Infinix | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 16 Nov 2026 16:46:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Infinix Smart 30e 5G सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द आ सकता है Smart 20e का 5G सक्सेसर https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-infinix-smart-30e-surfaced-in-eec-certification-site-with-x6864b-model-number-might-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-infinix-smart-30e-surfaced-in-eec-certification-site-with-x6864b-model-number-might-launch-soon/#respond Fri, 06 Nov 2026 06:27:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207223 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix Smart 20e टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में अपना सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 20e लॉन्च किया है। अब कंपनी इसके 5G सक्सेसर को पेश करने की तैयारी कर ही है जिसका नाम Infinix Smart 30e 5G हो सकता है। यह अपकमिंग मोबाइल EEC सर्टिफिकेशन साइट पर X6864B मॉडल नंबर के […]

The post Infinix Smart 30e 5G सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द आ सकता है Smart 20e का 5G सक्सेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Infinix Smart 20e

टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में अपना सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 20e लॉन्च किया है। अब कंपनी इसके 5G सक्सेसर को पेश करने की तैयारी कर ही है जिसका नाम Infinix Smart 30e 5G हो सकता है। यह अपकमिंग मोबाइल EEC सर्टिफिकेशन साइट पर X6864B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हो गया है। फिलहाल फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च तारीख़ अभी सामने नहीं आई है लेकिन स​र्टिफिकेशन डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Smart 30e 5G डिटेल

इनफिनिक्स स्मार्ट 30ई 5जी फोन को EEC यानी यूरोपियन इकोनॉमिक कम्युनिटी सर्टिफिकेशन साइट पर ​स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन को X6864B मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। वहीं सबसे बड़ी बात की ईईसी पर इस अपकमिंग मोबाइल के मार्के​टिंग नेम का खुलासा भी हो गया है जो Infinix Smart 30e 5G है। दिलचस्प बात यह है कि Infinix Smart 20e जहां 4G Smartphone बनकर आया था, वहीं अपकमिंग Smart 30e एक 5G फोन होगा।

Infinix Smart 20e स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स स्मार्ट 30ई 5जी के फीचर्स या स्पे​सिफिकेशन्स से जुड़ी अन्य डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन अगर हाल ही में लॉन्च हुए इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 4जीबी फिजिकल रैम के साथ 8जीबी वचुर्अल रैम लगाई गई है जो इसे 12GB RAM की ताकत देती है।

Infinix Smart 20e स्मार्टफोन 720 × 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 700nits ब्राइटनेस का आउटपुट मिलता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 5000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Infinix Smart 20e

फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगाया गया है। यह मोबाइल Wi-Fi और Bluetooth के साथ ही NFC भी सपोर्ट करता है। वहीं स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। धूल व पानी से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है।

The post Infinix Smart 30e 5G सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द आ सकता है Smart 20e का 5G सक्सेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-infinix-smart-30e-surfaced-in-eec-certification-site-with-x6864b-model-number-might-launch-soon/feed/ 0
Infinix GT 50 Pro 5G की सेल शुरू: बैंक कार्ड से 5000 रुपये की छूट, लिक्विड कूलिंग वाला गेमिंग फोन https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-50-pro-5g-sale-in-india-starts-with-rs-5000-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-50-pro-5g-sale-in-india-starts-with-rs-5000-discount-offer/#respond Fri, 30 Oct 2026 06:57:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206787 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडिया का पहला कूलिंग सिस्टमहाइड्रो फ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम वाला फोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह Infinix GT 50 Pro 5G फोन है जो बीते दिनों भारत में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल खासतौर पर गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए बनाया गया है जिसके साइड फ्रेम पर गेमिंग ट्रिगर […]

The post Infinix GT 50 Pro 5G की सेल शुरू: बैंक कार्ड से 5000 रुपये की छूट, लिक्विड कूलिंग वाला गेमिंग फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया का पहला कूलिंग सिस्टमहाइड्रो फ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम वाला फोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह Infinix GT 50 Pro 5G फोन है जो बीते दिनों भारत में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल खासतौर पर गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए बनाया गया है जिसके साइड फ्रेम पर गेमिंग ट्रिगर सेंसर भी लगे हैं। इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को पूरे 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस नए 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix GT 50 Pro प्राइस और ऑफर

