
विश्व का सबसे स्लिम और कम वजन वाला टू-इन-वन टैबलेट योगा बुक को लिनोवो द्वारा भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 49,990 रुपये की कीमत में यह योगाबुक हाइब्रिड कार्बन ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। विंडोज वेरिएंट में लॉन्च होने बाद जल्द ही इसके एंडरॉयड वेरिएंट को भी बाज़ार में उतारा जा सकता है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
योगा बुक टू इन वन को टचस्क्रीन और टच सेंसिटिव सर्फेस वाली दो स्क्रीन के पेश किया गया है जो 10.1 इंच की फुल एचडी डिसप्ले में है। 9.6 एमएम डायमेंशन और 690 ग्राम का वजन इसे विश्व का सबसे स्लिम टैबलेट बनाता है।

योगाबुक में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल एक्सपेंडेबल मैमोरी दी गई है। यह इंटेल एटॉम एक्स5 प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस वाला रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है।
शानदार साउंड क्वालिटी के लिए डॉल्बी एटमॉस तथा कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.0 उपलब्ध है। लेनोवो का योगा बुक हालो कीबोर्ड व रियल-पेन एक्सेसरी के साथ आता पेश किया गया है पावर बैकअप के लिए इसमें 8,500एमएएच की बैटरी दी जा रही है जो कंपनी के दावे अनुसार 13 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।





















