अपकमिंग मोबाइल फोन: इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये आधा दर्जन नए स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

इंडियन मोबाइल इंडस्ट्री के लिए यह महीना काफी खास साबित हो रहा है। अभी तक नवंबर में तकरीबन आधा दर्जन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं जिनमें फ्लैगशिप OnePlus 15, realme GT 8 Pro और OPPO Find X9 Pro भी शामिल हैं। यह महीना जाते जाते भी मोबाइल बाजार को बड़ा तोहफा देने वाला है। इस सप्ताह 24 नवंबर से 30 नवंबर के बीच कई नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होंगे। iQOO, Nothing और Motorola जैसे ब्रांड्स नए फोन लेकर आएंगे। इस हफ्ते लॉन्च होने वाले मोबाइल की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Moto G57 Power
लॉन्च डेट – 24 नवंबर
इस हफ्ते की शुरुआत मोटो जी57 पावर के साथ होगी। यह फोन 24 नवंबर को लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट पर फोन प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। यह दुनिया का पहला Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर वाला फोन बनकर आ रहा है। इंडिया में इसे 8GB RAM पर बेचा जाएगा। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT600 सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Moto G57 Power में यूजर्स को 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इस मोटोरोला मोबाइल में MIL-810H ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलेगी।
iQOO 15
लॉन्च डेट – 26 नवंबर
आइकू 15 फ्लैगशिप फोन 26 नवंबर को स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगा है। आइकू 15 32एमपी सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। AI की पावर से लैस यह मोबाइल Origin OS 6 पर काम करेगा।
Nothing Phone 3a Lite
लॉन्च डेट – 27 नवंबर
नथिंग फोन 3ए लाइट 27 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इसके बैक पैनल पर Glyph Light और साइड पैनल पर Essential Key लगाई गई है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर पर काम करता है जो इंडिया में 8जीबी रैम पर बिकेगा। इस फोन 6.77-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए Nothing Phone (3a) Lite 5G फोन 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है।
POCO F8 Pro
लॉन्च डेट – 26 नवंबर (चीन)
पोको एफ8 सीरीज 26 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च होगी। सीरीज का प्रो मॉडल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage मिलेगी। लीक की मानें तो पोको एफ8 प्रो 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट रिफ्रेश रेट वाली 6.59-इंच की 2K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50एमपी मेन + 50एमपी periscope telephoto + 8एमपी अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। लीक के अनुसार पोको एफ8 प्रो 6210mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है।
POCO F8 Ultra
लॉन्च डेट – 26 नवंबर (चीन)
26 नवंबर को पोको एफ8 अल्ट्रा ग्लोबल मार्केट में कदम रखेगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के सबसे एडवांस और ताकतवर मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार इस स्मार्टफोन में VisionBoost D8 चिप भी लगाई जाएगी जो AI-Boosted Ultra Clarity का सपोर्ट देगी। इसमें 5X ज़ूम की क्षमता वाला Telephoto लेंस लगाया जा सकता है। वहीं लीक के अनुसार पोको एफ8 अल्ट्रा में पावर बैकअप के लिए 6,500mAh बैटरी दी जा सकती है। POCO F8 Ultra इंडियन मार्केट में किस दिन लॉन्च होगा इस बारे में कुछ पुख्ता डिटेल्स सामने नहीं आई है।
Honor 500 series
लॉन्च डेट – 24 नवंबर (चीन)
ऑनर 500 सीरीज 24 नवंबर को चीन में दस्तक दे रही है जिसमें Honor 500 और Honor 500 Pro लॉन्च होंगे। लीक की मानें तो प्रो मॉडल कोे 16GB RAM के साथ Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं ऑनर 500 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए सीरीज में 8000mAh बैटरी मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए सीरीज को 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Honor 500 Pro में 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। चर्चा है कि सीरीज के दोनों फोन 6.55-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकते हैं।