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 69,999 रुपये का है। इसे सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 5000 रुपये की छूट दे रही है जिसके बाद इस स्मार्टफोन का इफेक्टिव प्राइस 64,999 रुपये पड़ेगा। वहीं फोन प्री-बुक करने करने पर 5999 रुपये का X60 BT-Speaker मुफ्त में मिलेगा। Infinix GT 50 Pro को Black Abyss और Red Blaze कलर में फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि 5 हजार का डिस्काउंट बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर ही मिलेगा।

Infinix GT 50 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.25गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें कूलिंग सिस्टमहाइड्रो फ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए फोन में LPDDR5X RAM मौजूद है।

मोबाइल गेमिंग के लिए Infinix GT 50 Pro के साइड फ्रेम पर इन-बिल्ट प्रेशर-सेंस जीटी ट्रिगर्स 2.0 लगाए गए हैं जो ब्रांड के दावेनुसार 20ms तक की कम लेटेंसी पर रिस्पांस कर सकता हैं। वहीं गेम में स्मूथ रिस्पांस के लिए फोन स्क्रीन को 2800Hz टच रिपोर्टिंग रेट से लैस किया गया है। मोबाइल यूजर इस मोबाइल में एक साथ 6-फिंगर्स से गेम खेल सकते हैं। बताते चलें कि जीटी 50 प्रो के साथ जीटी एनएक्स कंट्रोलर और जीटी मैगकूलर 2.0 जैसी एक्स्ट्रनल कीट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो स्मार्टफोन 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है और ​स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के​ लिए Infinix GT 50 Pro 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स 5जी फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन में तगड़ी 6500mAh battery लगाई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग मौजूद है। ग्राहकों को इसमें 10W reverse चार्जिंग भी मिलेगी। वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

The post Infinix GT 50 Pro 5G की सेल शुरू: बैंक कार्ड से 5000 रुपये की छूट, लिक्विड कूलिंग वाला गेमिंग फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-50-pro-5g-sale-in-india-starts-with-rs-5000-discount-offer/feed/ 0
Infinix Note 70 5G की डिटेल्स लीक, 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले सहित फीचर्स आए सामने https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-70-5g-leaked-specifications-200mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-70-5g-leaked-specifications-200mp-camera/#respond Thu, 29 Oct 2026 07:54:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206706 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix की Note सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बीते दिन Infinix Note 70 Pro की गीकबेंच डिटेल्स सामने आई थी। वहीं, अब बेस मॉडल Infinix Note 70 5G के बारे में लीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आया है। जिसमें कथित स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने […]

The post Infinix Note 70 5G की डिटेल्स लीक, 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले सहित फीचर्स आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix की Note सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बीते दिन Infinix Note 70 Pro की गीकबेंच डिटेल्स सामने आई थी। वहीं, अब बेस मॉडल Infinix Note 70 5G के बारे में लीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आया है। जिसमें कथित स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के नाम, फीचर्स या लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे आपको आगामी डिवाइस की डिटेल्स देते हैं।

Infinix Note 70 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के मुताबिक, Infinix Note 70 5G में 6.79-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7550 प्रोसेसर दिए जाने का दावा किया गया है। लीक के अनुसार, यह 4nm प्रोसेस पर बना चिपसेट होगा। जिसमें चार कोर 2.6GHz और चार कोर 2GHz की क्लॉक स्पीड पर काम कर सकते हैं। इसे Dimensity 7500 का रीब्रांडेड वर्जन भी बताया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 70 5G में 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट कर सकता है। लीक में इसके लिए GalaxyCore GCB0H5 सेंसर का जिक्र किया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की बात कही गई है। जिसमें GalaxyCore GC08A8 सेंसर हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

लीक के अनुसार, Infinix Note 70 5G स्मार्टफोन में 6,500mAh से 7,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है। इसमें 60W फास्ट चार्जिंग के साथ बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है। बायपास चार्जिंग के जरिए सपोर्टेड कंडीशन में बैटरी को चार्ज करने के बजाय सीधे फोन को पावर दी जा सकती है। जिससे गेमिंग के दौरान बैटरी पर पड़ने वाला दबाव कम करने में मदद मिलती है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Infinix Note 70 5G फोन में NFC, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, हार्डवेयर जायरोस्कोप, डुअल स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफोन मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर के लिए इसमें Android 17 पर आधारित XOS 17 दिया जा सकता है।

