
इस साल मोबाइल फोन सिर्फ स्टाईल और स्पेसिफिकेशन्स में ही स्मार्ट नहीं हुए हैं बल्कि इन स्मार्टफोंस के कैमरे को भी एडवांस किया गया है। अधिक मेगापिक्सल से लेकर अपर्चर व ज़ूम टेक्नोलॉजी तथा गिंबल व वीडियो स्टेबलाइज़ेशन्स जैसे तरह-तरह के फीचर्स ने कैमरे का कमाल दिखाया है। इस कैटेगरी में पहला नाम है OnePlus Nord का जो 48एमपी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल पर सोनी आईएमएक्स सेंसर दिए गए हैं।
इसी तरह एफ/1.7 अपर्चर वाला 12एमपी रियर और एफ/2.0 अपर्चर वाला 8एमपी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करने वाला Google Pixel 4a स्मार्टफोन और एफ/1.89 अपर्चर वाला 64एमपी ट्रिपल रियर कैमरा तथा 44एमपी डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करने वाला लेटेस्ट Vivo V20 Pro इस कैटेगरी में कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश कर रहा है।
बेस्ट मिड रेंज कैमरा फोन कैटेगरी में अगला नॉमिनी Realme X3 Superzoom स्मार्टफोन है जो 60एक्स ज़ूम क्षमता वाला 64 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसी तरह एफ/1.8 अपर्चर वाला 64एमपी सोनी सेंसर क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करने वाला Samsung Galaxy M51 भी इस कैटेगरी में शामिल है। यह फोन 32एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।





















