अपकमिंग मोबाइल फोन नवंबर: देखें इस महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की लिस्ट और डिटेल्स

मौसम में मीठी-मीठी ठंड घुलने लगी है। लेकिन वहीं दूसरी ओर अपकमिंग मोबाइल फोंस को लेकर भारतीय बाजार में गर्माहट बढ़ती जा रही है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नवंबर का महीना लंबे समय तक याद रखा जाएगा, क्योंकि यही वो समय है जब सबसे पावरफुल प्रोसेसर वाले फोन भारत में लॉन्च होंगे। यह महीना फ्लैगशिप फोंस के नाम रहेगा। OnePlus, iQOO, realme, Vivo और OPPO सभी कंपनियां अपनी ताकत का प्रदर्शत करते हुए हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन ला रही है। नवंबर महीने में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन (Upcoming phone in november 2025) की लिस्ट और डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Moto G67 Power
मोटोरोला जी67 पावर 5जी फोन 5 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा जिसकी कीमत 15 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh battery दी गई है जिसके साथ 30W चार्जिंग मौजूद है। यह मोबाइल Snapdragon 7s Gen 2 पर काम करता है जो 8GB RAM पर बिकेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। Moto G67 Power 5G फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर यूजर्स को कोर्निंग Gorilla Glass 7i मिलेगी।
OnePlus 15
वनप्लस 15 5जी फोन 13 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा जो देश का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन बन सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 120W SuperVOOC वायर्ड और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 7,300mAh Battery दी गई है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT700 + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो + 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 32MP Selfie सेंसर मौजूद है। इसमें 165Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस 6.78-इंच 1.5K स्क्रीन दी गई है। वनप्लस 15 IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ इंडिया आएगा।
Wobble 1 5G
19 नवंबर को इंडिया में एक नए स्मार्टफोन ब्रांड की एंट्री हो रही है। भारती कंपनी Indkal Technologies अपना खुद का मोबाइल फोन लेकर आ रही है। इसका नाम Wobble 1 5G हो सकता है। लीक्स की मानें तो यह मोबाइल 2.6GHz MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर लॉन्च होगा। इसमें 8GB RAM के साथ 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Wobble Smartphone पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगा। इसे 15 हजार से 20 हजार के प्राइस बजट में लाए जाने की उम्मीद है।
Nothing Phone (3a) Lite
नथिंग फोन (3ए) लाइट इंग्लैंड में लॉन्च हो चुका है जो अब इस महीने भारतीय बाजार में भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला फोन है जिसमें Essential Key और Glyph लाइट भी लगाई गई है। यह मोबाइल Nothing OS 3.5 के साथ मिलकर Dimensity 7300 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Nothing Phone (3a) Lite 5G फोन में 6.77-इंच की एफएचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन की कीमत 18 हजार रुपये के करीब होने की उम्मीद है।
Lava Agni 4
लावा मोबाइल्स अपना नया स्मार्टफोन अग्नि 4 इसी महीने में इंडिया में लॉन्च करेगी। इस मिडबजट स्मार्टफोन की कीमत 20 से 25 हजार रुपये के करीब हो सकती है। रियर कैमरा मॉड्यूल की वजह से Lava Agni 4 बैक साइड से कुछ हद तक iPhone Air जैसा दिखेगा। लीक्स की मानें तो इसे मीडियाटेक के Dimensity 8350 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए मोबाइल फोन में 7,000mAh battery दी जा सकती है। लावा अग्नि 4 5जी फोन को 6.78-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
iQOO 15
फ्लैगशिप स्मार्टफोन आइकू 15 इंडिया में 26 नवंबर को लॉन्च होगा। इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 चिपसेट मिलेगा। इसमें 100X Zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50एमपी Sony IMX921 OIS सेंसर, 50एमपी अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50एमपी 3x Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट पर 32एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। आइकू 15 5जी फोन 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले मिलेगी।
OPPO Find X9
