इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: मिलेगा डिफरेंट डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/huawei-nova-15-series.jpg

साल 2025 को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। इस साल कई ऐसे मोबाइल फोन लॉन्च हुए हैं जिन्होंने टेक इंडस्ट्री में नए ट्रेंड सेट किए हैं। इस सप्ताह भी कुछ एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन आ रहे हैं। 22 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच इंडिया में कोई नया मोबाइल नहीं आ रहा है लेकिन, इस दौरान चाइना में नए स्मार्टफोन पेश होंगे। आगे आप इस हफ्ते लॉन्च होने वाले मोबाइल फोंस की ​डिटेल पढ़ सकते हैं। यहां फोन के नाम और लॉन्च डेट के साथ लीक्स स्पेक्स बताई गई है। ये सभी स्मार्टफोन इंडिया में नहीं बल्कि चाइना में लॉन्च होंगे।

Huawei Nova 15

लॉन्च डेट – 22 दिसंबर

हुआवई नोवा 15 सीरीज 22 दिसंबर को चीन में लॉन्च होगी। सीरीज का बेस मॉडल Nova 15 कंपनी के ही Kirin 8020 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.28GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल 16GB RAM पर आएगा। पावर बैकअप के लिए इसे 5,700mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। OLED पैनल पर बनी 6.7-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।

Huawei Nova 15 Pro

लॉन्च डेट – 22 दिसंबर

सीरीज के प्रो मॉडल में भी Huawei Kirin 8020 प्रोसेसर लगाए जाने की खबरें लीक में सामने आ रही है। चिपसेट के साथ ही इस मोबाइल में बैटरी भी वनिला मॉडल वाली ही लगाई जा सकती है। फोटोग्राफी के मामले में यह मोबाइल कुछ एडवांस हो सकता है। सामने आए लीक्स के मुताबिक हुआवई नोवा 15 प्रो के ट्रिपल ​रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को 6.84-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है।

Huawei Nova 15 Ultra

लॉन्च डेट – 22 दिसंबर

हुआवई नोवा 15 अल्ट्रा 5जी फोन को भी 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.84-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है और इसे LTPO OLED पैनल पर पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार यह मोबाइल 2.5गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड पर प्रोसेस करने वाले Kirin 9010S चिपसेट पर लाया जा सकता है। इस फोन का कैमरा और बैटरी नोवा 15 प्रो जैसी ही बताई जा रही है। यानी 50 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा के साथ ही ट्रिपल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिल सकता है और पावर बैकअप के लिए 5,700mAh बैटरी दी जा सकती है।

Xiaomi 17 Ultra

लॉन्च डेट – 26 दिसंबर

शाओमी 17 अल्ट्रा को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल ​चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार यह फ्लैगशिप शाओमी फोन 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 1-इंच साइज वाला 50MP OmniVision OV50X मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला ट्रिपल बैक कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं साथ ही 50MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए 7,000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।