Vivo का योगदान, 15000 PPE किट और 50,000 लीटर सेनेटाइज़र के साथ देश में बांटे 9,00,000 मास्क

Join Us icon

कोरोनावायरस की वजह से पूरा भारत लॉकडाउन झेल रहा है। इस लॉकडाउन की वजह देश की अर्थव्यवस्था भी डगमगा गई है। टेक जगत और स्मार्टफोन बाजार में भी इससे अछूता नहीं रहा है। कोरोना लॉकडाउन के चलते मोबाईल के निर्माण से लेकर उनकी बिक्री भी बंद है। लॉकडाउन 3.0 ने हालांकि हल्की सी राहत दी है लेकिन अभी भी स्मार्टफोन ब्रांड फोन के लॉन्च से लेकर नई योजनाएं बनाने से कतरा रहे हैं। इसी बीच 91मोबाइल्स ऑनलाईन मुखातिब हुआ वीवो इंडिया, डायरेक्टर ऑफ ब्रांड स्ट्रेटजी निपुण मार्या से, जिन्होंने न सिर्फ वीवो की ​प्लानिंग, नए लॉन्च के बारे में बताया बल्कि साथ ही स्मार्टफोन बाजार पर पड़े रहे कोरोना के दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी।

9,00,000 मास्क और 50,000 लीटर सेनेटाइज़र का निर्माण

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में Vivo ने भी अपना रोल बखूबी निभाया है। वीवो इंडिया अधिकारी ने बताया है कि उन्होंने coronavirus के देश को बचाने के लिए 15,000 PPE किट यानि Personal Protective equipment बनवाई है। आपको बता दें कि पीपीई किट में गाउन, ग्लव्ज़ और कैप शामिल रहती है ,जो हमारे डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के लिए बेहद ही आवश्यक होती है। इसके साथ ही Vivo ने 50,000 लीटर सेनेटाइज़र लिक्विड भी सरकार को दिया है। वहीं निपुण मार्या ने बताया कि वीवो इंडिया अभी तक पूरे देश में 9,00,000 मास्क का वितरण भी कर चुकी है।

Vivo contribute in fight against corona india donates ppe kit mask sanitizer v19 launching soon

भारत में करते हैं सवा तीन करोड़ फोन का निर्माण, देश में ही होती है सभी की सेल

निपुण मार्या ने बताया है कि Vivo फोन का निमार्ण भारत में भारतीय कारीगरों के हाथों से ही होता है और वीवो फैक्ट्री में 10 हजार के करीब लोग काम करते हैं। निपुण के अनुसार Vivo ने भारत में साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश किया है। पहले वीवो की कैपेसिटी 25 मिलियन यानि ढ़ाई करोड़ फोन बनाने की थी लेकिन अब कंपनी करीब सवा तीन करोड़ फोन भारत में बना सकती है। निपुणा मार्य के अनुसार Vivo जितने फोंस का निर्माण कर रही है उतनी ही खपत भारत में ही हो जा रही है।

Vivo V19 की तैयारी, स्थिति सामान्य होने का इंतजार

निपुण मार्या ने 91मोबाइल्स को बताया है कि कंपनी देश में सबसे पहले वीवो वी19 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जैसे ही स्थिति नॉर्मल होगी वीवो इस फोन को बाजार में उतार देगी। निपुण का कहना है कि अभी चीजें साफ नहीं हो पाई है कि देश में कितनी क्षमता के साथ फैक्ट्री निर्माण करेगी। कौन से बाजार खुलेंगे और कौन से बंद होंगे और साथ ही किस तरह से कस्टमर्स तक फोन डिलीवर किए जाएंगे। ये सब जैसे ही साफ हो जाएगा तभी कंपनी Vivo V19 को लॉन्च करने के साथ ही अपने अन्य प्रोडक्ट्स व प्लानिंग को भी सामने लाएगी।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here