और कनेक्टिविटी
इन टीवीज में Google TV इंटरफेस, हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल, 3GB RAM, 32GB स्टोरेज, WiFi 6, Bluetooth 5.2, HAICAST, और Chromecast Built-in जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, पर्यावरण के अनुकूल सोलर-पावर्ड रिमोट भी दिया गया है जिसे USB Type-C से चार्ज किया जा सकता है।
Haier C90 और C95 OLED टीवी की कीमत और उपलब्धता
Haier C90 और C95 OLED टीवी की बिक्री भारत में 1 मई से शुरू हो चुकी है। ग्राहक इन्हें Haier India की वेबसाइट, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स, ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और देशभर के ऑफलाइन रिटेल चैनलों से खरीद सकते हैं।
- Haier C90 OLED TV की शुरुआती कीमत 1,29,990 रुपये रखी गई है।
- Haier C95 OLED TV की शुरुआती कीमत 1,56,990 रुपये है।













