इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: 200 MP कैमरा और 20000 रुपये से कम के Samsung 5G फोन होंगे लॉन्च

अक्टूबर के पहले दो सप्ताह में काफी अच्छे फोन देखने को मिले। इनमें vivo V80, vivo S2 FE और vivo x fold 6 जैसे बड़े फोन के साथ सेल्फी किंग नाम से मशहूर OPPO की F सीरीज भी लॉन्च हुई। कंपनी ने OPPO F35 5G और F35 Pro 5G जैसे मॉडल को भारत में पेश किया। वहीं, Samsung ने इस माह Galaxy F08 LTE, Galaxy M08 LTE और Galaxy A08 LTE मॉडल को भारत में उतारा। इसके अलावा Tecno Spark 50s 5G जैसे फोन भी लॉन्च हुए।
रही बात तीसरे सप्ताह की, तो यह बड़ा ही खास होने वाला है। इस बार जहां Samsung 20,000 रुपये से कम में 5G फोन लाने वाला है, जिसमें आपको 50 MP का ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं, OPPO साल का सबसे बड़ा फोन पेश करने वाला है, जिसमें 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरे होंगे। चलिए जानते हैं 18 से 24 अक्टूबर के बीच लॉन्च होने वाले इन फोन के बारे में।
Samsung Galaxy F70 5G
लॉन्च डेट – 18 अक्टूबर
इस सप्ताह की शुरुआत Samsung के फोन से होने वाली है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि 18 अक्टूबर को वह Galaxy F70 5G मॉडल को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसके लिए सैमसंग द्वारा एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें इस बात की भी जानकारी दी गई है कि फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होने वाली है।
जहां तक सैमसंग गैलेक्सी एफ70 5जी के स्पेसिफिकेशन की बात है, तो फोन में आपको 6.7-इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ सुपर AMOLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन सैमसंग के ही Exynos 1330 5G चिपसेट पर आ सकता है और इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 50MP का होगा, जबकि एक 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। इस प्राइस में फिलहाल तीन कैमरे वाले फोन बहुत कम हैं। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा होगा। रही बात पावर बैकअप की, तो फोन में 5,000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी।
OPPO Find X10
लॉन्च डेट – 22 अक्टूबर
OPPO Find X10 को कंपनी 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने वाली है। यह बेहद ही पावरफुल फोन है, जो मीडियाटेक के नए प्रोसेसर और नए एंड्रॉयड 17 के साथ लॉन्च होगा। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 6.59-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल सकता है। यह फोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80 वॉट के वायर्ड और 50 वॉट के वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
रही बात कैमरे की, तो OPPO Find X10 में 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ होगा। वहीं, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेगा। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
OPPO Find X10 Pro Max
लॉन्च डेट – 22 अक्टूबर
OPPO Find X10 Pro Max के साथ कंपनी इस साल का सबसे बड़ा फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाली है। इस फोन में आपको Hasselblad-ट्यून्ड 200MP का मेन कैमरा, 200MP वाइड, 200MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेगा।
दूसरे स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें, तो Find X10 Pro Max में 6.78-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगी, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ LTPO AMOLED पैनल और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स से लैस है। यह फोन MediaTek के Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर आधारित है, जो 2nm फैब्रिकेशन पर बना है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 8,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।