कब लॉन्च हो सकता है Infinix Note 70 5G

सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार Infinix Note 70 5G जनवरी से मार्च 2027 के बीच आ सकता है। हालांकि, असल ऐलान के लिए इंतजार करना होगा। हम आपको आगे भी Note 70 लाइनअप के अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Infinix Note 70 5G की डिटेल्स लीक, 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले सहित फीचर्स आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-70-5g-leaked-specifications-200mp-camera/feed/ 0
Infinix Note 70 Pro की डिटेल्स लीक, Android 17 और 8GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-70-pro-geekbench-listing-android-17-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-70-pro-geekbench-listing-android-17-8gb-ram/#respond Wed, 28 Oct 2026 08:17:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206615 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix अपनी Note सीरीज में नया स्मार्टफोन Infinix Note 70 Pro पेश कर सकता है। यह फोन EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर मॉडल नंबर X6766 के साथ स्पॉट हुआ था। जहां इसका नाम सामने आया था। वहीं, अब यही मॉडल नंबर Geekbench डेटाबेस पर Infinix ब्रांडिंग के साथ नजर आया है। यहां फोन के प्रोसेसर, RAM, […]

The post Infinix Note 70 Pro की डिटेल्स लीक, Android 17 और 8GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix अपनी Note सीरीज में नया स्मार्टफोन Infinix Note 70 Pro पेश कर सकता है। यह फोन EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर मॉडल नंबर X6766 के साथ स्पॉट हुआ था। जहां इसका नाम सामने आया था। वहीं, अब यही मॉडल नंबर Geekbench डेटाबेस पर Infinix ब्रांडिंग के साथ नजर आया है। यहां फोन के प्रोसेसर, RAM, ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉरमेंस से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। आइए, अब तक डिटेल्स जानते हैं।

Infinix Note 70 Pro गीकबेंच लिस्टिंग

Geekbench 7.1.0 डेटाबेस लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Infinix Note 70 Pro ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,145 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,523 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग में फोन को Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता दिखाया गया है। वहीं, इसमें 7.19GB RAM उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। जिससे लगता है कि फोन का 8GB RAM वैरियंट टेस्ट किया गया है।

Geekbench के स्कोर से फोन की परफॉरमेंस का पूरा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इसके लिए डिस्प्ले, स्टोरेज, सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और अन्य हार्डवेयर की जानकारी मिलने का वेट करना होगा।

Geekbench लिस्टिंग में Infinix Note 70 Pro के प्रोसेसर का आइडेंटिफायर SM7635 दिया गया है। इसके साथ Adreno 810 GPU का जिक्र भी है। CPU में कुल आठ कोर दिखाई देते हैं। जिनमें एक कोर 2.96GHz, तीन कोर 2.71GHz और चार कोर 2.02GHz की क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं।

SM7635 आइडेंटिफायर आमतौर पर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से जुड़ा है। हालांकि, लिस्टिंग में दिखाई गई CPU क्लॉक स्पीड इस चिपसेट के सामान्य कॉन्फिगरेशन से मेल नहीं खाती है। वहीं, ये आंकड़े Snapdragon 7s Gen 4 की ओर भी साफ संकेत नहीं देते हैं।

ऐसे में संभावना जताई जा सकती है कि किसी नए या अलग कॉन्फिगरेशन वाले चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 5 चिपसेट भी लगाया जा सकता है, लेकिन यह जानकारी अभी कंफर्म नहीं है।

