सस्ता स्मार्टफोन ला रही Infinix! iPhone 18 Pro Max जैसे डिजाइन पर लॉन्च होगा Smart 20e

Join Us icon

इनफिनिक्स ने जून महीने में इंडिया में अपना सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च किया था जो 13,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। खबर आ रही है कि अब कंपनी इसी मोबाइल के डिफरेंट मॉडल को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है जिसका नाम Infinix Smart 20e होगा। यह अपकमिंग इनफिनिक्स स्मार्टफोन मलेशियन की शॉपिंग साइट पर स्पॉट हुआ है जो दर्शाता है कि इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई को पहले मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा और बाद में इंडिया व अन्य मार्केट्स में आएगा।

Infinix Smart 20e लॉन्च डिटेल

इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई का प्रोडक्ट पेज मलेशिया की शॉपिंग साइट पर लाइव कर दिया गया है। यह मोबाइल की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हुए ‘कमिंग सून’ लिखा है। फिलहाल लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि Infinix Smart 20e स्मार्टफोन जल्द मलेशियन बाजार के साथ टेक मंच पर एंट्री ले लेगा। जैसे ही फोन लॉन्च डेट सामने आएगी इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। वेबसाइट के जरिये खुलासा हो गया है कि यह मोबाइल Deep Cherry, Hush Blue, Silver Dancer और Night Pulse कलर में बिकेगा।

Screenshot

Infinix Smart 20e स्पेसिफिकेशन्स

सामने आई जानकारी के अनुसार इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई को 6.78-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन बताई गई है जिसे पंच होल स्टाइल पर लाया जा सकता है। वहीं Infinix Smart 20e की डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन की थिकनेस सिर्फ 8.25mm होगी और इसका वजन 187 ग्राम के करीब होगा।

Infinix Smart 20e को शॉपिंग साइट पर 4GB RAM + 128GB Storage के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं लीक के अनुसार यह फोन 128जीबी मेमोरी के साथ ही 6GB RAM पर भी लॉन्च किया जा सकता है। यह LPDDR4X RAM बताई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में सहायता करेगी। फिलहाल प्रोसेसर का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन लीक के मुताबिक कंपनी इसे UNISOC या फिर MediaTek Helio चिपसेट पर लेकर आएगी।

इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई 4जी स्मार्टफोन होगा जिसे एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल XOS इंटरफेस पर काम करेगा। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 5100mAh बैटरी से लैस कर टेक मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 10W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। बताते चलें कि यह मोबाइल मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बॉडी पर लाया जाएगा।

Infinix Smart 20e में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और NFC जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लीक के मुताबिक यह मोबाइल IP64 रेटिंग से लैस होगा जो इसे धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षित रखने में मदद करेगी। वहीं म्यूजिक से मनोरंजन करने के लिए इसमें 200% वॉल्यूम मोड और मोनो स्पीकर दिए जा सकते हैं। फिलहाल फोन लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here