
साल 2020 मोबाइल के साथ बेस्ट प्रोसेसर के लिए भी याद किया जाएगा। नए प्रोसेसर्स ने मोबाइल की ताकत को कई गुना बढ़ा दिया और ताक़तवर कैमरा से लेकर महंगे 5जी को भी कम बजट में उपलब्ध कराया। बजट कम हो या ज्यादा लेकिन फोन की खरीदारी से पहले लोग आज प्रोसेसर के बारे में जरूर पूछते हैं। आज हैवी गेमिंग का क्रेज काफी ज्यादा है और इस गेमिंग को पॉपुलर बनाने में भी इन्हीं चिपसेट का हाथ। यही वजह है कि The Indian Gadget Awards 2020 के लिए हमने प्रोसेसर या यू कहें कि SoC सेग्मेंट के लिए खास कैटेगरी रखी हैं। जूरी मेंबर्स द्वारा इस साल SoC सेग्मेंट में दो कैटेगरी को रखा गया है। पहली कैटेगरी है Flagship Mobile SoC of 2020 और दूसरी जहां पे जनता है यानी कि Mid-range Mobile SoC of 2020. तो चलिए देखते हैं इनके नॉमिनी।
Flagship Mobile SoC of 2020
Flagship Mobile SoC of 2020 का पहला नॉमिनी है Qualcomm Snapdragon 865+ प्रोसेसर। आप भी इस बात को मानेंगे कि इस साल किसी फोन मॉडल से ज्यादा स्नैपड्रैगन का यह प्रोसेसर चर्चा में रहा। साल के शुरुआत से ही 5जी फोन आने लगे और उसके पीछे इसी प्रोसेसर की ताकत थी। गेमिंग हो गया कैमरा, ब्राउजिंग हो या फिर स्मार्ट कनेक्टिविटी हर मामले में इसने 2020 में मोबाइल फोन को निखारा ही है। सैमसंग हो या फिर वनप्लस, शाओमी हो या फिर रियलमी हर कंपनी के पास आज Qualcomm Snapdragon 865+ के फोन हैं जिन्हें वे अपने पोस्टर और पेपर पर बड़े गर्व के साथ हाइलाइट करते हैं। इन्हीं खूबियों की बदौलत यह प्रोसेसर अपनी जगह बनाने में सफल रहा।
इस श्रेणी में दूसरा नाम है Samsung Exynos 990 प्रोसेसर का। गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा 108 MP कैमरा और 100X ज़ूम फीचर वाले इस फोन आप नहीं भूलेंगे जिसने धरती से चांद की फोटो को खींचने की आदत को पॉप्यूलर कर दी। इसके पीछे सैमसंग का Exynos 990 की ही ताकत थी। इसके साथ ही इस प्रोसेसर ने गैलेक्सी नोट 20 सीरीज का भी साथ निभाया। बेहतर कैमरे के साथ, 5जी, गजब की प्रोसेसिंग क्षमता और स्मार्ट AI जैसी खूबियों ने इस प्रोसेसर को और स्मार्ट बना दिया और हमारे इस अवार्ड में इसे नॉमिनी भी बना दिया।
साल में एक प्रोसेसर ही एप्पल लॉन्च करता है और वह चर्चा का विषय बन जाता है। इस बार भी कंपनी ने Apple A14 Bionic को iPhone 12 सीरीज के साथ पेश किया है और उसकी बातें होने लगी हैं। न्यूज़ से लेकर सोशल मीडिया तक आप उसके बेंच मार्क स्कोर और टेस्ट देख सकते हैं। फास्ट, स्मूथ और स्मार्ट यही ख़ूबी हर बार होती है और इस बार भी है। एप्पल का यह प्रोसेसर Flagship Mobile SoC of 2020 का तीसरा और अंतिम नॉमिनी बना।
अब इतने टफ कंप्टिशन के बाद देखने वाली बात यह होगी कि जूरी का वोट किस ओर जाता है। खैर तब तक दूसरी कैटेगरीज के नॉमिनीज देख लेते हैं।
Mid-range Mobile SoC of 2020
इस साल मिड रेंज काफी कॉम्पेटेटिव रहा है। यहां क्वालकॉम को कड़ी टक्कर MediaTek चिपसेट से मिली है। जहां MediaTek ने दमदार गेमिंग का भरोसा दिया वहीं क्वालकॉम के चिपसेट ऑलओवर परफॉर्मेंस पर टिके थे। हालांकि MediaTek मिड सेग्मेंट में कई नए प्रोसेसर पेश किए लेकिन यहां Mediatek Helio G95 अपनी जगह बनाने में सफल रहा। यह प्रोसेसर पिछले साल लॉन्च Helio G90 का ही अपग्रेड था और यह अपग्रेड फोंस के परफॉर्मेंस में भी देखने को मिला। गेमिंग हो या फिर कैमरा हर जगह बदलाव दिख रहा था।
मिड सेग्मेंट में क्वालकॉम का धमाकेदार इंट्री रहा Qualcomm Snapdragon 765G की बदौलत। वैसे तो यह प्रोसेसर अपनी पावर के लिए जाना गया लेकिन इस साल सबसे ज्यादा चर्चा इसके 5जी कैपेबिलिटी को लेकर रही। इस प्रोसेसर ने कम रेंज में 5जी फोन की नींव रखी और इसके बाद से ही आशा बढ़ गई कि अब भारत में सस्ते 5जी फोन उपलब्ध होंगे। 5जी के अलावा अपने गेमिंग परफॉर्मेंस, कैमरा, बेंचमार्क स्कोर और बैटरी सेविंग क्षमता से भी इसने यूजर्स को इम्प्रेस किया।
वहीं इसी श्रेणी में तीसरा नाम भी क्वालकॉम का ही रहा। कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 732G को भारत में उतारा था सब मिड बजट सेग्मेंट में इसे काफी पसंद दिया गया।
इस तरह SoC सेग्मेंट के सभी नॉमिनीज आपने देख लिया अब बारी है रिजल्ट की तो आपको मालूम ही है कि 15 जनवरी को हम बड़ा धमाका करने वाले हैं।




















