Haier का नया धमाका, भारत में लॉन्च हुआ M80F 4K Mini LED TV

Join Us icon

घरेलू अप्लायंसेज और स्मार्ट टीवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी कंपनी Haier ने भारत में अपनी नई 4K Mini LED TV सीरीज़ – Haier M80F को लॉन्च कर दिया है। यह टीवी उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपने घर में सिनेमेटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं, वो भी दमदार फीचर्स के साथ किफायती कीमत पर। Haier M80F टीवी सिर्फ स्टाइल और साइज में बड़ा नहीं है, बल्कि यह अंदर से भी बेहद पावरफुल है। इसमें आपको Mini LED पैनल मिलता है जो आम LCD टीवी की तुलना में कहीं बेहतर कलर कॉन्ट्रास्ट, ब्राइटनेस और एनर्जी एफिशिएंसी देता है। साथ ही इसमें Dolby Vision IQ, Google TV सपोर्ट और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक परफेक्ट होम एंटरटेनमेंट पैकेज बनाते हैं।

Haier M80F टीवी: भारत में कीमत और उपलब्धता

  • Haier M80F टीवी की शुरुआती कीमत ₹67,990 रखी गई है, जो कि Mini LED टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए एक आकर्षक प्राइस पॉइंट है।
  • कंपनी का कहना है कि यह टीवी अप्रैल 2025 से भारत में प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
  • हालांकि, इस स्टोरी को लिखे जाने तक यह टीवी Haier India की आधिकारिक वेबसाइट या किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं हुआ था। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी लिस्टिंग शुरू हो जाएगी और उपभोक्ता इसे आसानी से खरीद सकेंगे।

Haier M80F की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Haier M80F टीवी चार स्क्रीन साइज में उपलब्ध है- 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच। इसमें QD-Mini LED (LCD) डिस्प्ले दी गई है, जो Dolby Vision IQ के साथ आती है। यह पैनल 800 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और MEMC (Motion Estimation, Motion Compensation) टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे फास्ट मूविंग सीन स्मूद दिखते हैं। इसके अलावा, TÜV-सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट फिल्टर भी मौजूद है, जो आंखों की सुरक्षा के लिए फायदेमंद है।

टीवी में 120Hz DLG रिफ्रेश रेट है और HDMI 2.1 पोर्ट्स के जरिए ALLM (Auto Low Latency Mode) और VRR (Variable Refresh Rate) जैसे फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है – खासतौर पर गेमर्स के लिए ये बड़े फायदे की बात है।

ऑडियो के मामले में यह टीवी 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम के साथ आता है, जिसमें KEF ब्रांड का सबवूफर और साउंड क्वालिटी बढ़ाने के लिए dbx-TV और Dolby Atmos सपोर्ट शामिल है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Haier M80F, Google TV OS पर चलता है, जिससे यूज़र्स को स्मार्ट फीचर्स और ऐप्स का सहज अनुभव मिलता है।

इसके अलावा, कंपनी ने इसमें HaiSmart ऐप का सपोर्ट भी दिया है, जिससे स्मार्ट होम डिवाइसेज़ को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, HaiCast फीचर के जरिए यूज़र अपने Windows या Android डिवाइस से वायरलेस स्क्रीन मिररिंग कर सकते हैं।

टीवी के साथ दिया गया रिमोट कंट्रोल भी खास है- इसे USB Type-C पोर्ट के ज़रिए या फिर सोलर एनर्जी से चार्ज किया जा सकता है, जिससे बैटरी बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इस मौके पर Haier Appliance India के प्रेसिडेंट श्री एन. एस. सतीश ने कहा कि M80F को “गर्व से भारत में बनाया गया है” और यह “उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक प्रीमियम और इमर्सिव होम एंटरटेनमेंट अनुभव चाहते हैं।”

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here