Tag: new launch
आज से सेल के लिए उपलब्ध है नुबिया का 5,000 एमएएच बैटरी वाला और 6जीबी रैम वाला फोन
स्मार्टफोन नुबिया जेड11 और एन1 आज से ई-कॉमर्स साईट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। अमेज़न पर नुबिया जेड11 की कीमत 29,999 रुपये तथा एन1 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है।
कल प्रदर्शित हो सकता है आॅनर 6एक्स, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत
आॅनर द्वारा 23 दिसंबर को आॅनर एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इनवाइट में कंपनी ने हैशटैग के साथ स्वैग इज़ कमिंग टैगलाईन का प्रयोग किया है। इसके साथ ही एक डुअल कैमरा वाले डिवाईस को भी दर्शाया गया है। बेशक कंपनी ने 6एक्स का जिक्र कहीं भी न किया हो लेकिन टेक्नो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसी ईवेंट के माध्यम से 6एक्स भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा।
सीईएस में एलजी दिखाएगा नए फोंस की पूरी रेंज
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स सीईएस 2017 ईवेंट के जरिये अपनी ‘के’ सीरीज़ के नए डिवाईस के3, के4, के8 और के10 का अनावरण करेगी। इस ईवेंट के लिए कंपनी की ओर से प्रैस रिलीज़ और इन्वाईट भेजे जा चुके हैं।
जन्मदिन पर भाई जान देंगे अपने फैन को ऐप्स का तोहफा
अपने जन्मदिन पर फैन्स को खास तोहफा देते हुए इंडस्ट्री के भाई सलमान खान इस जन्मदिन पर अपनी आॅफिशियल ऐप लॉन्च करने जा रहे है। इसकी जानकारी सलमान ने अपने ट्वीटर अकांउट के जरिये दी है।
सीईएस में असूस लॉन्च करेगा एक साथ कई नए डिवाइस
असूस ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर 30 सेकेंड का एक वीडियो टीज़र जारी किया है जिसमें कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन की कुछ फुटेज़ भी डाली है। बॉडी पैनल पर अलग-अलग सिंबल लगाए हुए यह दोनों फोन जनवरी में सीईएस ईवेंट के जरिये प्रदर्शित किए जा सकते है।
ज़ेन ने लॉन्च किया सिनेमैक्स क्लिक, जानें इसकी कीमत और खास फीचर्स
6,190 रुपये की कीमत वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आॅनलाईन और आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
इस शुक्रवार लॉन्च होगा शाओमी का एमआई नोटबुक एयर
इन्वाईट इमेज के अनुसार शाओमी एमआई नोटबुक एयर का दूसरा डिवाईस आने वाली 23 तारीख को बीजिंग में आयोजित होने वाले एक इवेंट में पेश कर सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि नोटबुक का बैटरी बैकअप 9.5 घंटे का है जो 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखती है।
4,000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ वीडियोकॉन अल्ट्रा30 लॉन्च
वीडियोकॉन ने अल्ट्रा30 को उतारा है जिसकी कीमत 8,590 रुपये है। वीडियोकॉन अल्ट्रा30 में 4जी सपोर्ट है और यह फोन ब्लू और गोल्ड कलर में उपलब्ध है। इसकी बिक्री के लिए वीडियोकॉन ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाईट स्नैपडील के साथ साझेदारी की है और यह वहीं सेल के लिए उपलब्ध होगा।
जियो के टक्कर देने के लिए अब एयरसेल लाया है अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान
सस्ते प्लान लाकर कस्टमर्स को लुभाने की होड़ में एयरसेल की ओर से 14 रुपये और 249 रुपये के दो नए प्लान लॉन्च किए गए हैं। जिनके तहत एयरसेल यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स दी जा रही हैं।
लेनोवो ने लॉन्च किया सबसे स्लिम टैबलेट ‘योगाबुक’
49,990 रुपये की कीमत में यह योगाबुक हाइब्रिड कार्बन ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।



