अगर आप आने वाले महीनों में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Infinix Note 70 Pro की आधिकारिक घोषणा और पूरी स्पेसिफिकेशंस सामने आने का इंतजार कर सकते हैं। यह मिड रेंज में अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Infinix Note 70 Pro की डिटेल्स लीक, Android 17 और 8GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-70-pro-geekbench-listing-android-17-8gb-ram/feed/ 0
गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro इंडिया में लॉन्च, इसमें लगे हैं किसी कंसोल जैसे ट्रिगर बटन https://www.91mobiles.com/hindi/gaming-phone-infinix-gt-50-pro-launched-in-india-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/gaming-phone-infinix-gt-50-pro-launched-in-india-know-price-and-specifications/#respond Tue, 27 Oct 2026 06:20:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206507 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इनफिनिक्स ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए आज इंडिया में नया Gaming Phone पेश किया है। कंपनी की ओर से Infinix GT 50 Pro भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो मोबाइल गेमिंग का शौक रखते हैं। इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को […]

The post गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro इंडिया में लॉन्च, इसमें लगे हैं किसी कंसोल जैसे ट्रिगर बटन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इनफिनिक्स ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए आज इंडिया में नया Gaming Phone पेश किया है। कंपनी की ओर से Infinix GT 50 Pro भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो मोबाइल गेमिंग का शौक रखते हैं। इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को GT NX Controller, MagCharge Cooler 2.0 और GT NX Station जैसी एक्सेसरीज के साथ लाया गया है जो फोन में गेमिंग कंसोल का एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगी।

इनफिनिक्स का गेमिंग फोन

Infinix GT 50 Pro एक गेमिंग फोन है। इस फोन में इन-बिल्ट प्रेशर-सेंस जीटी ट्रिगर्स 2.0 दिए गए हैं। ये ट्रिगर्स अल्ट्रा-सेंसिटिव हैं जो हल्के से टच से गेम में कमांड दे सकता है। ब्रांड का दावा है कि इनमें 20ms तक की कम लेटेंसी मिलेगी। इनफिनिक्स ने जीटी 50 प्रो को इंडिया का पहला कूलिंग सिस्टमहाइड्रो फ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम वाला फोन कहा है।

फोन के साथ दिए जाने वाले जीटी एनएक्स कंट्रोलर से इस मोबाइल का इस्तेमाल किसी कंसोल जैसे हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस के तौर पर किया जा सकता है। वहीं जीटी मैगकूलर 2.0 एक ऐसा मैग्नेटिक पंखा है जो फोन के पीछे चिपककर इसे लगातार ठंडा रखने में मदद करता है। यानी हैवी गेमिंग में भी मोबाइल हीट नहीं होगा। वहीं फोन डिस्प्ले पर 2800Hz टच रिपोर्टिंग रेट के साथ यूजर एक साथ 6-फिंगर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Infinix GT 50 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड XOS 16 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.25गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 22,24,634 AnTuTu Score अचीव कर सकता है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए इसमें LPDDR5X RAM दी गई है।

Infinix GT 50 Pro 5G फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन सिक्योरिटी के इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक दी गई है और ​स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर मौजूद है। वहीं वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है।

पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 6500mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 30W wireless तकनीक का सपोर्ट करता है। यह इनफिनिक्स 5जी फोन 10W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते इस मोबाइल ये दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। बताते चलें कि कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR Blaster जैसे विकल्प मौजूद हैं।

फोटोग्राफी के​ लिए Infinix GT 50 Pro 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स 5जी फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Infinix GT 50 Pro प्राइस

इनफिनिक्स ने जीटी 50 प्रो 5जी फोन इंडिया में 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस गेमिंग फोन को Black Abyss और Red Blaze कलर में 30 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 5999 रुपये वाला X60 BT-Speaker फ्री दिया जाएगा। वहीं शुरुआती सेल में इस मोबाइल पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसका फायदा SBI, ICICI, HDFC Bank, Yes Bank और AXIS Bank क्रेडिट कार्ड पर उठाया जा सकेगा।

The post गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro इंडिया में लॉन्च, इसमें लगे हैं किसी कंसोल जैसे ट्रिगर बटन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gaming-phone-infinix-gt-50-pro-launched-in-india-know-price-and-specifications/feed/ 0
Infinix Smart 20e 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें मलेशिया की कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-20e-malaysia-launch-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-20e-malaysia-launch-price-specs/#respond Mon, 12 Oct 2026 07:48:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205672 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix Smart 20e Infinix ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20e मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में NFC आधारित फाइल शेयरिंग और 200 प्रतिशत बूस्टेड वॉल्यूम मोड भी दिया गया है। भारत […]

The post Infinix Smart 20e 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें मलेशिया की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Infinix Smart 20e

Infinix ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20e मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में NFC आधारित फाइल शेयरिंग और 200 प्रतिशत बूस्टेड वॉल्यूम मोड भी दिया गया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे आपको फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स देते हैं।

Infinix Smart 20e के स्पेसिफिकेशंस

Infinix Smart 20e में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। जिसका रिजॉल्यूशन 720×1576 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz तक के अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz तक के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक है।

परफॉरमेंस के लिए Infinix Smart 20e फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम और 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

पावर बैकअप के लिए Infinix Smart 20e में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G नेटवर्क सपोर्ट और NFC दिया गया है। इसका Flash Sharing फीचर NFC की मदद से कम्पैटिबल Transsion स्मार्टफोन के बीच Wi-Fi और Bluetooth के जरिए फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। iPhone के साथ क्रॉस-प्लेटफॉर्म फाइल शेयरिंग करने के लिए Instant Transfer ऐप की जरूरत होगी।

Infinix Smart 20e फोन में 200 प्रतिशत Boosted Volume मोड भी दिया गया है। जिससे शोर वाली जगहों पर आवाज ज्यादा तेज सुनाई दे सकती है। मजबूती के लिए स्मार्टफोन में रीइन्फोर्स्ड फ्रेम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसने MIL-STD-810H टेस्टिंग पास की है और लैब में 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने के टेस्ट में भी सफल रहा है। इसके अलावा, IP64 रेटिंग धूल और पानी से से हल्की सुरक्षा देती है।

Infinix Smart 20e की कीमत

Infinix Smart 20e को मलेशिया में दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के लिए RM499 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 11,700 रुपये है। जबकि 4GB रैम + 128GB स्टोरेज RM549 यानी करीब 12,872 रुपये का है। यह स्मार्टफोन Deep Cherry, Hush Blue, Silver Dance और Night Pulse कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे मलेशिया में Infinix के आधिकारिक Shopee और TikTok स्टोर के अलावा कंपनी के फिजिकल ब्रांड स्टोर से खरीद सकते हैं।

The post Infinix Smart 20e 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें मलेशिया की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-20e-malaysia-launch-price-specs/feed/ 0
144Hz AMOLED डिस्प्ले और 12GB RAM वाला गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro, 27 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/27-october-infinix-gt-50-pro-launch-date-in-india-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/27-october-infinix-gt-50-pro-launch-date-in-india-announced/#respond Sat, 10 Oct 2026 05:39:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205644 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix GT 50 Pro (Global)इनफिनिक्स कंपनी बेहद जल्द इंडिया में अपना नया और पावरफुल गेम फोन लेकर आ रही है। यह स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro होगा। अप्रैल महीने में इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को पहले ही ग्लोबल मार्केट में उतारा जा चुका है जो 12GB RAM और MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर के साथ काम […]

The post 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 12GB RAM वाला गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro, 27 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Infinix GT 50 Pro (Global)

इनफिनिक्स कंपनी बेहद जल्द इंडिया में अपना नया और पावरफुल गेम फोन लेकर आ रही है। यह स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro होगा। अप्रैल महीने में इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को पहले ही ग्लोबल मार्केट में उतारा जा चुका है जो 12GB RAM और MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर के साथ काम करता है। यह मोबाइल अब इसी महीने अक्टूबर में भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रहा है जिसकी इंडिया लॉन्च डिटेल्स सहित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की ​जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix GT 50 Pro इंडिया लॉन्च डेट

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने इस मोबाइल को भारत का पहला HydroFlow Liquid Cooling System वाला फोन कहा है। स्मार्टफोन की लॉन्च डेट शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिये सामने आई है जो दर्शाता है कि Infinix GT 50 Pro की सेल इसी प्लेटफॉर्म पर होगी। 27 अक्टूबर को इस अपकमिंग इनफिनिक्स स्मार्टफोन की कीमत और सेल डेट से पर्दा उठाया जाएगा।