ओपो फाइंड एक्स9 सीरीज ग्लोबली लॉन्च हो चुकी है और अब नवंबर में इंडिया में पेश होगी। सीरीज के बेस मॉडल की बात करें तो Find X9 डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6.59-इंच 1.5K फ्लैट OLED स्क्रीन दी गई है। ग्राहकों को फोन में पावर बैकअप के लिए 80W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 7025mAh बैटरी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए ओपो फाइंड एक्स9 5जी फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT808 OIS सेंसर, 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 32MP Sony IMX615 सेल्फी मौजूद है।
OPPO Find X9 Pro
फाइंड एक्स9 प्रो भी नवंबर में इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी इसे भी Dimensity 9500 पर लाएगी जिसके साथ ओपो Trinity Engine भी मिलेगा। इस मोबाइल में 6.78-इंच 2K AMOLED स्क्रीन दी गई है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 7,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं चार्जिंग के लिए 80W SUPERVOOC वायर्ड, 50W AIRVOOC वायरलेस और 10W Reverse चार्जिंग मिलती है। यह 200MP कैमरा वाला ओपो मोबाइल है जिसमें 50MP Sony LYT828 OIS सेंसर और 50MP Ultra-Wide एंगल लेंस भी मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए भी 50MP कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फ्लैगशिप ओपो फोन को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाएगी।
Vivo X300
ओपो फाइंड एक्स9 सीरीज को टक्कर देने वीवो एक्स300 सीरीज भी इंडिया आ रही है। इस सीरीज के बेस मॉडल Vivo X300 5G फोन को Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसमें 16GB RAM मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,040mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल 6.31-इंच 1.5K BOE Q10+ OLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 200एमपी Samsung HPB सेंसर + 50एमपी LYT602 periscope telephoto लेंस + 50एमपी Samsung JN1 सेंसर वाला बैक कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo X300 Pro
वीवो एक्स300 प्रो कंपनी का सबसे पावरफुल फोन होगा जो नवंबर में भारत में लॉन्च होगा। इसमें भी यूजर्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। इस वीवो फोन में 6.78 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसे Armor Glass की प्रोटेक्शन प्राप्त है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT828 + 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा + 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50MP Selfie सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6510mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड, 40W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी।
Realme C85
नवंबर में सस्ता रियलमी फोन सी85 भी भारत में लॉन्च हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये के करीब रखे जाने की उम्मीद है। अगर लीक्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 6000mAh Battery पर लाया जा सकता है जिसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इंडिया में इसे 4GB और 6GB RAM लाए जाने की उम्मीद है। वहीं फोन में 128जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। लीक के अनुसार इस लो बजट रियलमी फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली IPS LCD स्क्रीन दी जाएगी।
Realme C85 Pro
रियलमी सी85 प्रो 5जी फोन दक्षिण एशियाई देशों में टीज़ हो रहा है जो नवंबर में इंडियन मार्केट में भी उतारा जा सकता है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे 7,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं साथ ही इस स्मार्टफोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। यह वॉटरप्रूफ फोन IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। लीक के मुताबिक Realme C85 Pro Snapdragon 685 प्रोसेसर पर काम करेगा जिसके साथ 8GB RAM और 256GB storage मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 50MP camera दिया जाएगा वहीं फोन में 6.8-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिल सकती है।
Philips Smartphone
टेक कंपनी फिलिप्स लाइट, होम अप्लायंस और फीचर्स फोंस के बाद अब स्मार्टफोन जगत में भी कदम रखने जा रही है। अक्टूबर खत्म होने से पहले ही कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में Philips Smartphone भी लॉन्च करेगी। कंपनी ने घोषणा की है कि एक साथ दो नए स्मार्टफोन लाए जाएंगे। कंपनी की ओर से अभी अपकमिंग स्मार्टफोंस के नाम, लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन हमें उम्मीद है कि कंपनी इन्हें नवंबर महीने में मार्केट में उतार सकती है। वहीं अनुमान के अनुसार ये मिड बजट फिलिप्स स्मार्टफोन होंगे जिनकी कीमत 25 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है।
नोट : जैसे-जैसे हमें नए स्मार्टफोंस की जानकारी मिलेगी या फिर उपरोक्त मोबाइल्स की लॉन्च डेट सामने आएगी, इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा।