इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: आएंगे iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Motorola Edge 70 Fusion और realme Narzo Power

मार्च की शुरुआत हो गई है और महीने के पहले ही सप्ताह में कई नए मोबाइल फोन भारतीय बाजार में पेश होंगे। 1 मार्च से 7 मार्च के बीच फ्लैगशिप iPhone 17e सहित Nothing Phone (4a) और (4a) Pro, Motorola Edge 70 Fusion, realme Narzo Power और C83 5G फोन इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे। इस हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iPhone 17e
लॉन्च डेट – 4 मार्च
Apple अपनी ’17 सीरीज’ का सबसे सस्ता मोबाइल आईफोन 17ई 4 मार्च को पेश करेगी। इसे ग्लोबल मार्केट सहित इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा जिसका रेट 60 हजार रुपये के करीब होने की उम्मीद है। इसे Apple A19 चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसके साथ iOS 26.2 मिलेगा। iPhone 17e कंपनी का पहला ‘ई’ मॉडल वाला आईफोन बन सकता है जिसमें Dynamic Island डिस्प्ले दी जाएगी। यह 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.1-इंच स्क्रीन हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48-मेगापिक्सल बैक कैमरा और 18-मेगापिक्सल Center Stage Selfie कैमरा मिल सकता है। इसे 25W MagSafe सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।
Nothing Phone (4a)
लॉन्च डेट – 5 मार्च
ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला मोबाइल नथिंग फोन 4ए इस महीने इंडिया में लॉन्च हो रहा है। यह स्मार्टफोन भी Glyph LED लाइट्स पर पेश किया जाएगा। चर्चा है कि इस फोन को Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इसमें 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जिसपर 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। चर्चा है कि इसमें 70x तक का जूम मिल सकता है। इस फोन को 50वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
Nothing Phone (4a) Pro
लॉन्च डेट – 5 मार्च
नथिंग फोन 4ए प्रो 5 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। इस मोबाइल को 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। यह भी Glyph Matrix लाइटिंग सिस्टम पर लाया जाएगा जिसमें छोटी लाइट स्ट्रिप्स दिखेगी। इस मोबाइल को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 140x तक जूम वाला 50MP Sony कैमरा दिया जा सकता है। Nothing Phone (4a) Pro को यूनिबॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम पर लाया जा सकता है। इस मोबाइल की कीमत 40 हजार रुपये तक रखी जा सकती है।
realme Narzo Power
लॉन्च डेट – 5 मार्च
यह 10 हजार एमएएच बैटरी वाला फोन बनकर आएगा जिसे 10001mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बता दिया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर काम करेगा जिसके साथ Hyper Vision+ AI चिप भी मौजूद रहेगी। इसे 6.8-इंच की 1.5K Curved AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद रहेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट मिलेगा। फोन चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी।
Motorola Edge 70 Fusion
लॉन्च डेट – 6 मार्च
दिसंबर 2025 में 5.99mm थिकनेस वाला स्लीम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज में Motorola Edge 70 Fusion लेकर आ रही है जो 6 मार्च को लॉन्च होगा। इसे ताकतवर 7,000mAh बैटरी पर लाया जाएगा जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कंपनी ने बताया है कि मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली Quad curved AMOLED स्क्रीन पर लाया जाएगा जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT710 डुअल कैमरा दिया जाएगा और फ्रंट पर 32MP सेल्फी सेंसर मौजूद रहेगा।
realme C83 5G
लॉन्च डेट – 7 मार्च
रियलमी सी83 5जी फोन 7 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन हो सकता है। यह मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला मोबाइल होगा जिसे मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी पर पेश किया जाएगा। वहीं साथ ही IP64 रेटिंग भी मिलेगी। रियलमी ने अनाउंस कर दिया है कि यह स्मार्टफोन 7000mAh Battery पर लॉन्च होगा जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। इसमें Bypass charging और Reverse charging तकनीक भी मिलेगी। realme C83 5G फोन को 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा।
realme Note 80
लॉन्च डेट – 5 मार्च (इंडोनेशिया)
इस सप्ताह रियलमी अपना नया नोट फोन भी पेश करने वाली है जो 5 मार्च को इंडोनेशिया में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन को ArmorShell प्रोटेक्टेड बॉडी पर लाया जाएगा जो 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरखित रहेगा। यह डिवाइस -20°C से 50°C तक के तापमान को झेल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 6,300mAh बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। realme Note 80 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की HD+ स्क्रीन मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 8MP बैक कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।