इनफिनिक्स का गेमिंग फोन

Infinix GT 50 Pro एक गेमिंग फोन है जिसे कंपनी ने डिफरेंट डिजाइन पर बनाया है। स्मार्टफोन के साइड फ्रेम पर गेमिंग शोल्डर बटन लगाए गए हैं जो किसी गेमिंग कंसोल या जॉयस्टिक का एक्सपीरियंस देंगे। डेडिकेटेड फिजिकल कंट्रोल्स के साथ ही फोन में दिया गया हायड्रोफ्लो थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम मोबाइल हीट होने से रोकेगा और गेमिंग के दौरान स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा। Infinix GT 50 Pro के सॉफ्टवेयर को भी कंपनी ने बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए ऑप्टिमाइज्ड किया गया है।

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी को कंपनी एंड्रॉयड 16 पर लेकर आ रही है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.25गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन में Mali-G720 MC6 GPU दिया गया है।

ग्लोबल मॉडल की ही तरह इंडियन मार्केट में भी यह फोन 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में LPDDR5X RAM दी गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। विदेशी बाजार में कंपनी इसे 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई थी। यही भारतीय मॉडल में भी मिल सकता है।

Infinix GT 50 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो स्मार्टफोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2800Hz इंटेंट टच सैंपलिंग रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और ​स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के​ लिए Infinix GT 50 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स मोबाइल 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

infinix-gt-50-pro-global-launch-24-april-dimensity-8400-ultimate

पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को तगड़ी 6500mAh battery से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसके साथ ही यह मोबाइल 30W wireless चार्जिंग और 10W reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

The post 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 12GB RAM वाला गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro, 27 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/27-october-infinix-gt-50-pro-launch-date-in-india-announced/feed/ 0
Infinix GT 50 Pro हो सकता है इंडिया में लॉन्च, इसी महीने हो सकती है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-50-pro-india-launch-october-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-50-pro-india-launch-october-2026/#respond Thu, 08 Oct 2026 05:21:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205490 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix अपनी GT सीरीज में नया स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च करने वाला है। यह भारत में अक्टूबर में आएगा। बता दें कि डिवाइस अप्रैल में ग्लोबली आया था। उम्मीद है भारतीय मॉडल में इससे मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो नया फोन गेमिंग […]

The post Infinix GT 50 Pro हो सकता है इंडिया में लॉन्च, इसी महीने हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix अपनी GT सीरीज में नया स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च करने वाला है। यह भारत में अक्टूबर में आएगा। बता दें कि डिवाइस अप्रैल में ग्लोबली आया था। उम्मीद है भारतीय मॉडल में इससे मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो नया फोन गेमिंग करने वाले यूजर्स को लुभा सकता है। वहीं, टिपस्टर Sudhanshu Ambhore ने भी फोन के भारत में लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर की है। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।

अक्टूबर में भारत आएगा Infinix GT 50 Pro

इंडस्ट्री सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार Infinix GT 50 Pro को भारत में अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट में फोन के नाम और अक्टूबर लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी दी गई है, लेकिन लॉन्च की सटीक डेट अभी सामने नहीं आई है। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के करीब फोन से जुड़े गेमिंग इकोसिस्टम की अन्य डिटेल्स दी जाएगी।

टिपस्टर Sudhanshu Ambhore ने भी अपने एक्स हैंडल के जरिए दावा किया है कि Infinix GT 50 Pro इस महीने भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। फोन के लिए एक इंटरैक्टिव वेबपेज का लिंक भी शेयर किया गया है। जहां यूजर्स क्लिक करके एक रिवील मीटर को आगे बढ़ा सकते हैं। जिसके बाद फोन की लॉन्च डेट सामने आने की उम्मीद है।

इस वेबपेज पर प्रोग्रेस परसेंटेज, रिवील अनलॉक करने के लिए बचे क्लिक, 30 सेकंड का टाइमर और रोज 5 सेशन की लिमिट दिखाई जा रही है। हालांकि, वेबपेज पर फिलहाल Infinix या GT 50 Pro का नाम नहीं लिखा गया है। इसके URL में ‘GT’ का रेफरेंस और ‘PR’ सोर्स पैरामीटर दिख रहा है। जिससे इसके GT सीरीज से जुड़े होने की संभावना लगभग पक्की है।

