जुलाई में लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट: आएंगे नए Nothing, OnePlus, Samsung, Vivo और OPPO मोबाइल्स

Join Us icon

2025 आधा बीत चुका है और अब जुलाई महीने के साथ साल का सेकेंड हाफ शुरू हो रहा है। मानसून में बारिश की झड़ी के साथ ही मोबाइल मार्केट में भी नए स्मार्टफोंस की बरसात होने जा रही है। मजे की बात है कि इस बार हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले Flagship Mobiles की भी भरमार है। सिर्फ इतना ही नहीं नए Foldable phones भी आ रहे हैं। Nothing, OnePlus, Samsung, Vivo, Motorola और Tecno जैसे ब्रांड्स के नए मोबाइल फोन जुलाई में लॉन्च हो रहे हैं जिनकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

जुलाई में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन

Nothing Phone (3)

जुलाई की शुरुआत नथिंग फोन (3) से होगा जो 1 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। यह फोन का ग्लोबल ईवेंट होगा जिसके मंच से मोबाइल पूरी ​दुनिया में दस्तक देगा। पहले वालों की ही तरह यह नथिंग फोन भी ट्रांसपेरेंट डिजाइन पर बनाया जाएगा। इसमें कस्टमाइजेबल Glyph Matrix मिलेगा और डिजाइन में LED लाइट्स लगी होगी। यह मोबाइल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 12GB RAM पर लॉन्च हो सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह स्मार्टफोन 40 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है।

nothing-phone-3-first-render-leked

OnePlus Nord 5

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन 8 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इसका रेट 30 हजार रुपये की रेंज में रखा जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन को 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इस मोबाइल में 16MP Selfie कैमरा के साथ 50MP OIS डुअल ​रियर कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए नोर्ड 5 5जी फोन को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही तगड़ी 6,650mAh बैटरी से भी लैस किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 5

8 जुलाई को वनप्लस नोर्ड 5जी के साथ वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन भी इंडिया में लॉन्च होगा। चर्चा है कि इस मोबाइल का प्राइस 25 हजार से 30 हजार रुपये के बीच मिल सकता है। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 8GB RAM पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट और 50 मेगापिक्सल बैक कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,200mAh Battery मिल सकती है।

OPPO Reno 14

ओपो रेनो 14 5जी फोन जुलाई के पहले सप्ताह में ही भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है जो Mediatek Dimensity 8350 प्रोसेसर पर रन करता है। इस 5जी फोन में 6.59-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो Crystal Shield Glass से प्रोटेक्टेड है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+50MP+8MP बैक कैमरा और 50MP Selfie कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000mAh दी गई है। उम्मीद है यही स्पेसिफिकेशन्स इंडियन मॉडल में भी मिलेगी।

oppo-reno-14-reno-14-pro-design-configurations-confirmed

OPPO Reno 14 Pro

ओपो रेनो 14 प्रो भी इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। यह मोबाइल Mediatek Dimensity 8450 चिपसेट के साथ एंट्री ले सकता है जिसमें 12GB RAM मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है और तीनों ही सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं। इसी तरह फ्रंट पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह ओपो मोबाइल 6.83-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस तगड़ी 6,200mAh Battery दी गई है।

samsung-galaxy-z-flip-7-bis-certification-india-launch-soon

Samsung Galaxy Z Flip 7 और Flip7 FE

9 जुलाई को Samsung Galaxy Unpacked ईवेंट है जिसमें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 7 और फ्लिप7 एफई लॉन्च किए जाने की चर्चा है। सामने आए लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार Z Flip 7 में Exynos 2500 चिपसेट और Flip 7 SE में Exynos 2400e प्रोसेसर मिल सकता है। ये मोबाइल सबसे नए Android 16 ओएस पर लाए जा सकते हैं जिनमें One UI 8 मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इन मुड़ने वाले मोबाइल में 12MP डुअल कैमरा और 10MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए ज़ेड फ्लिप 7 में 4,174mAh बैटरी और ज़ेड फ्लिप 7 एफई में 3,700mAh बैटरी मिल सकती है।

samsung-galaxy-z-fold-7-bis-india-launch-soon

Samsung Galaxy Z Fold 7

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 7 9 जुलाई को लॉन्च होगा। इसे क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिल सकती है। लीक्स की मानें तो फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोल्ड फोन में 200MP कैमरा मिल सकता है। वहीं पवार बैकअप के लिए Samsung Galaxy Z Fold 7 को 4,272mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। बताते चलें ​कि इस बार कंपनी Galaxy Z Fold 7 Ultra स्मार्टफोन भी इंडिया में लॉन्च कर सकती है।

