7,000 रुपये के बजट में 10 फोन ​जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा

Join Us icon

यदि आप स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं तो जाहिर है कैमरे के शौकीन होंगे। जहां भी कुछ अच्छा दिखा उसकी तस्वीर ले लेते हैं। पंरतु यदि स्मार्टफोन के लिए बजट कम हो तो आप थोड़े मायूस हो जाते हैं कि शायद इसमें अच्छा कैमरे वाला फोन न मिले जबकि ऐसा नहीं है। ​कम बजट में भी आप शानदार कैमरे वाला फोन ले सकते हैं। आगे हमनें 7,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 10 फोन की जानकारी दी है जिनमें 13-मेगापिक्सल का ताकतवर कैमरा है।

लाइफ वाटर 3
lyf-water-3 91Mobiles
हाल में रिलायंस डिजिटल ने लाइफ वाटर 3 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया है। यह फोन हर मामले में शानदार है और कैमरा भी कम नहीं है। लाइफ वाटर 3 में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन के दोनों स्लाट में आप 4जी का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर 2जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें कार्ड सपोर्ट है। आप 32जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 6,599 रुपये है।

5.7-इंच की क्वाडएचडी प्लस डिसप्ले से लैस हो सकता है एलजी जी6

यू यूरेका प्लस
yu-yureka-plus 91Mobiles
यह फोन भी बेहद ताकतवर है और कैमरा भी दमदार है। यू यूरेका प्लस में 5.5-इंच का फुल-एचडी (1080×1920 पिक्सल) आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन को स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट्स ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2 जीबी का रैम 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यूरेका प्लस में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 3जी के साथ 4जी का लाभ ले सकते हैं। भारतीय बाजार में यह फोन 6,500 रुपये में उपलब्ध है।

पैनासोनिक पी55 नोवो
panasonic-p55 91Mobiles
पैनासोनिक के पास भी कम बजट में 13-मेगापिक्सल वाला फोन उपलब्ध है। पिछले साल कंपनी ने पी55 नोवो को पेश किया था। हालांकि उस वक्त यह महंगा था लेकिन अब कम बजट में उपलब्ध है। पी55 नोवो में 5.3-इंच का अल्ट्रा एचडी आईपीएस डिसप्ले है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें 2जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। इसके साथ ही 32जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे को कंपनी ने तीन (ट्रिपल फ्लैश) फ्लैश से लैस किया है। इसके अलावा सेल्फी कैमरे के साथ भी एलईडी फ्लैश दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ है लेकिन 4जी एलटीई नहीं है।

फोन बैटरी जल्दी हो रही है खत्म, जानें कैसे करें उसे ठीक

माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 4जी
micromax-mega 91Mobiles
माइक्रोमैक्स का कैनवस मेगा 4जी भी शानदार है। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट उपलब्ध है। माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 4जी में 5.5-इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह फोन दोहरा सिम आधारित है और इसमें 4जी सपोर्ट भी है। मीडियाटेक एमटी 6735 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में 32जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी वाईफाई के साथ 4जी भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इंटेक्स क्लाउड 4जी स्टार
intex-cloud 91Mobiles
इंटेक्स क्लाउड 4जी स्टार भी एक बेहतर डिवाइस है। इंटेक्स एक्वा क्लाउड 4जी स्टार में 5.0-इंच की एचडी स्क्रीन है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप आधारित यह डिवाइस मीडियाटेक एमटी 6735 चिपसेट पर कार्य करता है और 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया इसके साथ ही फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 13-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है जबकि 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में 4जी सपोर्ट है। वहीं पावर बैकअप के लिए इंटेक्स क्लाउड 4जी स्टार में 2,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया के स्मार्टफोन में होगा एआई असिस्टेंट ‘विकी’

शाओमी रेडमी 3एस
xiaomi-redmi-3s-prime-design 91Mobiles
पिछले साल के बेहतरीन फोन में से एक शाओमी रेडमी 3एस को मान सकते हैं। इस फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी है। शाओमी रेडमी 3एस में 5-इंच की 720×1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाली एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें एड्रीनो 505 जीपीयू है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 3एस में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। य​ह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

लाइफ वाटर 10
lyf-water-10 91Mobiles
कम बजट में दमदार कैमरा सेग्मेंट में लाइफ ब्रांड का दूसरा फोन वाटर 10 भी एक अच्छा आॅप्शन है। इस फोन में 5.0 इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीडियाटेक एमटी 6753 चिपसेट पर आधारित है और फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम मैमोरी है और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। इसके साथ ही 64जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्स्ल का रियर कैमरा उपलब्ध है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्स्ल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,300 एमएएच की बैटरी है।

लाइफ वाटर 1
lyf-water-1
रिलायंस ने पिछले साल वाटर 1 स्मार्टफोन को पेश किया था। उस वक्त इस फोन को 17,399 रुपये में पेश किया गया था लेकिन अब यह 7,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध है। फोन के स्पेसिफिकेशन भी काफी अच्छे हैं। इस फोन में 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 ​चिपसेट पर आधारित है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का मेन और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है।

इंटेक्स एक्वा एस7
intex-aqua-s7
इस फोन को भारतीय बाजार में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह 7,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है। फोन के स्पेसिफिकेशन बहुत अच्छे हैं। इंटेक्स एक्वा एस7 में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है और यह फोन मीडियाटेक एमटी 6735 चिपसेट पर आधारित है। फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कूलपैड नोट 3 लाइट
coolpad-note-3-lite
कूलपैड के पास भी कम बजट में अच्छा कैमरा फोन है। कंपनी ने कुछ माह पहले नोट 3 लाइट स्मार्टफोन को पेश किया था। इस फोन में फोन में 5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है और यह मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट आधारित है। इसमें 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी मैमोरी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं वीडियो काॅलिंग और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।