Infinix की GT सीरीज में पूर्व में GT 10 Pro, GT 20 Pro और GT 30 Pro जैसे दमदार फोंस आए हैं। जिसके बाद कंपनी अब GT 50 Pro के जरिए इस सीरीज को अगले लेवल पर ले जा रही है।

Infinix GT 50 Pro के साथ एक इकोसिस्टम-आधारित गेमिंग एक्सपीरियंस पेश करने की बात कही जा रही है। इसमें फोन के अलावा ऐसे प्रोडक्ट और एलिमेंट शामिल होंगे। जो गेम खेलने के तरीके और कंट्रोल को बेहतर बनाने के लिए दिए जाएंगे। कंपनी ने अभी इस इकोसिस्टम के सभी प्रोडक्ट्स या फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लॉन्च के करीब आने पर इनके बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

बता दें कि Infinix GT 50 Pro को ग्लोबल मार्केट में अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, अब इसका भारतीय लॉन्च अक्टूबर में होगा। फिलहाल Amazon India या Flipkart पर फोन का आधिकारिक माइक्रोसाइट नजर नहीं आया है। ऐसे में आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से टीजर या माइक्रोसाइट के जरिए इसकी लॉन्च डेट बताई जा सकती है। यदि आप इसी महीने नया गेमिंग फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Infinix GT 50 Pro हो सकता है इंडिया में लॉन्च, इसी महीने हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-50-pro-india-launch-october-2026/feed/ 0
Infinix Smart 20 HD इंडिया में लॉन्च! देखें इस 12 हजार से कम के स्मार्टफोन में क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-under-12000-infinix-smart-20-hd-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-under-12000-infinix-smart-20-hd-launched-in-india/#respond Wed, 07 Oct 2026 04:20:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205420 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल Infinix Smart 20 HD लॉन्च किया है। यह लो बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने 12 हजार से कम के प्राइस पर पेश किया है। इस मोबाइल में 5000mAh battery, 3GB RAM और Unisoc T7250 प्रोसेसर जैसे स्पे​क्स मौजूद हैं […]

The post Infinix Smart 20 HD इंडिया में लॉन्च! देखें इस 12 हजार से कम के स्मार्टफोन में क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल Infinix Smart 20 HD लॉन्च किया है। यह लो बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने 12 हजार से कम के प्राइस पर पेश किया है। इस मोबाइल में 5000mAh battery, 3GB RAM और Unisoc T7250 प्रोसेसर जैसे स्पे​क्स मौजूद हैं जिनकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Smart 20 HD प्राइस

इनफिनिक्स स्मार्टफोन 20 एचडी स्मार्टफोन 3GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो 64GB Storage सपोर्ट करता है। इस मोबाइल की कीमत 10,999 रुपये है। Infinix Smart 20 HD की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स पर भी होगी जहां से इसे Sunlike Orange, Silver Dancer और Night Pulse कलर में खरीदा जा सकेगा।

Infinix Smart 20 HD स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 एचडी स्मार्टफोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे IPS LCD पैनल बनाया गया है। इस डिस्प्ले पर यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट और 700nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। बताते चलें कि इस स्मार्टफोन की ​थिकनेस 8.25mm है और वजन 189 ग्राम है।

Infinix Smart 20 HD एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट लगाया गया है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल Extended RAM तकनीक से लैस है जो 3जीबी फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM की ताकत देती है।

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 एचडी स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है। वहीं इस मोबाइल को चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मौजूद है। वहीं फोटोग्राफी के लिए Smart 20 HD के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और इस फोन के फ्रंट पैनल पर भी 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर लगा है।

Infinix Smart 20 HD को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो फोन को पानी की बौछारों में सुरक्षित रखेगी। साथ ही यह मोबाइल Wet Oily Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले और चिकने हाथों से भी स्क्रीन पर बिना रूकावट काम किया जा सकता है। ग्राहकों को इस सस्ते स्मार्टफोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Dual-Band Wi-Fi, Bluetooth 5.0, IR blaster और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

