
Infinix ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20e मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में NFC आधारित फाइल शेयरिंग और 200 प्रतिशत बूस्टेड वॉल्यूम मोड भी दिया गया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे आपको फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स देते हैं।
Infinix Smart 20e के स्पेसिफिकेशंस
Infinix Smart 20e में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। जिसका रिजॉल्यूशन 720×1576 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz तक के अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz तक के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक है।
परफॉरमेंस के लिए Infinix Smart 20e फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम और 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
पावर बैकअप के लिए Infinix Smart 20e में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G नेटवर्क सपोर्ट और NFC दिया गया है। इसका Flash Sharing फीचर NFC की मदद से कम्पैटिबल Transsion स्मार्टफोन के बीच Wi-Fi और Bluetooth के जरिए फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। iPhone के साथ क्रॉस-प्लेटफॉर्म फाइल शेयरिंग करने के लिए Instant Transfer ऐप की जरूरत होगी।
Infinix Smart 20e फोन में 200 प्रतिशत Boosted Volume मोड भी दिया गया है। जिससे शोर वाली जगहों पर आवाज ज्यादा तेज सुनाई दे सकती है। मजबूती के लिए स्मार्टफोन में रीइन्फोर्स्ड फ्रेम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसने MIL-STD-810H टेस्टिंग पास की है और लैब में 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने के टेस्ट में भी सफल रहा है। इसके अलावा, IP64 रेटिंग धूल और पानी से से हल्की सुरक्षा देती है।
Infinix Smart 20e की कीमत
Infinix Smart 20e को मलेशिया में दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के लिए RM499 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 11,700 रुपये है। जबकि 4GB रैम + 128GB स्टोरेज RM549 यानी करीब 12,872 रुपये का है। यह स्मार्टफोन Deep Cherry, Hush Blue, Silver Dance और Night Pulse कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे मलेशिया में Infinix के आधिकारिक Shopee और TikTok स्टोर के अलावा कंपनी के फिजिकल ब्रांड स्टोर से खरीद सकते हैं।











