
बैटरी के मामले में Oppo नया रिकॉर्ड बना सकता है। क्योंकि कंपनी का एक अपकमिंग स्मार्टफोन चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इसमें 11,460mAh की बैटरी होने की बात सामने आई है। यह बैटरी की रेटेड कैपेसिटी है। जबकि इसकी टिपिकल कैपेसिटी करीब 12,000mAh हो सकती है। हालांकि, फिलहाल फोन के नाम और अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है। आइए, इसके बारे में संभावित डिटेल्स जानते हैं।
Oppo के नए फोन में मिल सकती है 12000mAh बैटरी
चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Oppo के एक नए स्मार्टफोन को मॉडल नंबर PNC110 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 11,460mAh की बैटरी दी गई है। चूंकि यह रेटेड कैपेसिटी है, इसलिए इसकी टिपिकल बैटरी कैपेसिटी लगभग 12,000mAh होने का अनुमान है।
फिलहाल इस स्मार्टफोन के नाम की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, संभावना है कि इसे Oppo A-सीरीज के तहत पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल मॉडल नंबर PMC110 के साथ पेश हुआ फोन Oppo A6c नाम से आया था। हालांकि, Oppo A6c में 6,500mAh की बैटरी दी गई थी। ऐसे में नया PNC110 फोन A-सीरीज का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसे Oppo A6c का सक्सेसर मानना जल्दबाजी हो सकती है।
इस बीच Oppo चीन में इस महीने Reno 17 सीरीज भी लॉन्च करेगा। आज ही इसकी लॉन्च डेट 9 नवंबर कंफर्म हुई है। इसके साथ कंपनी Oppo Watch 5 और Oppo Pad 6 Air भी पेश कर सकती है। लीक के अनुसार, Oppo Reno 17 में 6.59-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 8,000mAh की बैटरी और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
Oppo Reno 17 Pro में थोड़ी छोटी 6.3-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इस मॉडल में 7,200mAh की बैटरी और Dimensity 8550 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
स्टोरेज की बात करें तो Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज और 12GB RAM व 512GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Ice Moon White, Cocoa Brown, Starlight Pink और Encounter Cat में आ सकते हैं।
फिलहाल Oppo के 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के लॉन्च और बाकी फीचर्स सामने नहीं आए हैं। ऐसे में इसके नाम और स्पेसिफिकेशंस के लिए आगे आने वाली जानकारी का इंतजार करना होगा। अगर यह फोन इसी बैटरी कैपेसिटी के साथ लॉन्च होता है, तो बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए खास विकल्प बन सकता है। फोन के आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











