इस सप्ताह लॉन्च होगा 7000mAh बैटरी वाला फोन, जानें डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/Motorola-G67-Power-5G-geekbench-specs.jpg

नवंबर का महीना इंडिया मोबाइल इंडस्ट्री के लिए कमाल साबित होगा। इस महीने कई नए फ्लैगशिप फोन भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे जिनकी पूरी डिटेल (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं। पूरा महीना बड़े लॉन्च लेकर आएगा लेकिन नवंबर की शुरुआत कुछ धीमी ही रहेगी। महीने के पहले सप्ताह में यानी 1 नवंबर से 7 नवंबर के बीच अभी सिर्फ एक ही स्मार्टफोन की लॉन्च डेट सामने आई है जो Moto G67 Power होगा। इसकी विस्तृत जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G67 Power

लॉन्च डेट – 5 नवंबर

मोटो जी67 पावर 5जी फोन 5 नवंबर की दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में अनाउंस किया जाएगा। इस फोन की कीमत 15 हजार रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे 7000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। यह Silicon Carbon battery होगी जो कंपनी के दावेनुसार सिंगल चार्ज में 58 घंटे का बैकअप दे सकेगी। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी।

मोटो जी67 पावर क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 2 पर लॉन्च होगा जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। भारतीय यूजर्स इस फोन को 8GB RAM पर खरीद सकेंगे। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन मिलेगी। ग्राहकों को इसमें Google Gemini का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए Moto G67 Power के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक फ्लिकर लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश करेगी। फोन प्राइस के लिए 5 नवंबर का इंतजार करना होगा।

Lava Agni 4

लॉन्च डेट – तय नहीं

लावा मोबाइल्स अपना नया स्मार्टफोन अग्नि 4 इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से अभी फोन लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन चर्चा है कि शायद कंपनी फोन को इस सप्ताह पेश भी कर सकती है। यह मिडबजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 20 से 25 हजार रुपये के करीब हो सकती है। रियर कैमरा मॉड्यूल की वजह से Lava Agni 4 की लुक iPhone Air जैसा बताई जा रही है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स की मानें तो इसे मीडियाटेक के Dimensity 8350 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए मोबाइल फोन में 7,000mAh battery दी जा सकती है। लावा अग्नि 4 5जी फोन को 6.78-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

नोट : इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन की अन्य जानकारी सामने आते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।