
चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो अब तक अपने 5G फोन्स को पेश कर चुकी है। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार कंपनी इस साल के अंत तक नया 5जी फोन पेश करने की योजना बना रही है। दरअसल, वीवो के कार्यकारी उपाध्यक्ष Hu Baishan का इंटरव्यू हाल ही में फीनिक्स नेटवर्क टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया था। इंटरव्यू के दौरान, वीपी ने पुष्टि की कि वीवो साल के अंत तक सैमसंग चिप के साथ 5 जी हैंडसेट को लॉन्च करेगा।
Hu Baishan ने जाहिर तौर पर आने वाले मिडरेंज वीवो स्मार्टफोन का जिक्र किया था। जब सैमसंग ने 5G Exynos 980 चिपसेट की घोषणा की तो यह संकेत दिया कि इसने वीवो के साथ एक साझेदारी की है। प्रोडक्ट इस वर्ष के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद थी। इसे भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo U10, कीमत 8,990 रुपए से शुरू
Exynos 980 एक 8nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें 2x हाई-परफॉर्मेंस Cortex-A77 कोर दिया गया है जो 2.2GHz पर और 6x दमदार Cortex-A55 कोर 1.8GHz पर क्लॉक पर आधारित है। इसमें माली-जी 76 एमपी 5 जीपीयू है जो गेमिंग के लिए बनाया गया है। यह LPDDR4x रैम और UFS 2.1 और eMMC 5.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ इंडिया का पहला डुअल पॉप-अप कैमरे वाला फोन Vivo V17 Pro, 8 जीबी रैम के साथ है 4100एमएएच बैटरी
इसमें अधिकतम प्रदर्शन रिजोल्यूशन WQHD + है और 20MP ड्यूल कैम और 108MP सिंगल कैमरा को सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें चिपसेट वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.0 और जीएनएसएस को भी सपोर्ट करता है। Exynos 980 SoC में 5G बेसबैंड के साथ एकीकृत आता है, लेकिन वास्तव में एक मिड-रेंज वाला चिपसेट है।





















