
The Indian Gadget Awards 2020 में दूसरी कैटेगरी है Best mid range phones of 2020 की। इस कैटेगरी के नाॅमिनी है OnePlus Nord, Pixel 4a, vivo V20 Pro, Realme X3 Superzoom, Samsung Galaxy M51 और Samsung Galaxy A71. ये सभी वे स्मार्टफोन है जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में तो शामिल नहीं होते हैं लेकिन उनसे कम कीमत पर उन्हें कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखते हैं। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स इस कैटेगरी की खासियत है।
OnePlus Nord 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह 5जी फोन क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ फ्लूइ एमोलेड डिसप्ले दी गई है। फोन 48एमपी क्वाॅड रियर और 32एमपी डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। साथ ही 30टी वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,115एमएएच की बैटरी दी गई है।
स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करने वाला Google Pixel 4a 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में 5.81 इंच फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले मौजूद है जिसके साथ 12एमपी रियर और 8एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 3,140एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। 64एमपी रियर कैमरे वाले Vivo V20 Pro और Realme X3 SuperZoom भी कैटेगरी में कड़ी चुनौती दे रहे हैं। वीवो फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर सपोर्ट करता है तथा रियलमी फोन स्नैपड्रैगन 855+ पर रन करता है।
Samsung के दो फोन Galaxy M51 और Galaxy A71 इस कैटेगरी में शामिल हैं। दोनों फोन क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करते हैं तथा 64एमपी क्वाॅड रियर कैमरा तथा 32एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करते हैं। दोनों में 6.7 इंच की स्क्रीन मौजूद है। गैलेक्सी एम51 में 7,000एमएएच तथा गैलेक्सी ए71 में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।





















