गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro इंडिया में लॉन्च, इसमें लगे हैं किसी कंसोल जैसे ट्रिगर बटन

Join Us icon

इनफिनिक्स ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए आज इंडिया में नया Gaming Phone पेश किया है। कंपनी की ओर से Infinix GT 50 Pro भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो मोबाइल गेमिंग का शौक रखते हैं। इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को GT NX Controller, MagCharge Cooler 2.0 और GT NX Station जैसी एक्सेसरीज के साथ लाया गया है जो फोन में गेमिंग कंसोल का एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगी।

इनफिनिक्स का गेमिंग फोन

Infinix GT 50 Pro एक गेमिंग फोन है। इस फोन में इन-बिल्ट प्रेशर-सेंस जीटी ट्रिगर्स 2.0 दिए गए हैं। ये ट्रिगर्स अल्ट्रा-सेंसिटिव हैं जो हल्के से टच से गेम में कमांड दे सकता है। ब्रांड का दावा है कि इनमें 20ms तक की कम लेटेंसी मिलेगी। इनफिनिक्स ने जीटी 50 प्रो को इंडिया का पहला कूलिंग सिस्टमहाइड्रो फ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम वाला फोन कहा है।

फोन के साथ दिए जाने वाले जीटी एनएक्स कंट्रोलर से इस मोबाइल का इस्तेमाल किसी कंसोल जैसे हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस के तौर पर किया जा सकता है। वहीं जीटी मैगकूलर 2.0 एक ऐसा मैग्नेटिक पंखा है जो फोन के पीछे चिपककर इसे लगातार ठंडा रखने में मदद करता है। यानी हैवी गेमिंग में भी मोबाइल हीट नहीं होगा। वहीं फोन डिस्प्ले पर 2800Hz टच रिपोर्टिंग रेट के साथ यूजर एक साथ 6-फिंगर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Infinix GT 50 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड XOS 16 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.25गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 22,24,634 AnTuTu Score अचीव कर सकता है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए इसमें LPDDR5X RAM दी गई है।

Infinix GT 50 Pro 5G फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन सिक्योरिटी के इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक दी गई है और ​स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर मौजूद है। वहीं वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है।

पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 6500mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 30W wireless तकनीक का सपोर्ट करता है। यह इनफिनिक्स 5जी फोन 10W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते इस मोबाइल ये दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। बताते चलें कि कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR Blaster जैसे विकल्प मौजूद हैं।

फोटोग्राफी के​ लिए Infinix GT 50 Pro 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स 5जी फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Infinix GT 50 Pro प्राइस

इनफिनिक्स ने जीटी 50 प्रो 5जी फोन इंडिया में 12GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च हुआ है। इस गेमिंग फोन को Black Abyss और Red Blaze कलर में लाया गया है। स्मार्टफोन प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 5999 रुपये वाला X60 BT-Speaker फ्री दिया जाएगा। वहीं शुरुआती सेल में इस मोबाइल पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसका फायदा SBI, ICICI, HDFC Bank, Yes Bank और AXIS Bank क्रेडिट कार्ड पर उठाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here