
पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद आखिरकर असूस ने जेनफोन लाइव को भारत में लॉन्च कर ही दिया। कंपनी का दावा है की यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन फीचर से लैस है। भारतीय बाजार में यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया के साथ उपलब्ध है जहां इसकी कीमत 9,999 रुपये है। सेल के लिए यह फोन आज से सभी प्रमुख आॅनलाइन स्टोर के अलावा आॅलावा आॅफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।
असूस ने ज़ेनफोन लाइव को वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ बेहतर सेल्फी स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा एफ/2.0 के अपर्चर के साथ दिया गया है।
13-एमपी कैमरा और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 6ए, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
फोन में 5-इंच का 2.5डी कर्व्ड ग्लास एचडी डिसप्ले दिया गया है जो कंपनी की ट्रूविविड तकनीक से लैस है। इसके साथ ही ब्लू लाइट फिल्टर से भी इसे लैस किया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 410 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.2गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है।
मोटो जी5एस की जानकारी लीक, तीन रंगो में उपलब्ध होगा यह फोन
असूस ज़ेनफोन लाइव की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है। इसके साथ ही फोन में 128जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है जो आपको अतिरिक्त डाटा स्टोर करने का विकल्प देता है। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो असूस ज़ेनफोन लाइव को जेनयूआई 3.0 पर पेश कियाा गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। फोन में फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल नेटवर्किंग ऐप्स भी पहले से उपलब्ध हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ड्यूल सिम के साथ वाईफाई, जीपीएस और 4जी वोएलटीई मिलेगा। पावर बैकअप के लिए ज़ेनफोन लाइव में 2,650 एमएएच की बैटरी दी गई है। बेहतर म्यूजिक क्वालिटी के लिए इस फोन को 5-मैगनेट स्पीकर और स्मार्ट एम्पलीफायर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।


















