
अप्रैल अपने अंतिम पड़ाव पर है और जाते-जाते मोबाइल मार्केट में बेहतरीन तोहफा देकर जाने वाला है। इस अप्रैल के आखिरी हफ्ते में इंडिया में नए और बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें CMF Phone 2 Pro और Motorola Edge 60 Pro शामिल हैं। अपकमिंग मोबाइल फोन की लिस्ट, उनकी अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। यहां हमने ग्लोबल टेक मंच पर पेश होने वाले स्मार्टफोन का भी जिक्र किया है।
CMF Phone 2 Pro
लॉन्च डेट – 28 अप्रैल
प्राइस – 18,999 रुपये (अनुमानित)
लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing अपने सब-ब्रांड ‘सीएमएफ’ के तहत दूसरा फोन 28 अप्रैल को पेश करेगी। सीएमएफ फोन 2 प्रो मिड बजट डिवाइस होगा जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। इस स्टार्टिंग प्राइस 18,999 रुपये और टॉप वेरिएंट का रेट 20,999 रुपये हो सकता है। कंपनी की ओर से खुलाया किया जा चुका है कि यह सीएमएफ फोन MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा।
CMF Phone 2 Pro 5G फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस 6.7-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 50MP मेंन सेंसर और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस शामिल रहेगा। लीक के अनुसार इस फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,100एमएएच बैटरी दी जा सकती है।
Motorola Edge 60 Pro
लॉन्च डेट – 30 अप्रैल
प्राइस – 28,999 रुपये (अनुमानित)
मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले चुका है और अब 30 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इस मोबाइल की प्राइस रेंज 30 हजार रुपये तक रहने की उम्मीद है। हो सकता है कि कंपनी इसे 28,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध करा दें। गौरतलब है कि विदेश में यह फोन MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यही चिपसेट इंडिया में लाया जा सकता है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Motorola Edge 60 Pro 12GB RAM वाला 5G फोन होगा। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए यह मोटोरोला मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP LYT700C OIS सेंसर + 50MP Ultra wide + 10MP telephoto सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 50MP Selfie कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.7-इंच की 1.5के क्वॉड-कर्व्ड पीओएलइडी डिस्प्ले मौजूद है।
iQOO Z10 Turbo series
लॉन्च डेट – 28 अप्रैल
प्राइस – 22,999 रुपये (अनुमानित)
आइकू ज़ेड10 टर्बो सीरीज 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगी जिसमें iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro लाए जाएंगे। यहां इन फोंस का जिक्र इसलिए जरूरी है, क्योंकि ये मोबाइल अगले महीने भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकते हैं। ज़ेड10 टर्बो ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जो 7620mAh Battery सपोर्ट करेगा। अभी तक इतनी बड़ी बैटरी किसी भी आइकू फोन में नहीं दी गई है।
वहीं iQOO Z10 Turbo Pro में 7,000mAh Battery मिलेगी जिसके साथ 120W सुपर-फास्ट फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। ज़ेड10 टबो मॉडल जहां मीडियाटेक के Dimensity 8400 चिपसेट पर लाया जाएगा वहीं टर्बो प्रो में क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। इन दोनों फोंस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले दी जाएगी।























