
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का ट्रेंड फुल स्पीड से आगे बढ़ रहा है। अब 6000mAh से छोटी बैटरी गिने चुने मोबाइल्स में ही देखने को मिल रही है और अधिकांश स्मार्टफोन ब्रांड इससे बड़ी बैटरी वाले फोन ही लेकर आ रहे हैं। इसी सप्ताह इंडिया में वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन T5 Pro 9020mAh battery के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी 10000mAh battery वाला फोन vivo Y600 Pro 5G भी लेकर आ रही है।
vivo Y600 Pro 5G फोन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। कंपनी ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए इस अपकमिंग फोन की जानकारी दे दी है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि वीवो वाई600 प्रो 10000एमएएच से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। बैटरी की सटीक कैपेसिटी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन यह साफ हो गया कि वाई600 प्रो वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनकर आएगा।

कंपनी की ओर से फोन की फोटो भी शेयर कर दी गई है जिसमें मोबाइल का सर्कल शेप वाला बैक कैमरा सेटअप दिखाया गया है। रियर पैनल पर बड़ी सर्कल दिया गया है जिसमें दो कैमरा सेंसर वर्टिकली प्लेस्ड हैं। फोन से कंफर्म हो गया है कि vivo Y600 Pro 50 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा। इस विवो 5जी फोन में Aspherical lens का इस्तेमाल किया गया है।
वीवो वाई600 प्रो 5जी फोन की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि मई महीने के शुरुआती दिनों में ही इस स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। यह वीवो फोन सबसे पहले चाइना में लॉन्च होगा जो बाद में अन्य बाजारों में दस्तक देगा। vivo Y600 Pro 5G लॉन्च डेट अनाउंस होते ही 91मोबाइल्स पर इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

अगर vivo Y600 Pro इंडिया में लॉन्च होगा तो यह जून 2025 में आए vivo Y400 Pro का अपग्रेड वर्ज़न बनकर आएगा। यह 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसका 128GB वेरिएंट 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 7,00,962 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत मिलती है।
वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन 6.77-इंच की फुलएचडी+ Dual 3D Curved डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए इस विवो 5जी फोन में 5,500एमएएच बैटरी दी गई है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y400 Pro 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। यह AI फीचर्स वाला विवो फोन है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।









