
Oppo की अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने Oppo Find X10 Ultra को फिलहाल नहीं लाने का प्लान किया है। हालांकि, इस फोन के लिए तैयार किए गए कुछ हार्डवेयर का उपयोग कंपनी अपने दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कर सकती है। जिसे आगामी Oppo Find X11 Pro Max माना जा रहा है। नए लीक में इस कथित मॉडल के स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Oppo Find X11 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक
टिप्स्टर Digital Chat Station ने हाल ही में उन डिस्प्ले और कैमरा कंपोनेंट्स की जानकारी शेयर की है, जिन्हें कथित तौर पर Oppo Find X10 Ultra के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, टिप्स्टर ने यह साफ नहीं किया कि कंपनी इन कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किस स्मार्टफोन में करने वाली है।
इससे अलग टिप्स्टर Whylab का मानना है कि इन खूबियों का उपयोग Oppo Find X11 Pro Max में किया जा सकता है। वहीं, माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर एक यूजर Oneline Technology के मुताबिक, ये कंपोनेंट्स किसी दूसरे Oppo फ्लैगशिप या OnePlus स्मार्टफोन में भी देखने को मिल सकते हैं।
लीक के अनुसार, आगामी Oppo Find X11 Pro Max में 6.89 इंच का BOE डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। तुलना करें तो Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है। ऐसे में नए फोन में स्क्रीन के साइज, रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट के मामले में अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
Oppo Find X11 Pro Max के फ्रंट कैमरे में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक, इसमें 100MP का स्क्वायर फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके मुकाबले Find X10 Pro Max में 50MP का सेल्फी कैमरा है।
स्क्वायर सेंसर की खासियत यह होगी कि यूजर्स फोन को घुमाए बिना पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों ओरिएंटेशन में सेल्फी ले पाएंगे। यह सेंसर 4:3 फ्रेम में फोटो क्रॉप कर सकता है। जिससे करीब 75MP रिजॉल्यूशन की तस्वीर मिल सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Find X11 Pro Max में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 1/1.12 इंच का बड़ा सेंसर और HDR सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। यही नहीं फोन में 200MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें HP5 सेंसर का इस्तेमाल हो सकता है। इस आगामी ओप्पो फोन में 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद नहीं है। यह एक बड़ी कमी हो सकती है।
फिलहाल Oppo ने Find X10 Ultra को होल्ड पर रखने की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके साथ कंपनी ने Find X11 Pro Max के नाम या इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में लीक में सामने आई डिटेल्स को पूरी तरह सही नहीं जा सकता है। इसके लिए आगे के अपडेट मिलने का वेट करना होगा। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











