
इसी हफ्ते हमनें Vivo से जुड़ी एक खबर पब्लिश की थी जिसमें कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन की जिक्र किया गया था। इस स्मार्टफोन को Vivo V1928A मॉडल नंबर के साथ चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया था जिसमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब यही स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट हो गया है। नई लिस्टिंग में फोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
Vivo V1928A स्मार्टफोन को 3C वेबसाइट पर कल यानि 13 अगस्त को लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर भी हालांकि फोन के नाम की जानकारी नहीं मिली है लेकिन यहां बताया गया है कि वीवो का यह आगामी स्मार्टफोन 18वॉट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। वेबसाइट पर फोन के साथ ही V1820B-CN चार्जर को भी सर्टिफाइड किया गया है। इस लिस्टिंग से साफ हो गया है कि Vivo का यह आने वाला डिवाईस फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा और इस फोन में यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

टेना लिस्टिंग
Vivo के इस आगामी स्मार्टफोन को टेना पर Vivo V1928A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेना की यह लिस्टिंग यूं तो 8 अगस्त की है लेकिन अब इसे अपडेट कर दिया गया है। लिस्टिंग में फोन के नाम की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन Vivo V1928A की फोटो के साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा टेना पर हो गया है। टेना पर Vivo के इस आगामी फोन को डायमेंशन 159.43×76.77×8.92एमएम और वज़न 190.5 ग्राम बताया गया है।
लुक व डिजाईन
Vivo V1928A मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को टेना पर वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। हालांकि इस नॉच का साईज व शेप कैसी होगी यह फोटोज़ में साफ नहीं हो पाया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। Vivo V1928A मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट लगी है वहीं फोन के बैक पैनल पर ही फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर नीचे की ओर Vivo की ब्रांडिंग लगी है। टेना पर इस फोन को ब्लू कलर में लिस्ट किया गया है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V1928A को टेना पर 720 X 1,544 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.35-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। सर्टिफिकेशन्स साइट के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित फनटच ओएस 9.0 पर पेश किया जाएगा जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। लिस्टिंग में यह साफ नहीं हो पाया है कि Vivo V1928A में मीडियाटेक चिपसेट दिया जाएगा यह क्वालकॉम पर लॉन्च होगा।
टेना पर Vivo V1928A को दो वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की मैमोरी बताई गई है। टेना के अनुसार ये दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे जिससे फोन की मैमोरी को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo V1928A मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : 8,999 रुपये में लॉन्च होगा Realme 5, फोन में होंगे 4 रियर कैमरे और फ्लिपकार्ट पर होगी सेल
Vivo V1928A के बैक पैनल पर टेना के मुताबिक एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo के इस आगामी स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। टेना के अनुसार Vivo V1928A स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 4,880एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। बहरहाल उम्मीद की जा रही है कि Vivo जल्द ही इस फोन को बाजार में उतार देगी।





















