
कम कीमत में ब्रांडेड मोबाइल और लेटेस्ट फोन खरीदना चाहते हैं तो अप्रैल का महीना आपके लिए कई शानदार ऑप्शन्स लेकर आ रहा है। इस सप्ताह 7 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच आधा दर्जन स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं। इसमें कुछ मॉडल जहां 20 से 25 हजार रुपये के बीच आएंगे, तो साथ ही आपको 10 हजार से 15 हजार की रेंज में भी बढिया फोन मिलने वाले हैं। इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले नए मोबाइल फोन की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन
LAVA Bold 5G
लॉन्च डेट – 8 अप्रैल
प्राइस – 10,499 रुपये (अनुमानित)
इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा इंटरनेशनल 8 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारेगी। यह सस्ता 5जी फोन होगा जिसे 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 4GB, 6GB और 8GB RAM सपोर्ट करेगा। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा बोल्ड 5जी फोन में 6.67-इंच की 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP AI Sony बैक कैमरा और 16MP Selfie कैमरा दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी मिलेगी।
realme NARZO 80x 5G
लॉन्च डेट – 9 अप्रैल
प्राइस – 13,499 रुपये (अनुमानित)
इस सप्ताह रियलमी कंपनी भारत में अपनी नई नारज़ो सीरीज पेश करेगी। 9 अप्रैल को सस्ता स्मार्टफोन नारज़ो 80एक्स पेश होगा। फिलहाल इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तो समने नहीं आए हैं लेकिन लीक्स की मानें तो यह 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। Narzo 80x 5G फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर पेश किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000एमएएच बैटरी मिल सकती है।
realme NARZO 80 Pro 5G
लॉन्च डेट – 9 अप्रैल
प्राइस – 19,999 रुपये (अनुमानित)
9 अप्रैल को रियलमी नारज़ो 80 प्रो भारत में लॉन्च होगा। यह एक गेमिंग फोन है जिसमें 6050mm² लार्ज वीसी कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। कंपनी ने बता दिया है इस फोन में BGMI को 90fps पर खेला जा सकेगा और साथ ही 2500Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट भी मिलेगी। यह मोबाइल 8GB RAM के साथ मिलकर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं यूजर्स को इस मोबाइल में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस वाली कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन मिलेगी।
Vivo V50e
लॉन्च डेट – 10 अप्रैल
प्राइस – 26,999 रुपये (अनुमानित)
वीवो वी50ई 10 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह मिडरेंज मोबाइल होगा जिसका कैमरा खास होगा। फिलहाल इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आए हैं लेकिन लीक्स के अनुसार यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर पेश किया सकता है। Vivo V50e को 6.77-इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग और 5,600mAh बैटरी मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस वीवो 5जी फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।
iQOO Z10
लॉन्च डेट – 11 अप्रैल
प्राइस – 19,999 रुपये (अनुमानित)
5जी फोन आइकू ज़ेड10 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। यह भी मिड बजट डिवाइस होगा जिसकी कीमत 20 हजार रुपये के करीब होने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि यह इंडिया का पहला 7,300mAh बैटरी वाला फोन होगा। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी। लीक की मानें तो इस मोबाइल को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। iQOO Z10 5G स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5के ओएलइडी स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।
iQOO Z10x
लॉन्च डेट – 11 अप्रैल
प्राइस – 14,999 रुपये (अनुमानित)
11 अप्रैल को आइकू ज़ेड10 के साथ आइकू ज़ेड10एक्स 5जी फोन भी इंडिया में लॉन्च होगा। यह सस्ता 5जी मोबाइल फोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। कंपनी का दावा है कि यह सेग्मेंट का सबसे तेज मोबाइल फोन बनेगा जो 7.2 लाख से भी ज्यादा का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर प्राप् कर चुका है। वहीं ब्रांड द्वारा यह खुलासा भी कर दिया गया है कि ज़ेड10 की तरह iQOO Z10x में भी बड़ी व ताकतवर बैटरी दी जाएगी। यह 5जी फोन 6,500mAh battery के साथ बाजार में लाया जा रहा है।


























