The Indian Gadget Awards 2020 : शानदार सेल्फी के साथ ये फोन है Best Selfie Phone of 2020

Join Us icon

स्मार्टफोन फोटोग्राफी की बात करते हैं तो फोन का सेल्फी कैमरा अपने आम में अहम भूमिका अदा करता है। इंस्टाग्राम, स्नैपचैट जैसी सोशल मीडिया ऐप्स के बढ़ते यूज़ ने मोबाइल के सेल्फी कैमरे को भी ताकतवर होने के लिए प्रेरित किया है। अल्ट्रा वाइड सेल्फी, बोका इफेक्ट जैसे फीचर्स अब फोन के फ्रंट कैमरा सेंसर के साथ भी दिए जाने लगे हैं और मोबाइल फोंस में सेल्फी कैमरे की गिनती एक बढ़कर दो हो चुकी है।

साल के बेस्ट सेल्फी फोंस की कैटेगरी में Vivo V20 Pro का नाम सबसे उपर है। यह फोन डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/2.0 अपर्चर वाले 44एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.28 अपर्चर वाला 8एमपी सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है। Apple iPhone 12 Pro Max भी इस कैटेगरी में मौजूद है एफ/2.2 अपर्चर वाला 12एमपी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जिसे एप्पल ने TrueDepth Camera का नाम दिया है।

40 मेगापिक्सल वाला पंच-होल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करने वाला Samsung Galaxy S20 Ultra स्मार्टफोन इस कैटेगरी में तीसरा नॉमिनी है जिसका फ्रंट कैमरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसी तरह डुअल सेल्फी कैमरे के साथ OPPO Reno 3 Pro भी कड़ी टक्कर दे रहा है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 44 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है।

इस कैटेगरी में OnePlus 8 Pro और Google Pixel 4a भी नॉमिनी है। वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन जहां एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स471 सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पिक्सल 4ए में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here