
अप्रैल का महीना इंडियन मोबाइल मार्केट के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। आधे महीने में ही 10 से ज्यादा नए फोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं। वहीं अब आने वाला सप्ताह भी आधा दर्जन नए स्मार्टफोन मार्केट में लेकर आ रहा है। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच 6 नए मोबाइल फोन भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। इन अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च डेट सहित इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन
Redmi A5
लॉन्च डेट – 15 अप्रैल
प्राइस – 7,999 रुपये (अनुमानित)
इस सप्ताह की शुरुआत एंट्री लेवल स्मार्टफोन रेडमी ए5 से होने जा रही है जिसे 8 हजार से कम रेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल फोन यूनिसोक टी7250 चिपसेट और पर लाया जा सकता है। यह सस्ता रेडमी फोन 32 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ एंट्री ले सकता है। Redmi A5 में 6.88-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,200एमएएच बैटरी और 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।
Motorola Edge 60 Stylus
लॉन्च डेट – 15 अप्रैल
प्राइस – 23,999 रुपये (अनुमानित)
इस मोबाइल में Stylus Pen दिया जाएगा। कंपनी ने बता दिया है कि यह मोटोरोला 5जी फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करेगा और 8GB RAM सपोर्ट करेगा जिसकी कीमत 20 से 25 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। फोन में 6.67-इंच की 1.5k pOLED स्क्रीन दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP ट्रिपल रियर और 32MP Selfie कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी और 68W TurboPower मौजूद है। इस फोन में IP68 रेटिंग MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड मजबूती मिलेगी।
Acer Smartphone
लॉन्च डेट – 15 अप्रैल
प्राइस – 16,499 रुपये (अनुमानित)
लैपटॉप बनाने वाली टेक कंपनी एसर अब मोबाइल मार्केट में कदम रख रही है जिसके लिए Indkal Technologies से साझेदारी की गई है। फिलहाल नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन यह तय माना जा सकता है कि कंपनी कम से कम 2 नए मोबाइल फोन लॉन्च करेगी। इन्हें मिड बजट में लाया जा सकता है जिनकी कीमत 15 हजार से 20 हजार के बीच रहने की उम्मीद है। चर्चा है कि Acer Smartphone को Acerone सीरीज में लाया जा सकता है। इन लो बजट मोबाइल फोन में 64MP Camera, Mediatek प्रोसेसर और 5000mAh Battery मिल सकती है।
Samsung Galaxy M56 5G
लॉन्च डेट – 16 अप्रैल
प्राइस – 32,999 रुपये (अनुमानित)
सैमसंग अपना मिडरेंज 5जी फोन गैलेक्सी एम56 18 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च करेगी जिसकी कीमत 30 हजार से अधिक होने की उम्मीद है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस मोबाइल को 12GB RAM के साथ Exynos 1480 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल OIS ट्रिपल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Samsung 5G फोन Vision Booster तकनीक से लैस sAMOLED+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग और 5,000एमएएच बैटरी मिल सकती है।
Infinix Note 50s 5G+
लॉन्च डेट – 18 अप्रैल
प्राइस – 12,999 रुपये (अनुमानित)
बीते दिनों Infinix Note 50x 5G+ लॉन्च करने के बाद अब कंपनी Infinix Note 50s 5G+ लेकर आ रही है जो ‘फोन अंडर 15000’ की लिस्ट में शामिल हो सकता है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह मोबाइल फोन 64MP Sony IMX682 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा तथा फ्रंट पर 13MP Selfie कैमरा दिया जाएगा। इनफिनिक्स नोट 50एस की सबसे बड़ी खूबी इसमें मौजूद Microencapsulation Technology वाला Scent-Tech फीचर है जिसके चलते फोन के बैक पैनल से खुशबू आएगी। इस फोन को 8जीबी रैम मेमोरी के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया जा सकता है।
Vivo T4 5G
लॉन्च डेट – तय नहीं
प्राइस – 21,999 रुपये (अनुमानित)
वीवो टी4 5जी फोन टीज़ किया जा चुका है और अब बस लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार है। यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन 7,300mAh Battery से लैस कर भारत में पेश किया जा सकता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। यह मोबाइल फोन quad-curved AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करेगा जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए Vivo T4 32MP Selfie कैमरा और 50MP OIS रियर कैमरा सपोर्ट कर सकता है।
























