
साल के Best affordable flagship phone स्मार्टफोन में पहला नाम आता है OnePlus 8T का। यह फोन 6.55 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसमें 16एमपी पंच-होल कैमरा दिया गया है। 12जीबी रैम के साथ यह स्नैपड्रैगन 865 पर रन करता है। फोन के बैक पैनल पर 48एमपी रियर कैमरा और पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच बैटरी दी गई है।
इस कैटेगरी में शाओमी के दो फोन Mi 10 और Mi 10T Pro शामिल हैं। ये दोनों डिवाईस 108एमपी रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जिसके साथ 20एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर रन करने वाले ये दोनों फोन 6.67 इंच डिसप्ले सपोर्ट करते हैं तथा मी 10 में 4,780एमएएच और मी 10टी प्रो में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
अवाॅर्ड की इस कैटेगरी में Samsung Galaxy S20 FE भी शामिल है जो 6.5 इंचफुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले, 32एमपी सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन सैमसंग के ही पर एक्सनॉस 990 चिपसेट रन करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।
इसी तरह स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर रन करने वाले Realme X50 Pro ने भी इस कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है। यह फोन 64एमपी क्वाॅड रियर और 32एमपी डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। रियलमी के इस फोन में 65वाॅट सुपरडार्ट चार्ज वाली 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है। इस अवाॅर्ड का अगला नाॅमिनी है Apple iPhone SE 2020. अटरेक्टिव लुक और आर्कषक फीचर्स से लैस यह आईफोन आईओएस 13 और ए12 बाॅयोनिक के साथ बेहतरीन परफाॅर्मेंस प्रदान करता है।





















