8GB रैम और स्नैपड्रैगन 710 SoC के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Vivo 1933

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo का एक नय फोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। इस फोन को मॉडल नंबर Vivo 1933 के साथ स्पॉट हुआ है। इसेक अलावा फोन को ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड (बीआईएस) पर भी स्पॉट हुआ है, जिससे फोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी आई है।

इस हैंडसेट को गीकबेंच पर सिंगल कोर में 1947 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6138 टेस्ट मिले हैं। इसके अलावा लिस्टिंग में Vivo 1933 की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं, जिसमें चिपसेट, रैम और एंडरॉयड वर्जन का जिक्र किया गया है। वहीं, इंडियन BIS सर्टिफिकेशन पर किसी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Vivo S6 5G जल्द चीन में होगा लॉन्च, कंपनी ने लगाई मुहर

Vivo 1933 की गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन 1.80GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC के साथ 8GB रैम से लैस होगा। इसके अलावा फोन में एंडरॉयड 10 ओएस भी होगा। इसके अलावा फोन के किसी ओर फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo V19 की स्पेसिफिकेशन्स

इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ वीवो वी19 की बात करें तो यह डिवाईस 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ ई3 सुपर एमोलेड पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से वी19 की स्क्रीन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इंडोनेशिया में यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Vivo V19 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V19 में एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 12 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 865 ​चिपसेट और 4400एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल फोन Vivo NEX 3s 5G

Vivo V19 एंडरॉयड 10 आधारित फनटच ओएस पर लॉन्च हुआ है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 675 एआईई चिपसेट पर रन करता है। Vivo V19 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस डिवाईस में 18वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 4500एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here