
जैसा कि पहले से ही मालूम है वर्तु हमेशा से ही महंगे और लग्जरी फोन के लिए जाना जाता है। अब तक हमने वर्तु के लाखों रूपये वाले फोन देखे थे लेकिन इस बार जिस फोन को कंपनी ने लॉन्च किया है उसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। इतना ही नहीं इस फोन की कीमत में आप दस आईफोन, बंगला और अच्छी गाड़ी तक खरीद लें तो भी पैसे बच जाएंगे। जी हां यह कोई मजाक नहीं है बल्कि सच्चाई है।
लग्जरी फोन निर्माता कंपनी वर्तु ने सिग्नेचर कोबरा मॉडल को लॉन्च किया है। इस फोन को चीन में इसे चीन में असेंबल किया गया है और इसकी कीमत 2.47 मिलियन चीनी युआन रखी गई है जो कि भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 2.3 करोड़ रुपये है।
5,300 एमएएच बैटरी और 6.4-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी मैक्स 2
कीमत सुनकर तो आपने अंदाजा लगा लिया होगा कि यह फोन आम लोगों के लिए नहीं है। वर्तु सिग्नेचर कोबरा मॉडल का कंपनी ने लिमिटेड अडिशन लॉन्च किया है। इस फोन के केवल 8 यूनिट ही बनेंगे और इसकी बिक्री चीनी ई—कॉमर्स साइट जेडी डॉट कॉम से की जाएगी।
असूस ने लॉन्च किया जेनफोन लाइव, यह है विश्व का पहला ब्यूटी स्ट्रीमिंग वीडियो फोन
खास बात यह कही जा सकती है यदि कोई इस फोन कह खरीदारी करता है तो कोई कुरियर ब्वॉय फोन की डिलिवरी नहीं करेगा बल्कि फोन को हेलीकॉपर से डिलीवर किया जाएगा। फोन को महंगा होने का कई कारणा है। पहला कि इसमेंं हीरे मोती जड़े हैं और इसे फ्रेंच ज्वैलरी बांड बुचेरॉन द्वारा तैयार किया गया है।
जैसा कि कोबरा नाम से ही स्पष्ट है इस फोन में कोबरा डिजाइन क उपयोग किया गया है। कोबरा को बनाने में 439 रूबीज और उसके आंखों में एमेरेल्ड लगाए गए हैं। इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन की ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं है।












