oppo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 14 Nov 2026 19:38:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO Reno 17 Pro का 200MP कैमरा कंफर्म, जानें Reno 17 सीरीज की अब तक सामने आई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-17-pro-200mp-camera-reno-17-series-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-17-pro-200mp-camera-reno-17-series-specifications-details/#respond Fri, 13 Nov 2026 08:23:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207482 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO Reno 17 seriesOPPO अपनी नई Reno 17 सीरीज को चीन में 16 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। इसमें OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी इनके फीचर्स की जानकारी शेयर कर रही है। इसी बीच लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने Reno 17 Pro के […]

The post OPPO Reno 17 Pro का 200MP कैमरा कंफर्म, जानें Reno 17 सीरीज की अब तक सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO Reno 17 series

OPPO अपनी नई Reno 17 सीरीज को चीन में 16 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। इसमें OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी इनके फीचर्स की जानकारी शेयर कर रही है। इसी बीच लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने Reno 17 Pro के 200MP मेन कैमरा और दोनों स्मार्टफोन के प्रोसेसर की पुष्टि कर दी है। आइए, अब तक सामने आई जानकारियां विस्तार से जानते हैं।

OPPO Reno 17 सीरीज के कैमरा और प्रोसेसर डिटेल्स

OPPO ने कंफर्म किया है कि Reno 17 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह पिछले Reno 16 Pro में दिए गए 200MP कैमरे जैसा ही है। हालांकि, कंपनी ने Pro मॉडल के पूरे कैमरा सेटअप की जानकारी नहीं दी है।

स्टैंडर्ड OPPO Reno 17 की बात करें तो इसमें चार 50MP कैमरे दिए जाएंगे। इनमें इसका मेन रियर कैमरा भी शामिल होगा। इस तरह कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप को लेकर कुछ अहम जानकारी कंफर्म कर दी है।

oppo-reno-17-reno-17-pro-colors-storage-specifications-leak

प्रोसेसर की बात करें तो OPPO Reno 17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा। वहीं, Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर दिया जाएगा। खास बात है कि Reno 16 Pro में भी यही Dimensity 8550 Super चिपसेट है। इसी तरह भारत में बिकने वाले Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।

OPPO Reno 17 डिजाइन

OPPO अपनी आगामी Reno सीरीज में अलग डिजाइन देने वाला है। इस बार कंपनी ने Reno 17 के लिए Encounter Cat Edition पेश किया है। इसके बैक पैनल पर बिल्ली की 3D फ्लोटिंग इफेक्ट वाली तस्वीर दिखी है। साथ ही इसमें स्पार्कलिंग फिनिश भी मिलता है। जिससे लाइट पड़ने पर बिल्ली का ग्राफिक अलग-अलग तरह से दिखाई देता है।

OPPO Reno 17 सीरीज के अन्य संभावित स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने अभी दोनों फोन की पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, लीक के अनुसार OPPO Reno 17 में 6.5 इंच का डिस्प्ले और 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Reno 17 Pro में 6.3 इंच की छोटी स्क्रीन और 7,200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Android 17 बेस्ड ColorOS 17 पर काम कर सकते हैं। OPPO का दावा है कि इसका सॉफ्टवेयर छह साल तक स्मूद परफॉरमेंस बनाए रखेगा।

आखिर में बताते चलें कि आगामी OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro चीन में 16 नवंबर को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) लॉन्च होंगे। इस इवेंट में कंपनी OPPO Watch 5 और OPPO Pad Air 6 को भी पेश करेगी। चीन में आने के कुछ महीनों में भारत सहित ग्लोबल लॉन्च भी संभव हो सकता है। यदि आप इस लाइनअप के फोंस लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post OPPO Reno 17 Pro का 200MP कैमरा कंफर्म, जानें Reno 17 सीरीज की अब तक सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-17-pro-200mp-camera-reno-17-series-specifications-details/feed/ 0
Oppo A7 Pro यूरोप में लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और 7,400mAh बैटरी से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a7-pro-launched-europe-price-specifications-50mp-selfie-camera-7400mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a7-pro-launched-europe-price-specifications-50mp-selfie-camera-7400mah-battery/#respond Fri, 13 Nov 2026 06:23:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207472 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Oppo A7 Pro स्मार्टफोन बेल्जियम में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे Oppo Belgium के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। फोन को 6GB RAM और 256GB स्टोरेज के सिंगल वैरियंट में पेश किया गया है। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। […]