सस्ते स्मार्टफोन

रैम शोर्टेज के चलते स्मार्टफोंस के प्राइस बढ़ रहे हैं। ऐसे में तकरीबन सभी मोबाइल कंपनियां फिर से 4GB RAM और 4G Smartphone लेकर आने लगी है। अगर आप भी कोई सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Infinix Smart 20 HD के साथ ही Ai+ Nova 2 Power FE, realme P4s Lite, Mivi One 5G, Boltt Ace 5G और HMD Vibe 2 Pro 5G कुछ ऐसे ऑप्शन हैं जो मार्केट में बिल्कुल नए हैं और कम रेट पर मिल जाते हैं।

The post Infinix Smart 20 HD इंडिया में लॉन्च! देखें इस 12 हजार से कम के स्मार्टफोन में क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-under-12000-infinix-smart-20-hd-launched-in-india/feed/ 0
Infinix Smart 20e स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले के साथ मलेशिया में लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-20e-photo-features-and-specifications-revealed-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-20e-photo-features-and-specifications-revealed-before-launch/#respond Tue, 06 Oct 2026 03:24:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205378 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इनफिनिक्स ने जून महीने में इंडिया में अपना सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च किया था जो 13,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। खबर आ रही है कि अब कंपनी इसी मोबाइल के डिफरेंट मॉडल को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है जिसका नाम Infinix Smart 20e होगा। यह अपकमिंग इनफिनिक्स […]

The post Infinix Smart 20e स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले के साथ मलेशिया में लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इनफिनिक्स ने जून महीने में इंडिया में अपना सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च किया था जो 13,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। खबर आ रही है कि अब कंपनी इसी मोबाइल के डिफरेंट मॉडल को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है जिसका नाम Infinix Smart 20e होगा। यह अपकमिंग इनफिनिक्स स्मार्टफोन मलेशियन शॉपिंग साइट पर लिस्ट हुआ है जहां मोबाइल की कई स्पेसिफिकेशन्स भी दिखी है।

Infinix Smart 20e लॉन्च डिटेल

इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई का प्रोडक्ट पेज मलेशिया की शॉपिंग साइट पर लाइव कर दिया गया है। यह मोबाइल की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हुए ‘कमिंग सून’ लिखा है। फिलहाल लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि Infinix Smart 20e स्मार्टफोन जल्द मलेशियन बाजार के साथ टेक मंच पर एंट्री ले लेगा। जैसे ही फोन लॉन्च डेट सामने आएगी इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। वेबसाइट के जरिये खुलासा हो गया है कि यह मोबाइल Deep Cherry, Hush Blue, Silver Dancer और Night Pulse कलर में बिकेगा।

Screenshot

Infinix Smart 20e स्पेसिफिकेशन्स

सामने आई जानकारी के अनुसार इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई को 6.78-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन बताई गई है जिसे पंच-होल स्टाइल पर लाया जा सकता है। वहीं Infinix Smart 20e की डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन की थिकनेस सिर्फ 8.25mm होगी और इसका वजन 187 ग्राम के करीब होगा।

Infinix Smart 20e को शॉपिंग साइट पर 4GB RAM + 128GB Storage के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं लीक के अनुसार यह फोन 128जीबी मेमोरी के साथ ही 6GB RAM पर भी लॉन्च किया जा सकता है। यह LPDDR4X RAM बताई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में सहायता करेगी। फिलहाल प्रोसेसर का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन लीक के मुताबिक कंपनी इसे UNISOC या फिर MediaTek Helio चिपसेट पर लेकर आएगी।

इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई 4जी स्मार्टफोन होगा जिसे एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल XOS इंटरफेस पर काम करेगा। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 5100mAh बैटरी से लैस कर टेक मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 10W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। बताते चलें कि यह मोबाइल मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बॉडी पर लाया जाएगा।

Infinix Smart 20e में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और NFC जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।  वहीं म्यूजिक से मनोरंजन करने के लिए इसमें 200% वॉल्यूम मोड और मोनो स्पीकर दिए जा सकते हैं। फिलहाल फोन लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

The post Infinix Smart 20e स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले के साथ मलेशिया में लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-20e-photo-features-and-specifications-revealed-before-launch/feed/ 0