Vivo X Fold 5 और Fold 5 Pro

सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए वीवो भी अपना मुड़ने वाला मोबाइल एक्स फोल्ड 5 लेकर आ रही है। जुलाई महीने में यह भारत में लॉन्च हो जाएगा। यह बेहद ही पतला फोल्ड फोन होगा जिसकी थिकनेस सिर्फ 9.3mm बताई गई है। मोबाइल में 8T LTPO पैनल पर बनी 8.03-इंच की मेन स्क्रीन और 6.53-इंच कवर स्क्रीन मिल सकती है। चर्चा है कि इसे Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जाएगा और Vivo X Fold 5 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 90W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग से लैस 6,000 बैटरी दी जा सकती है।

Vivo X200 FE

वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो इंडियन मार्केट में मौजूद है और अब जुलाई में एक्स200 एफई भारत में लॉन्च होने वाला है। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले चुका है जो 12GB RAM और MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर की ताकत से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Carl Zeiss वाले 50MP IMX921 + 50MP super telephoto सेंसर दिए गए हैं और सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह कॉम्पैक्ट 5जी फोन 6.31-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,500mAh बैटरी दी गई है।

Ai+ Pulse और Ai+ Nova

8 जुलाई को इंडिया में नया स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ एंट्री ले रहा है जिसकी अगुवाई माधव सेठ कर रहे हैं। इस दिन कंपनी दो मोबाइल फोन Ai+ Pulse 5G और Ai+ Nova 5G लॉन्च होंगे। अभी तक सामने आई डिटेल्स के अनुसार ये लो बजट स्मार्टफोन होंगे जिसमें 50MP AI Camera मिलेगा। दोनों ​डिवाइस में वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन मिलेगी। गौरतलब है कि ये दोनों एआई+ स्मार्टफोन NxtQuantum OS पर काम करेंगे। वहीं बड़े मॉडल में 6GB RAM + 128GB storage दी जाएगी।

Moto G96 5G

मोटो जी96 5जी इंडिया लॉन्च कंफर्म हो चुका है और यह मोबाइल भी जुलाई में भारतीय बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। लीक में इसकी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है जिसके मुताबिक यह मोबाइल 12GB RAM और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करेगा। इस फोन में 6.67-इंच की 144Hz curved pOLED स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP डुअल रियर और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। लीक के अनुसार यह फोन 68W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,500mAh बैटरी सपोर्ट करेगा।

motorola-moto-g86-g86-power-launched-globally-price-specifications

Moto G86 Power 5G

मोटो जी86 पावर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है जो इसी महीने भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM के साथ MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल बाजार में यह मोबाइल 6,720mAh बैटरी और 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आया था। वहीं स्मार्टफोन में 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP LYT600 OIS कैमरा और 32MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। बताते चलें कि यह मोटोरोला 5जी फोन IP68+IP69 और MIL-STD 810H सर्टिफाइड है।

Tecno Pova 7 5G सीरीज

टेक्नो टीज़ कर चुकी है कि वह इंडिया में अपनी ‘पोवा 7’ सीरीज ला रही है। इसमें Tecno Pova 7 और Pova 7 Pro के साथ Pova 7 Pro+ भी जोड़ा जा सकता है। फिलहाल इनके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स सामने नहीं आई है लेकिन कुछ सर्टिफिकेशन्स के आधार पर कहा जा सकता है कि ये पोवा 7 5जी फोन 8GB RAM के साथ MediaTek Dimensity 7300 पर पेश हो सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है।

Honor X9C 5G india launch confirm know details

Honor X9C 5G

कंपनी बता चुकी है कि ऑनर एक्स9सी 5जी फोन जुलाई में इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल महीने के दूसरे सप्ताह में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में तगड़ी 6,600mAh बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए Honor X9C 5G फोन में 108MP Camera मिलेगा जो AI फीचर्स से लैस होगा। यह मोबाइल 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की Curved AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here