The post Oppo A7 Pro यूरोप में लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और 7,400mAh बैटरी से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo A7 Pro स्मार्टफोन बेल्जियम में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे Oppo Belgium के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। फोन को 6GB RAM और 256GB स्टोरेज के सिंगल वैरियंट में पेश किया गया है। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।

Oppo A7 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Oppo A7 Pro में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 6GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि यूरोपियन वैरियंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी की बात करें तो Oppo A7 Pro के यूरोपियन वैरियंट में 7,400mAh की बैटरी दी गई है। जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके मुकाबले चीन वाले मॉडल में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Oppo A7 Pro फोन में बेहतर डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग भी दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

Oppo A7 Pro के यूरोपियन और चाइनीज वैरियंट के ज्यादातर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हैं। हालांकि, कैमरा और बैटरी के मामले में दोनों में अंतर देखने को मिलता है। यूरोपियन मॉडल में 50MP का फ्रंट कैमरा है। जबकि चीन के मॉडल में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं, चीन वाले वैरियंट में 8,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग दी गई है। यूरोपियन मॉडल में 7,400mAh की बैटरी के साथ 80W चार्जिंग मिलती है।

Oppo A7 Pro की कीमत और कलर ऑप्शन

Oppo A7 Pro को यूरोप में 256GB स्टोरेज वाले वैरियंट के लिए 499 यूरो (करीब 52,000 रुपये) की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, Oppo Belgium अपने ऑनलाइन स्टोर पर फोन पर 70 यूरो (करीब 7,300 रुपये) का स्पेशल डिस्काउंट दे रहा है। इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 429 यूरो (करीब 44,700 रुपये) पड़ सकती है। यह स्मार्टफोन Shine Titanium और Surfing Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ने फिलहाल इसे 6GB RAM और 256GB स्टोरेज के एक ही स्टोरेज में पेश किया है।

The post Oppo A7 Pro यूरोप में लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और 7,400mAh बैटरी से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a7-pro-launched-europe-price-specifications-50mp-selfie-camera-7400mah-battery/feed/ 0
Oppo Find X11 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक, 200MP के दो कैमरे और 144Hz स्क्रीन की डिटेल्स आईं सामने https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x11-pro-max-specifications-leak-200mp-camera-2k-144hz-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x11-pro-max-specifications-leak-200mp-camera-2k-144hz-display/#respond Fri, 13 Nov 2026 05:18:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207463 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO Find X10 Pro Max Oppo की अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने Oppo Find X10 Ultra को फिलहाल नहीं लाने का प्लान किया है। हालांकि, इस फोन के लिए तैयार किए गए कुछ हार्डवेयर का उपयोग कंपनी अपने दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कर सकती […]

The post Oppo Find X11 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक, 200MP के दो कैमरे और 144Hz स्क्रीन की डिटेल्स आईं सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO Find X10 Pro Max

Oppo की अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने Oppo Find X10 Ultra को फिलहाल नहीं लाने का प्लान किया है। हालांकि, इस फोन के लिए तैयार किए गए कुछ हार्डवेयर का उपयोग कंपनी अपने दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कर सकती है। जिसे आगामी Oppo Find X11 Pro Max माना जा रहा है। नए लीक में इस कथित मॉडल के स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Oppo Find X11 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर Digital Chat Station ने हाल ही में उन डिस्प्ले और कैमरा कंपोनेंट्स की जानकारी शेयर की है, जिन्हें कथित तौर पर Oppo Find X10 Ultra के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, टिप्स्टर ने यह साफ नहीं किया कि कंपनी इन कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किस स्मार्टफोन में करने वाली है।

oppo-find-x10-pro-max-india-price-specifications-offers

इससे अलग टिप्स्टर Whylab का मानना है कि इन खूबियों का उपयोग Oppo Find X11 Pro Max में किया जा सकता है। वहीं, माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर एक यूजर Oneline Technology के मुताबिक, ये कंपोनेंट्स किसी दूसरे Oppo फ्लैगशिप या OnePlus स्मार्टफोन में भी देखने को मिल सकते हैं।

