Infinix Smart 20 HD इंडिया में लॉन्च! देखें इस 12 हजार से कम के स्मार्टफोन में क्या है खास

Join Us icon

टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल Infinix Smart 20 HD लॉन्च किया है। यह लो बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने 12 हजार से कम के प्राइस पर पेश किया है। इस मोबाइल में 5000mAh battery, 3GB RAM और Unisoc T7250 प्रोसेसर जैसे स्पे​क्स मौजूद हैं जिनकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Smart 20 HD प्राइस

इनफिनिक्स स्मार्टफोन 20 एचडी स्मार्टफोन 3GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो 64GB Storage सपोर्ट करता है। इस मोबाइल की कीमत 10,999 रुपये है। Infinix Smart 20 HD की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स पर भी होगी जहां से इसे Sunlike Orange, Silver Dancer और Night Pulse कलर में खरीदा जा सकेगा।

Infinix Smart 20 HD स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 एचडी स्मार्टफोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे IPS LCD पैनल बनाया गया है। इस डिस्प्ले पर यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट और 700nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। बताते चलें कि इस स्मार्टफोन की ​थिकनेस 8.25mm है और वजन 189 ग्राम है।

Infinix Smart 20 HD एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट लगाया गया है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल Extended RAM तकनीक से लैस है जो 3जीबी फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM की ताकत देती है।

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 एचडी स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है। वहीं इस मोबाइल को चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मौजूद है। वहीं फोटोग्राफी के लिए Smart 20 HD के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और इस फोन के फ्रंट पैनल पर भी 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर लगा है।

Infinix Smart 20 HD को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो फोन को पानी की बौछारों में सुरक्षित रखेगी। साथ ही यह मोबाइल Wet Oily Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले और चिकने हाथों से भी स्क्रीन पर बिना रूकावट काम किया जा सकता है। ग्राहकों को इस सस्ते स्मार्टफोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Dual-Band Wi-Fi, Bluetooth 5.0, IR blaster और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

सस्ते स्मार्टफोन

रैम शोर्टेज के चलते स्मार्टफोंस के प्राइस बढ़ रहे हैं। ऐसे में तकरीबन सभी मोबाइल कंपनियां फिर से 4GB RAM और 4G Smartphone लेकर आने लगी है। अगर आप भी कोई सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Infinix Smart 20 HD के साथ ही Ai+ Nova 2 Power FE, realme P4s Lite, Mivi One 5G, Boltt Ace 5G और HMD Vibe 2 Pro 5G कुछ ऐसे ऑप्शन हैं जो मार्केट में बिल्कुल नए हैं और कम रेट पर मिल जाते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here