
टेक ब्रांड ओपो ने अनाउंस कर दिया है कि वह अगले सप्ताह अपनी नई Reno17 series पेश करने जा रही है। यह स्मार्टफोन सीरीज सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारी जाएगी जो बाद में इंडिया व अन्य देशों में दस्तक देगी। कंपनी की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि रेनो 17 सीरीज 16 नवंबर को लॉन्च होगी। इस सीरीज में OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro को लॉन्च किया जा सकता है।
OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro लॉन्च डेट
OPPO Reno 17 series लॉन्च डेट 16 नवंबर है। ब्रांड की आधिकारिक चाइना वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव करते हुए कंपनी ने अपकमिंग ओप्पो मोबाइल्स की अनाउंसमेंट कर दी है। आने वाली 16 नवंबर को चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसके मंच से ओपो रेनो17 सीरीज टेक मंच पर पेश की जाएगी। यह ईवेंट स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजे शुरू होगा। यह टाइम इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा।
OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 17 5जी फोन सीरीज का बेस मॉडल होगा जिसे Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल को लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर लाया जा सकता है जिसके साथ फोन में ColorOS 17 देखने को मिल सकता है।
OPPO Reno 17 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 8000mAh दी जा सकती है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा है। फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 17 5जी मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। चर्चा है कि ओपो रेनो 17 को कॉम्पैक्ट डिजाइन पर लाया जाएगा जिसमें 6.5 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग दी जा सकती है।
OPPO Reno 17 Pro की बात करें तो लीक्स के अनुसार इसे MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट पर लाया जा सकता है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। OPPO Reno 17 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन तकनीक वाला 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 17 प्रो को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार Reno 17 Pro 5G फोन को कंपनी 6.32-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है। चर्चा है कि पावर बैकअप के लिए इस ओपो 5जी फोन को 7200mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया जा सकता है।