लीक के अनुसार, आगामी Oppo Find X11 Pro Max में 6.89 इंच का BOE डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। तुलना करें तो Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है। ऐसे में नए फोन में स्क्रीन के साइज, रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट के मामले में अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

Oppo Find X11 Pro Max के फ्रंट कैमरे में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक, इसमें 100MP का स्क्वायर फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके मुकाबले Find X10 Pro Max में 50MP का सेल्फी कैमरा है।

स्क्वायर सेंसर की खासियत यह होगी कि यूजर्स फोन को घुमाए बिना पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों ओरिएंटेशन में सेल्फी ले पाएंगे। यह सेंसर 4:3 फ्रेम में फोटो क्रॉप कर सकता है। जिससे करीब 75MP रिजॉल्यूशन की तस्वीर मिल सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Find X11 Pro Max में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 1/1.12 इंच का बड़ा सेंसर और HDR सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। यही नहीं फोन में 200MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें HP5 सेंसर का इस्तेमाल हो सकता है। इस आगामी ओप्पो फोन में 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद नहीं है। यह एक बड़ी कमी हो सकती है।

फिलहाल Oppo ने Find X10 Ultra को होल्ड पर रखने की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके साथ कंपनी ने Find X11 Pro Max के नाम या इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में लीक में सामने आई डिटेल्स को पूरी तरह सही नहीं जा सकता है। इसके लिए आगे के अपडेट मिलने का वेट करना होगा। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Oppo Find X11 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक, 200MP के दो कैमरे और 144Hz स्क्रीन की डिटेल्स आईं सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x11-pro-max-specifications-leak-200mp-camera-2k-144hz-display/feed/ 0
12000mAh Battery वाला फोन OPPO A7 Ultra, अगले महीने होगा लॉन्च! https://www.91mobiles.com/hindi/12000mah-battery-phone-oppo-a7-ultra-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/12000mah-battery-phone-oppo-a7-ultra-details-leaked/#respond Thu, 12 Nov 2026 04:17:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207421 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO A7 Pro Max की रेफरेंस इमेजओपो ने सितंबर महीने में 8000mAh Battery वाला फोन OPPO A7 Pro पेश किया था। इसी सीरीज का OPPO A7 Pro Max स्मार्टफोन 10000mAh Battery के साथ लाया गया था। लेकिन ओपो यहीं रूकने वाली नहीं है। खबर आ रही है कि अब कंपनी इसी सीरीज में OPPO A7 […]

The post 12000mAh Battery वाला फोन OPPO A7 Ultra, अगले महीने होगा लॉन्च! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO A7 Pro Max की रेफरेंस इमेज

ओपो ने सितंबर महीने में 8000mAh Battery वाला फोन OPPO A7 Pro पेश किया था। इसी सीरीज का OPPO A7 Pro Max स्मार्टफोन 10000mAh Battery के साथ लाया गया था। लेकिन ओपो यहीं रूकने वाली नहीं है। खबर आ रही है कि अब कंपनी इसी सीरीज में OPPO A7 Ultra भी लॉन्च करने वाली है और बैटरी के मामले में यह सीरीज के मौजूदा मॉडल्स का भी बाप होगा। लीक में सामने आया है कि ओपो ए7 अल्ट्रा 12000mAh Battery पर लॉन्च होगा।

12000mAh Battery वाला फोन

OPPO A7 Ultra 12000एमएएच बैटरी वाला फोन बन सकता है। ​टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने सोशल पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ओपो कंपनी अपनी ‘ए सीरीज’ का नया मॉडल ए7 अल्ट्रा लेकर आने वाली है और इस अपकमिंग मोबाइल में 12,000mAh बैटरी लगाई जाएगी। लीक की मानें तो यह ओपो मोबाइल अगले महीने यानी दिसंबर में चीन में लॉन्च कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि अगर लीक सही साबित होता है तो OPPO A7 Ultra ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन जाएगा।

