
Xiaomi ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Mi MIX 4 5G फोन को लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल फोन कंपनी की ओर से फिलहाल शाओमी की होम मार्केट यानी चीन में उतारा गया है जो शानदार लुक के साथ ही ताककवर स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन under-display selfie camera, 120W fast charging और 12GB RAM और पावरफुल Qualcomm Snapdragon 888+ चिपसेट सपोर्ट करता है।
Xiaomi Mi MIX 4 5G फोन का price
सबसे पहले फोन की कीमत की ही बात करें तो शाओमी ने अपने इस नए मोबाइल को 4 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत RMB 4,999 है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 57,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन का दूसरे वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत RMB 5,299 यानी इंडियन करंसी अनुसार 60,800 रुपये के करीब है।
Xiaomi Mi MIX 4 5G फोन के अन्य दो मॉडल 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ आए हैं। पहले वेरिएंट में जहां 12GB RAM के साथ 256GB Storage दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस RMB 5,799 और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम RMB 6,299 है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 66,500 रुपये और 72,500 रुपये के करीब है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 में फिर हुआ ब्लास्ट, सरकारी अफ़सर के हाथ में फटा वनप्लस स्मार्टफोन
Xiaomi Mi MIX 4 की स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी मी मिक्स 4 5जी फोन फोन को 6.67 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए बेहद ही मजबूत कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। वहीं स्क्रीन के नीचे मौजूद सेल्फी कैमरे की वजह से विजिबलिटी पर फर्क न पड़े इसके लिए Mi MIX 4 डिसप्ले को 400ppi से लैस किया गया है।
Xiaomi Mi MIX 4 5G फोन को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो लेटेस्ट मीयूआई वर्ज़न के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस शाओमी फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888प्लस चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 660 जीपीयू सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप कीलर को LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। यह भी पढ़ें : नोकिया ला रही है इंडिया में अपना पहला 5G फोन Nokia XR20, मजबूती होगी ऐसी कि झेल जाए पानी और पत्थर
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शाओमी मी मिक्स 4 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.33 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ ओआईएस व 50एक्स ज़ूम की क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 20 मेगापिक्सल का अंडर-डिसप्ले फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Xiaomi Mi MIX 4 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। वहीं वायरलेस तरीके से चार्ज करने के लिए इस फोन को 50वॉट वायलेस तकनीक से भी लैस किया गया है। Harmon Kardon स्पीकर्स के साथ ही यह फोन IP68 रेटिंग सर्टिफाइड है जिसे Ceramic White, Ceramic Black और Ceramic Gray कलर में बाजार में उतारा गया है।
























