Tecno भी ला रहा है एलईडी लाइट्स वाला मोबाइल फोन, कॉल और मैसेज आने पर चमकेगा बैक पैनल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/tecno-Arc-Interface.jpg

टेक ब्रांड टेक्नो लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रहा है जिससे बड़ी मोबाइल कंपनियों को परेशानी हो रहा है। कुछ समय पहले ही Phantom V Fold लाकर कंपनी ने सीधे Samsung और Motorola को चुनौती दे डाली थी। वहीं अब कंपनी एक ऐसा मोबाइल फोन लेकर आ रही है जिसे बैक पैनल पर एलईडी नोटिफिकेशन लाइट लगी होगा। यह POVA series smartphone होगा जिससे Nothing Phone को टक्कर मिलेगी।

एलईडी लाइट वाला टेक्नो फोन

एलईडी लाइट से लैस नए टेक्नो फोन की जानकारी टिपस्टर ईशान अग्रवाल के जरिये सामने आई है। ईशान ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये आगामी टेक्नो फोन की शार्ट वीडियो शेयर की है जिसमें फोन का बैक पैनल पर और उसपर लगी लाईट्स को भी साफ देखा जा सकता है।​ टिपस्टर ने साफ कर दिया है कि यह फोन टेक्नो पोवा सीरीज़ के तहत लाया जाएगा और जल्द ही इंडिया में लॉन्च होगा।

Tecno POVA स्मार्टफोन में इस्तेमाल की जाने वाली एलईडी लाइट नोटिफिकेशन्स टेक्नोलॉजी का नाम ईशान ने Arc Interface बताया है। उपर लगी ​जीफ़ में देख सकते हैं कि फोन के बैक पैनल पर एक तरह ग्लास है तथा दूसरी ओर लैदर, और इन दोनों के बीच में एलईडी स्ट्रीप लगाई गई है जो ब्लिंक कर रही है। यह लाईट फोन कॉल, मैसेज तथा अन्य नोटिफिकेशन्स आने पर चमकेगी।

Tecno Pova 5

हाल ही में अनाउंस हुए टेक्नो पोवा 5 की बात करें तो यह स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर दिया गया है। इसका फ्री फायर स्पेशल एडिशन भी लाया गया है जिसे गरेना बैटल रॉयल गेम निर्माता के साथ मिलकर बनाया गया है। यह फोन Turbo Mecha डिजाइन पर बना है जिसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स आगे दी गई हैं।