OPPO A7 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए7 अल्ट्रा की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बैटरी ही होगी। इस 12000एमएएच बैटरी वाले मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में reverse चार्जिंग भी मिलेगी जिसके चलते OPPO A7 Ultra को पावरबैंक की तरह यूज़ किया जा सकेगा। लीक्स के अनुसार यह ओपो मोबाइल 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आ सकता है।

OPPO A7 Ultra 5G फोन को 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि यह मोबाइल OLED पैनल पर बना होगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस ओपो मोबाइल में 50MP AI Camera मिलेगा जिसमें मैक्रो सेंसर भी शामिल हो सकता है।

10000mAh Battery वाला ओपो फोन

OPPO A7 Ultra में 12000एमएएच बैटरी दिए जाने से पहले कंपनी इसी सीरीज में OPPO A7 Pro Max को 10000एमएएच बैटरी पर लॉन्च कर चुकी है। ब्रांड के दावेनुसार फुल चार्ज में यह फोन 24 घंटे का शार्ट वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम या 133 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकती है। यह भी 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है जो माइनस 30 डिग्री की ठंड और 55 डिग्री की गर्मी में भी बिना परेशानी काम कर सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग और 27W reverse चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

OPPO A7 Pro Max 5G फोन एंड्रॉयड बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है जिसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगाया गया है। यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो ए7 प्रो मैक्स 5जी फोन में 6.78-इंच की फुलएचडी+ flexible AMOLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।

The post 12000mAh Battery वाला फोन OPPO A7 Ultra, अगले महीने होगा लॉन्च! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12000mah-battery-phone-oppo-a7-ultra-details-leaked/feed/ 0
50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno 17 5G फोन, 16 नवंबर को होगा पेश https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-selfie-camera-phone-oppo-reno-17-rear-camera-sensor-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-selfie-camera-phone-oppo-reno-17-rear-camera-sensor-details/#respond Wed, 11 Nov 2026 09:36:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207399 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO Reno 17 seriesओपो ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस कर दिया था कि वह अपनी नई रेनो 17 सीरीज के साथ तैयार है जिसे 16 नवंबर को टेक मंच पर पेश किया जाएगा। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इन ओप्पो मोबाइल्स के मार्केट में आने […]

The post 50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno 17 5G फोन, 16 नवंबर को होगा पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO Reno 17 series

ओपो ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस कर दिया था कि वह अपनी नई रेनो 17 सीरीज के साथ तैयार है जिसे 16 नवंबर को टेक मंच पर पेश किया जाएगा। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इन ओप्पो मोबाइल्स के मार्केट में आने से पहले ही अब कंपनी ने रेनो 17 5जी फोन की कैमरा डिटेल्स सार्वजनिक कर दी है। OPPO Reno 17 5G फोन 50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा सेंसर्स के साथ लॉन्च होगा।

OPPO Reno 17 का कैमरा

कंपनी की ओर से ओपो रेनो 17 की कैमरा डिटेल्स ऑफिशियल कर दी गई है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। OPPO Reno 17 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन ultra-clear कैमरा दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद रहेगा।

ओपो रेनो 17 का रियर कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक रेनो 16 5जी फोन जैसा ही है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में लगाया गया है। इसमें दो कैमरा कैमरा रिंग के साथ ही छोटा सेंसर और फ्लैश लाइट मौजूद है। बैक कैमरा सेंसर्स के साथ ही कंपनी ने खुलासा कर ​दिया है कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno 17 5G फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।

OPPO Reno 17 series स्पेसिफिकेशन्स

कैमरा के अलावा अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार ओपो रेनो 17 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ओपो रेनो 17 प्रो को 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट पर लाया जा सकता है।

OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro को एंड्रॉयड 17 आधारित ColorOS 17 पर पेश किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए रेनो 17 में 8000mAh दी जा सकती है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं रेनो 17 प्रो को 7200mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। ये दोनों ओपो मोबाइल IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारे जा सकते हैं ​जो इन्हें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देगी।

