7750mAh बैटरी और Dimensity 7100 चिप के साथ आ सकता है Tecno Pova Curve 2 5G, गूगल प्ले कंसोल और TUV पर लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/TECNO-POVA-Curve-5G.jpg

साल 2025 में भारतीय बाजार में Tecno Pova Curve 5G लॉन्च हुआ था। वहीं, अब इसके अपग्रेड Tecno Pova Curve 2 5G की चर्चा जोरो पर है। दरअसल, इस अपकमिंग स्मार्टफोन को Google Play Console लिस्टिंग और TUV सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। इन प्लेटफार्म पर इसके बड़े स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। साथ ही इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद भी बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Play Console लिस्टिंग में “TECNO TECNO-LK7k” लिखा हुआ है, जिसके साथ डिवाइस का नाम Tecno Pova Curve 2 5G भी नजर आ रहा है। इस प्लेटफार्म पर सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में MediaTek MT6858 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसे ARM Mali-G610 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। इसकी क्लॉक स्पीड 1000MHz बताई गई है। CPU कॉन्फिग्रेशन की बात करें तो इसमें 1+3+4 का सेटअप देखने को मिलता है। जिसमें एक Cortex-A78 कोर 2.5GHz पर, तीन Cortex-A78 कोर भी 2.5GHz पर और चार Cortex-A55 कोर 2.0GHz पर रन करते दिखाई दिए हैं।

चिपसेट को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन जरूर है, क्योंकि चिपसेट कोडनेम और GPU कॉन्फिग्रेशन MediaTek Dimensity 7100 SoC की ओर इशारा करता है, लेकिन CPU आर्किटेक्चर 1+3+4 के रूप में दिखाया गया है। हालांकि, ऐसा अक्सर Google Play Console पर देखने को मिलता है, जहां 4+4 परफॉरमेंस क्लस्टर को अलग-अलग 1+3+4 के तौर पर दिखाया जाता है। इसी वजह से उम्मीद है कि Tecno Pova Curve 2 5G में Dimensity 7100 प्रोसेसर ही मिल सकता है।

लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हुआ है कि आगामी Tecno Pova Curve 2 5G Android 16 के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा, मेमोरी वैरियंट में 12GB RAM का जिक्र किया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 1080 × 2364 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन दी जा सकती है। जिसकी पिक्सल डेंसिटी 420 DPI सामने आई है।

Tecno Pova Curve 2 5G इसी मॉडल नंबर के साथ TUV सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर भी देखा गया है। जहां बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने आई है। TUV लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 7,750mAh की बड़ी रिचार्जेबल लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी जा सकती है। जो लंबा बैटरी बैकअप प्रदान कर सकती है।

इन सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर नजर आने के बाद माना जा रहा है कि Tecno Pova Curve 2 5G का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। हमें आने वाले दिनों में इसके कैमरा, चार्जिंग और डिजाइन से जुड़ी और भी जानकारियां देखने को मिल सकती हैं। यदि आप भी मिड रेंज में नया फोन लेने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आगे भी आपको इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।