ओपो रेनो 17 को जहां 6.5 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है वहीं ओपो रेनो 17 प्रो में 6.32-इंच की 1.5K डिस्प्ले दिए जाने की जानकारी सामने आई है। लीक्स की मानें तो Reno 17 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन तकनीक वाला 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।

The post 50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno 17 5G फोन, 16 नवंबर को होगा पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-selfie-camera-phone-oppo-reno-17-rear-camera-sensor-details/feed/ 0
OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro होंगे 16 नवंबर को चीन में लॉन्च, देखें संभावित स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/16-november-oppo-reno-17-series-and-oppo-reno-17-pro-launch-date-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/16-november-oppo-reno-17-series-and-oppo-reno-17-pro-launch-date-confirmed/#respond Tue, 10 Nov 2026 04:09:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207297 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Reno 17 series Phoneटेक ब्रांड ओपो ने अनाउंस कर दिया है कि वह अगले सप्ताह अपनी नई Reno17 series पेश करने जा रही है। यह स्मार्टफोन सीरीज सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारी जाएगी जो बाद में इंडिया व अन्य देशों में दस्तक देगी। कंपनी की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि […]

The post OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro होंगे 16 नवंबर को चीन में लॉन्च, देखें संभावित स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Reno 17 series Phone

टेक ब्रांड ओपो ने अनाउंस कर दिया है कि वह अगले सप्ताह अपनी नई Reno17 series पेश करने जा रही है। यह स्मार्टफोन सीरीज सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारी जाएगी जो बाद में इंडिया व अन्य देशों में दस्तक देगी। कंपनी की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि रेनो 17 सीरीज 16 नवंबर को लॉन्च होगी। इस सीरीज में OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro को लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro लॉन्च डेट

OPPO Reno 17 series लॉन्च डेट 16 नवंबर है। ब्रांड की आधिकारिक चाइना वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव करते हुए कंपनी ने अपकमिंग ओप्पो मोबाइल्स की अनाउंसमेंट कर दी है। आने वाली 16 नवंबर को चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसके मंच से ओपो रेनो17 सीरीज टेक मंच पर पेश की जाएगी। यह ईवेंट स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजे शुरू होगा। यह टाइम इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा।

OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 17 5जी फोन सीरीज का बेस मॉडल होगा जिसे Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल को लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर लाया जा सकता है जिसके साथ फोन में ColorOS 17 देखने को मिल सकता है।

OPPO Reno 17 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 8000mAh दी जा सकती है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा है। फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 17 5जी मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। चर्चा है कि ओपो रेनो 17 को कॉम्पैक्ट डिजाइन पर लाया जाएगा जिसमें 6.5 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग दी जा सकती है।

oppo-reno-17-series-india-launch-update-design-teaser-china

OPPO Reno 17 Pro की बात करें तो लीक्स के अनुसार इसे MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट पर लाया जा सकता है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। OPPO Reno 17 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन तकनीक वाला 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 17 प्रो को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार Reno 17 Pro 5G फोन को कंपनी 6.32-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है। चर्चा है कि पावर बैकअप के लिए इस ओपो 5जी फोन को 7200mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया जा सकता है।

The post OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro होंगे 16 नवंबर को चीन में लॉन्च, देखें संभावित स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/16-november-oppo-reno-17-series-and-oppo-reno-17-pro-launch-date-confirmed/feed/ 0
OPPO Reno 17 Series इंडिया लॉन्च पर आया अपडेट, चीन में डिजाइन टीजर जारी, जानें फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-17-series-india-launch-update-design-teaser-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-17-series-india-launch-update-design-teaser-china/#respond Sun, 08 Nov 2026 05:00:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207269 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO Reno 17 seriesOPPO अपनी Reno 17 सीरीज को चीन में 9 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है और फोन का डिजाइन भी टीज किया है। वहीं, भारत में इस सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, टिप्स्टर Gadgetsdata के अनुसार, […]

The post OPPO Reno 17 Series इंडिया लॉन्च पर आया अपडेट, चीन में डिजाइन टीजर जारी, जानें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO Reno 17 series

OPPO अपनी Reno 17 सीरीज को चीन में 9 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है और फोन का डिजाइन भी टीज किया है। वहीं, भारत में इस सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, टिप्स्टर Gadgetsdata के अनुसार, OPPO Reno 17 सीरीज दिसंबर में भारतीय बाजार में आ सकती है। इस लाइनअप में Reno 17, Reno 17c और Reno 17 Pro मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OPPO Reno 17 सीरीज का डिजाइन

OPPO ने Reno 17 सीरीज का टीजर जारी किया है। जिसमें फोन का रियर पैनल नजर आता है। इसकी खास बात बैक पैनल पर दिखने वाला चमकता हुआ कैट डिजाइन है। फोन में Reno 16 सीरीज की तरह स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और तीन कैमरा रिंग्स मिल सकती हैं। इसके साथ LED फ्लैश भी दिख रहा है।

लीक्स के अनुसार, Reno 17 सीरीज Snow White, Ice Moon White, Cocoa Brown, Starlight Pink और Encounter Cat कलर ऑप्शन में आ सकती है। कंपनी के टीजर में लाइट ब्लू, वाइट और ब्राउन रंग की झलक मिली है। माना जा रहा है कि Encounter Cat कलर ऑप्शन में चमकने वाला कैट डिजाइन होगा।

OPPO Reno 17 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस

टिप्स्टर Gadgetsdata के मुताबिक, OPPO Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4, Reno 17c में MediaTek Dimensity 7300 और Reno 17 Pro में Dimensity 8550 चिपसेट मिल सकता है। तीनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED स्क्रीन, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो सीरीज में 50MP मेन, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। फोन में अलग से Snap Key मिलने की भी उम्मीद है। Reno 17c में प्लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है। जबकि बाकी मॉडल्स का डिजाइन Reno 16 सीरीज जैसा रहने की उम्मीद है।

लीक के अनुसार Reno 17 और Reno 17 Pro में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.5-इंच डिस्प्ले और 8,000mAh क्लास की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Pro मॉडल में 6.3-इंच डिस्प्ले और 7,200mAh क्लास की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

अगर आप Reno 16 सीरीज का फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपके लिए बैटरी बैकअप और कैमरा अहम हैं, तो Reno 17 सीरीज के भारत में लॉन्च होने तक इंतजार किया जा सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।

The post OPPO Reno 17 Series इंडिया लॉन्च पर आया अपडेट, चीन में डिजाइन टीजर जारी, जानें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-17-series-india-launch-update-design-teaser-china/feed/ 0
12000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Oppo का नया स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-12000mah-battery-smartphone-miit-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-12000mah-battery-smartphone-miit-listing/#respond Thu, 05 Nov 2026 08:34:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207154 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

बैटरी के मामले में Oppo नया रिकॉर्ड बना सकता है। क्योंकि कंपनी का एक अपकमिंग स्मार्टफोन चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इसमें 11,460mAh की बैटरी होने की बात सामने आई है। यह बैटरी की रेटेड कैपेसिटी है। जबकि इसकी टिपिकल कैपेसिटी करीब 12,000mAh हो सकती है। हालांकि, फिलहाल फोन के नाम […]

The post 12000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Oppo का नया स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बैटरी के मामले में Oppo नया रिकॉर्ड बना सकता है। क्योंकि कंपनी का एक अपकमिंग स्मार्टफोन चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इसमें 11,460mAh की बैटरी होने की बात सामने आई है। यह बैटरी की रेटेड कैपेसिटी है। जबकि इसकी टिपिकल कैपेसिटी करीब 12,000mAh हो सकती है। हालांकि, फिलहाल फोन के नाम और अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है। आइए, इसके बारे में संभावित डिटेल्स जानते हैं।

Oppo के नए फोन में मिल सकती है 12000mAh बैटरी

चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Oppo के एक नए स्मार्टफोन को मॉडल नंबर PNC110 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 11,460mAh की बैटरी दी गई है। चूंकि यह रेटेड कैपेसिटी है, इसलिए इसकी टिपिकल बैटरी कैपेसिटी लगभग 12,000mAh होने का अनुमान है।

फिलहाल इस स्मार्टफोन के नाम की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, संभावना है कि इसे Oppo A-सीरीज के तहत पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल मॉडल नंबर PMC110 के साथ पेश हुआ फोन Oppo A6c नाम से आया था। हालांकि, Oppo A6c में 6,500mAh की बैटरी दी गई थी। ऐसे में नया PNC110 फोन A-सीरीज का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसे Oppo A6c का सक्सेसर मानना जल्दबाजी हो सकती है।

इस बीच Oppo चीन में इस महीने Reno 17 सीरीज भी लॉन्च करेगा। आज ही इसकी लॉन्च डेट 9 नवंबर कंफर्म हुई है। इसके साथ कंपनी Oppo Watch 5 और Oppo Pad 6 Air भी पेश कर सकती है। लीक के अनुसार, Oppo Reno 17 में 6.59-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 8,000mAh की बैटरी और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

Oppo Reno 17 Pro में थोड़ी छोटी 6.3-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इस मॉडल में 7,200mAh की बैटरी और Dimensity 8550 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

स्टोरेज की बात करें तो Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज और 12GB RAM व 512GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Ice Moon White, Cocoa Brown, Starlight Pink और Encounter Cat में आ सकते हैं।

oppo-reno-17-reno-17-pro-colors-storage-specifications-leak

फिलहाल Oppo के 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के लॉन्च और बाकी फीचर्स सामने नहीं आए हैं। ऐसे में इसके नाम और स्पेसिफिकेशंस के लिए आगे आने वाली जानकारी का इंतजार करना होगा। अगर यह फोन इसी बैटरी कैपेसिटी के साथ लॉन्च होता है, तो बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए खास विकल्प बन सकता है। फोन के आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post 12000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Oppo का नया स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-12000mah-battery-smartphone-miit-listing/feed/ 0
OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro होंगे 9 नवंबर को चीन में पेश https://www.91mobiles.com/hindi/9-november-oppo-reno-17-and-oppo-reno-17-pro-launch-date-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/9-november-oppo-reno-17-and-oppo-reno-17-pro-launch-date-announced/#respond Thu, 05 Nov 2026 06:31:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207136 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO Reno 17 seriesओपो ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि वह बेहद जल्द अपनी ‘Reno17 series को टेक मंच पर पेश करने वाली है। वहीं आज कंपनी की ओर से रेनो 17 सीरीज की चाइना रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि नए OPPO Reno […]

The post OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro होंगे 9 नवंबर को चीन में पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO Reno 17 series

ओपो ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि वह बेहद जल्द अपनी ‘Reno17 series को टेक मंच पर पेश करने वाली है। वहीं आज कंपनी की ओर से रेनो 17 सीरीज की चाइना रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि नए OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro 5G फोन 9 नवंबर को चीन में पेश होंगे। गौरतलब है कि इस दिन स्मार्टफोन का डिजाइन अनविल किया जाएगा और प्री-बुकिंग शुरू की जाएगी। स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी बाद में सामने आएगी।

OPPO Reno 17 series लॉन्च डेट

ओपो ने बता दिया गया है कि वह आने वाली 9 नवंबर को चीन में प्री-बुकिंग ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से कंपनी की नई रेनो 17 सीरीज पहली बार आधिकारिक तौर पर अनविल होगी। इस सीरीज के तहत दो ओप्पो मोबाइल्स OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro शामिल होंगे।

OPPO Reno 17 series स्पेसिफिकेशन्स

सामने आए लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीरीज के प्रो मॉडल को MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। OPPO Reno 17 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन तकनीक वाला 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 17 प्रो को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार Reno 17 Pro 5G फोन को कंपनी 6.32-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है। चर्चा है कि पावर बैकअप के लिए इस ओपो 5जी फोन को 7200mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया जा सकता है।

OPPO Reno 17 की बात करें तो इस 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल को लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर लाया जा सकता है जिसके साथ फोन में ColorOS 17 देखने को मिल सकता है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 17 5G फोन को तगड़ी 8000mAh से लैस कर चाइना में लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 17 5जी मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। चर्चा है कि ओपो रेनो 17 को कॉम्पैक्ट डिजाइन पर लाया जाएगा जिसमें 6.5 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग दी जा सकती है।

The post OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro होंगे 9 नवंबर को चीन में पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/9-november-oppo-reno-17-and-oppo-reno-17-pro-launch-date-announced/feed/ 0
Oppo Find X10 Ultra लीक: 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद, 2027 में हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-ultra-expected-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-ultra-expected-specifications/#respond Wed, 04 Nov 2026 10:20:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207112 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

यह फोटो वास्तविक फोन की नहीं, बल्कि सिर्फ सांकेतिक है।Oppo की Find X10 सीरीज के तहत Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन भारत सहित कई बाजारों में लॉन्च हो चुके हैं। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Oppo Find X10 Ultra को लेकर आ सकती है। उम्मीद है इसे 2027 […]

The post Oppo Find X10 Ultra लीक: 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद, 2027 में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यह फोटो वास्तविक फोन की नहीं, बल्कि सिर्फ सांकेतिक है।

Oppo की Find X10 सीरीज के तहत Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन भारत सहित कई बाजारों में लॉन्च हो चुके हैं। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Oppo Find X10 Ultra को लेकर आ सकती है। उम्मीद है इसे 2027 में पेश किया जा सकता है। डिवाइस को लेकर इन दिनों लगातार लीक सामने आ रहे हैं। इसलिए हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले हैं कि इसमें क्या खास मिल सकता है।

Oppo Find X10 Ultra का डिस्प्ले

अब तक आए लीक्स के मुताबिक, Oppo Find X10 Ultra में 6.89-इंच का BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसकी स्क्रीन में चारों तरफ बेहद पतले और सिमेट्रिकल बेजल मिल सकते हैं। वहीं, इसके कॉर्नर राउंडेड होंगे। इससे फोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकता है।

oppo-find-x9-ultra-china-launched-200mp-camera-7050mah-battery-snapdragon-8-elite-gen-5

Oppo Find X10 Ultra का कैमरा

कैमरा Oppo Find X10 Ultra स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। लीक्स के मुताबिक, इसमें 200MP का हाई डायनामिक रेंज मल्टी-कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। फोन में नेटिव 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार, इसके रियर कैमरा सेटअप में LOFIC टेक्नोलॉजी वाला 200MP प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 200MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का 10x पेरिस्कोप कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 100MP फ्रंट कैमरा मिलने की भी उम्मीद है।

Oppo Find X10 Ultra फोन को लेकर दावा है कि फोन में सभी फोकल लेंथ पर बेहतर इमेज स्टेबिलाइजेशन दिया जा सकता है। इससे अलग-अलग जूम लेवल पर फोटो और वीडियो कैप्चर करना आसान हो सकता है।

Oppo Find X10 Ultra का प्रोसेसर और बैटरी

परफॉरमेंस के लिए Oppo Find X10 Ultra में MediaTek का 2nm Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिल सकता है। लीक के मुताबिक, कंपनी इस प्रोसेसर के साथ फोन की टेस्टिंग कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह इस चिपसेट के साथ आने वाला पहला Ultra स्मार्टफोन हो सकता है।

हालांकि, इसके प्रोसेसर को लेकर अभी कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। Oppo Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर भी दे सकता है। बैटरी की बात करें तो लीक के मुताबिक, फोन में 8,000mAh कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, इसका एक प्रीमियम एडिशन भी पेश किए जाने की चर्चा है, लेकिन इसके फीचर्स सामने नहीं आए हैं।

OPPO Find X9 Ultra

Oppo Find X10 Ultra कब हो सकता है लॉन्च

Oppo Find X10 Ultra को साल 2027 में पेश किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च, कीमत और उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। यदि यह 200MP कैमरा, 10x ऑप्टिकल जूम, 2K 144Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है तो दमदार फ्लैगशिप साबित होगा। हालांकि, इसके फाइनल स्पेसिफिकेशंस और प्रोसेसर के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। यदि आप आने वाले महीनों में नया प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Oppo Find X10 Ultra लीक: 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद, 2027 में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-ultra-expected-specifications/feed/ 0